Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home TOP NEWS

रावण के गाँव बिसरख में नहीं मनता दशहरा, न जलाया जाता है रावण का पुतला

दशहरे के धूमधाम के बीच, उत्तर प्रदेश के बिसरख गाँव में, जिसे रावण का पैतृक गाँव माना जाता है, त्योहार नहीं मनाया जाता। न यहां रामलीला होती है, न रावण का पुतला जलाया जाता है। इस अनोखी परंपरा और इसके पीछे की मान्यताओं ने गाँव को खास पहचान दी है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
October 12, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, नोएडा
Bisrakh
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bisrakh, Greater Noida (Uttar Pradesh): जब देशभर में दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है, वहीं उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख गाँव में इस दिन उदासी का माहौल रहता है। बिसरख, जिसे रावण का पैतृक गाँव माना जाता है, दशहरे के अवसर पर अनोखी परंपरा निभाता है – यहाँ न रामलीला का मंचन होता है और न रावण का पुतला जलाया जाता है। गाँव वालों के अनुसार, रावण को एक महान शिवभक्त, विद्वान और क्षत्रिय गुणों से युक्त माना जाता है, और इसलिए यहाँ रावण का सम्मान किया जाता है।

रावण का पैतृक गाँव और बिसरख 

Bisrakh गाँव का प्राचीन इतिहास इसे एक विशेष पहचान देता है। मान्यता है कि यह गाँव रावण के पिता, ऋषि विश्रवा का जन्मस्थान था, और इसी स्थान पर रावण का जन्म हुआ था। गाँव के शिव मंदिर में मिले महंत रामसाद शास्त्री ने बताया कि बिसरख में रावण का मंदिर है, और यहाँ के लोग रावण को भगवान शिव का भक्त मानते हैं। इस गाँव का नाम पहले ‘विश्वेशरा’ था, जो ऋषि विश्रवा के नाम पर पड़ा था, लेकिन समय के साथ इसका नाम बिसरख हो गया।

RELATED POSTS

UP के इस गांव में दशहरा पर होता है रावण का श्रृंगार, नहीं करते दहन

October 5, 2022

गाँव के बुजुर्गों के अनुसार, यह शिवपुराण में भी वर्णित है कि ऋषि विश्रवा ने यहाँ शिवलिंग की स्थापना की थी। अब तक गाँव में 25 प्राचीन शिवलिंग प्राप्त हुए हैं, जिनमें से एक की गहराई का आज तक कोई छोर नहीं मिला है।

दिल्ली के उपराज्यपाल पर आम आदमी पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है मामला?

दशहरा नहीं मनाने की परंपरा 

Bisrakh गाँव में दशहरा नहीं मनाने की परंपरा सालों पुरानी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गाँव में कई बार रामलीला का आयोजन किया गया था, लेकिन हर बार किसी न किसी अप्रिय घटना के बाद इसे रोकना पड़ा। दो बार रामलीला के आयोजन के दौरान कलाकारों की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद गाँववालों ने रामलीला और रावण दहन पूरी तरह से बंद कर दिया।

रावण का सम्मान और गाँववालों की आस्था

गाँव के लोगों को इस बात का मलाल है कि रावण को पापी और बुराई का प्रतीक बना दिया गया, जबकि वह एक महान शिवभक्त और विद्वान था। इसीलिए, यहाँ के लोग रावण का पुतला जलाना अशुभ मानते हैं। रावण के मंदिर में साल भर भक्तों का तांता लगा रहता है, जो यहाँ अपनी मुरादें लेकर आते हैं। बिसरख गाँव दशहरे के दिन भले ही शांति और उदासी में डूबा हो, लेकिन इसकी मान्यताएँ और परंपराएँ इसे एक अद्वितीय स्थान बनाती हैं।

Tags: BIsrakh villageravan
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

UP के इस गांव में दशहरा पर होता है रावण का श्रृंगार, नहीं करते दहन

by Web Desk
October 5, 2022
0

हमीरपुर। राठ क्षेत्र के बिहूनी गांव में सदियों से अनोखी परंपरा चली आ रही है। यहां दशहरे पर रावण दहन...

Next Post
Haryana में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख बदली..अब 17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी बनेंगे CM, PM मोदी भी होंगे शामिल

Haryana में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख बदली..अब 17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी बनेंगे CM, PM मोदी भी होंगे शामिल

CM Yogi : यूपी में भूमि अदला-बदली पर सख्ती, बिना प्रमाण पत्र अब नहीं होगा जमीन का लेन-देन

CM Yogi : यूपी में भूमि अदला-बदली पर सख्ती, बिना प्रमाण पत्र अब नहीं होगा जमीन का लेन-देन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version