Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

सिर्फ इस बात पर लड़की को काट डाला और शव के टुकड़े कर मांस को सड़कों पर फेंका, AI के जरिए पकड़ा गया ‘कसाई’

Odisha Rape Murder Case: ओड़िशा में आरोपी ने रेप पीड़िता की हत्या, शव के किए टुकड़े, नदी और सड़कों पर फेंके पार्ट, पकड़ा गया दरिंदा।

Digital Desk by Digital Desk
December 12, 2024
in Latest News, क्राइम, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ओडिशा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक कसाई ने रेप पीड़िता को काट डाला। इसके बाद उसके शव के 100 से अधिक टुकड़े किए। फिर उन टुकडों को अलग-अलग इलाकों पर जाकर सड़क पर फेंका। कुछ पार्ट को आरोपी ने नदी में बहा दिए। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शातिर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। जेल से जमानत पर बाहर आया और पीड़िता का मर्डर कर दिया।

किशोरी से किया था दुष्कर्म

मामला ओड़िशा के के सुंदरगढ़ जिले का है। यहां की रहने वाले एक नाबालिक के साथ कुनु किशन ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेजा थ। एक साल के बाद कुनु किशन जमानत पर जेल से बाहर आया। सात दिसंबर की सुबह रेप पीड़िता किसी काम के चलते घर से बाहर गई और लौटकर नहीं आई। परिवारवालों ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता के शव के टुकड़ों को बरामद करने के साथ ही आरोपी को भी दबोच लिया।

RELATED POSTS

15 वर्ष की गर्ल पर फिदा हो गया 60 साल का बुजुर्ग, मंदिर में भरी नाबालिग की मांग और जंगल में मनाई सुहागरात

15 वर्ष की गर्ल पर फिदा हो गया 60 साल का बुजुर्ग, मंदिर में भरी नाबालिग की मांग और जंगल में मनाई सुहागरात

September 4, 2025
भाई का मर्डर कर भाभी के साथ बनाई सुहागरात, नहीं बनी बात तो सनकी ने महिला और उसके 3 बच्चियों को नदी में जिंदा फेंका

भाई का मर्डर कर भाभी के साथ बनाई सुहागरात, नहीं बनी बात तो सनकी ने महिला और उसके 3 बच्चियों को नदी में जिंदा फेंका

August 21, 2025

सीसीटीवी में दिखे हत्यारे

झारसुगुड़ा के एसपी परमार स्मित पुरुषोत्तमदास ने मीडिया को बताया कि 7 तारीख को पीड़िता के परिवारवालों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। जांच की गई तो सीसीटीवी में पाया गया कि वह दो व्यक्तियों के साथ एक बाइक पर जा रही है। बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट लगाए थे। जिसके कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। एसपी ने बताया कि पीड़िता सुंदरगढ़ जिले की मूल निवासी थी, लेकिन वह अपनी रिश्तेदार के घर झारसुगुड़ा शहर में रह रही थी।

एआई के जरिए पकड़ा गया आरोपा

एसपी ने यह भी बताया कि एआई तकनीक के जरिए हमने सुंदरगढ़ में आरोपी का पता लगाया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने बताया कि उसने लड़की की हत्या की थी और उसके शरीर के अंगों को दो अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था। उन्होंने कहा कि आरोपी ने पहले राउरकेला और देवगढ़ को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 143 के किनारे एक धारदार चाकू से पीड़िता का गला काटा और उसके शरीर के अंगों को ब्राह्मणी नदी के तारकेरा नाली और बालूघाट में फेंक दिया।

शरीर के अंग बरामद

पुलिस ने ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीएआरएफ) की मदद से शरीर के अंगों का पता लगाने के लिए ब्राह्मणी नदी पर तलाशी अभियान चलाया। एसपी ने कहा कि घंटों चले तलाशी अभियान के बाद लड़की के सिर सहित शरीर के अंग बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस की दो टीमें पूरी पड़ताल कर रही हैं। हालांकि दोनों आरोपी दबोचे जा चुके हैं। शव के पार्ट भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। फॉरेंसिक टीम ने शव की जांच भी की।

इस वजह से की किशोरी की हत्या

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह ं जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद से ही लड़की की हत्या की योजना बना रहा था। ताकि वह अदालत के सामने अपना बयान न दे सके। अधिकारी ने कहा कि उसे डर था कि अगर पीड़िता ने अदालत के सामने बयान दिया तो उसे मामले में दोषी ठहराया जा सकता है और इसलिए उसने योजना को अंजाम देने के लिए अपनी मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन बदल दिया था। सूत्रों ने बताया कि आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे।

Tags: Accused ArrestedAImurder of rape victimodishaOdisha PoliceSundergarh
Share196Tweet123Share49
Digital Desk

Digital Desk

Related Posts

15 वर्ष की गर्ल पर फिदा हो गया 60 साल का बुजुर्ग, मंदिर में भरी नाबालिग की मांग और जंगल में मनाई सुहागरात

15 वर्ष की गर्ल पर फिदा हो गया 60 साल का बुजुर्ग, मंदिर में भरी नाबालिग की मांग और जंगल में मनाई सुहागरात

by Vinod
September 4, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 60...

भाई का मर्डर कर भाभी के साथ बनाई सुहागरात, नहीं बनी बात तो सनकी ने महिला और उसके 3 बच्चियों को नदी में जिंदा फेंका

भाई का मर्डर कर भाभी के साथ बनाई सुहागरात, नहीं बनी बात तो सनकी ने महिला और उसके 3 बच्चियों को नदी में जिंदा फेंका

by Vinod
August 21, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सनकी ने अपनी पत्नी और तीन...

मां की मौजूदगी में बेटी को मिली हिन्दू लड़के से मोहब्बत की सजा, फिर कुछ इस तरह से मार दी गई सानिया

मां की मौजूदगी में बेटी को मिली हिन्दू लड़के से मोहब्बत की सजा, फिर कुछ इस तरह से मार दी गई सानिया

by Vinod
July 27, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बागपत में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने जिले में हुए सानिया...

IPL 2025 Final: इंसान के बजाए ‘मशीन’ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, 2025 में ये टीम जीतने जा रही IPL की ट्रॉफी

IPL 2025 Final: इंसान के बजाए ‘मशीन’ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, 2025 में ये टीम जीतने जा रही IPL की ट्रॉफी

by Vinod
June 3, 2025
0

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। IPL 2025 का फाइनल मुकाबला मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स...

AI

AI and women empowerment: डिजिटल युग में समानता की ओर बढ़ते कदम, एआई की शक्ति से नारीशक्ति की नई उड़ान!

by Mayank Yadav
March 10, 2025
0

AI and women empowerment: आज के इस तेज गति वाली 21वीं सदी में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में नित...

Next Post
World Chess Championship

World Chess Championships: 18 साल की उम्र में डी गुकेश बने सबसे युवा वर्ल्ड चैम्पियन, चीन की बादशाहत खत्म

IIT Kanpur की छात्रा के साथ ACP मोहसिन खान ने किया दुष्कर्म, CP के आदेश पर ‘इश्कबाज’ पर दर्ज हुई FIR 

IIT Kanpur की छात्रा के साथ ACP मोहसिन खान ने किया दुष्कर्म, CP के आदेश पर ‘इश्कबाज’ पर दर्ज हुई FIR 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version