Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

शक्तिकांत दास की जगह RBI के नए गवर्नर बने संजय मल्होत्रा, 3 साल के लिए मिली जिम्मेदारी

RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा होंगे, और उनका कार्यकाल अगले तीन वर्षों के लिए होगा। वह मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
December 9, 2024
in Breaking, राष्ट्रीय
RBI New Governor
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RBI New Governor: RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा होंगे और उनका कार्यकाल अगले तीन वर्षों के लिए होगा। वह मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। उल्लेखनीय है कि 2022 में, डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) के सचिव संजय मल्होत्रा को केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक (RBI New Governor) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया था।

जानें कौन हैं संजय मल्होत्रा 

संजय मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। नवंबर 2020 में, वह आरईसी के चेयरमैन और एमडी बने थे। इसके पहले, उन्होंने ऊर्जा मंत्रालय में अडिशनल सेक्रेटरी के रूप में भी कार्य किया था। संजय मल्होत्रा ने अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री आईआईटी कानपुर से प्राप्त की, और इसके बाद प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से अपना मास्टर्स किया। पिछले 30 वर्षों में, मल्होत्रा ने पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, आईटी और माइंस जैसे विभागों में महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

यह भी पढ़े: डी गुकेश का शानदार प्रदर्शन, विश्व चैंपियन बनने की राह में चीन के खिलाड़ी को हराया!

मल्होत्रा क्यों बनें सरकार की पहली पसंद 

रिजर्व बैंक का कामकाज सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा संचालित किया जाता है, और संजय मल्होत्रा के पास इसका पर्याप्त अनुभव है। इसी कारण कहा जा रहा है कि सरकार ने उन्हें गवर्नर के पद पर नियुक्त किया है। यह बोर्ड रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट के तहत सरकार द्वारा गठित किया जाता है। सरकार डायरेक्टर्स की नियुक्ति या नामांकन करती है, जो कि चार साल के लिए होता है।

बोर्ड दो भागों में बंटा होता है- पहला ऑफिशियल डायरेक्टर्स, जिसमें फुल टाइम गवर्नर और अधिकतम 4 डिप्टी गवर्नर्स शामिल होते हैं। दूसरा हिस्सा नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर्स का होता है जिसमें दो सरकारी अधिकारियों सहित कुल 10 डायरेक्टर्स नियुक्त किए जाते हैं और बाकी चार डायरेक्टर्स क्षेत्रीय बोर्ड से शामिल किए जाते हैं।

Tags: RBI New GovernorSanjay Malhotra
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
हर समय जलती रहती हैं चिताएं

Varanasi News :किस शहर में है भारत का सबसे बड़ा शमशान घाट और हर समय जलती है यहाँ कितनी चिताएं।

Night routine

अच्छी नींद और खूबसूरत त्वचा के लिए अपनाएं ये 3 रात की टिप्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version