Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home TOP NEWS

UP Weather News: गोरखपुर में 36 घंटे रिकॉर्डतोड़ बारिश, हर तरफ पानी-पानी.. प्रशासन ने जारी की चेतावनी

गोरखपुर में पिछले 36 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया है। भारी बारिश के कारण महानगर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
September 28, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Gorakhpur Monsoon

Gorakhpur Monsoon

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Gorakhpur Monsoon: गोरखपुर में पिछले 36 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश (Gorakhpur Monsoon) ने शहर को पानी-पानी कर दिया है। भारी बारिश के कारण महानगर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है।

मौसम विभाग ने शनिवार को भी भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है, जिसके चलते गोरखपुर जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि आवश्यक न हो, तो अपने घरों से बाहर न निकलें और प्रशासन द्वारा जलनिकासी की व्यवस्था में सहयोग करें।

RELATED POSTS

Gorakhpur

NEET की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र की निर्मम हत्या, गोरखपुर में पशु तस्करों की क्रूरता ने ग्रामीणों को हिला दिया

September 16, 2025
Gorakhpur

मंदिर में आरती के दौरान महिला पर मांस फेंकने से बवाल, आरोपी पकड़ा गया, पुलिस जांच में जुटी

September 2, 2025

प्रशासन की अपील, बाहर निकलने से बचें

अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है, और मौसम विभाग (Gorakhpur) ने आगे भी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई है। उन्होंने लोगों से कहा कि यदि बहुत जरूरी न हो तो अपने घरों से बाहर न निकलें। इसके साथ ही, उन्होंने जलजमाव की समस्या को हल करने के लिए नगर निगम और अन्य विभागों द्वारा की जा रही जलनिकासी व्यवस्था में सहयोग करने का अनुरोध किया है।

बारिश से आई ठंडक, बीमारियों का बढ़ा खतरा

बेतहाशा गर्मी के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। तीन दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट हुई है, जो लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल रही है।

बुखार, जुकाम, और खांसी के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। शुक्रवार को पूरे दिन हुई मूसलाधार बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया, लेकिन संक्रमण के मामलों में भी वृद्धि हो रही है।

यह भी पढ़े: उज्जैन में बड़ा हादसा: महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने से दो की मौत, 10 घायल

तापमान में गिरावट, 30 साल का रिकॉर्ड टूटा

सितंबर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक था, जिससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। 23 और 24 सितंबर को गोरखपुर का तापमान क्रमशः 37.4 और 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से काफी अधिक था। हालांकि, बारिश शुरू होने के बाद तापमान में गिरावट आई और 25 सितंबर को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।

बृहस्पतिवार को दिन का तापमान और भी नीचे आकर 29.9 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। प्रशासन और मौसम विभाग की नजर इस बात पर है कि आगे और कितनी बारिश होगी, और वज्रपात की स्थिति क्या हो सकती है। लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की जा रही है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

Tags: gorakhpurGorakhpur Monsoon
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Gorakhpur

NEET की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र की निर्मम हत्या, गोरखपुर में पशु तस्करों की क्रूरता ने ग्रामीणों को हिला दिया

by Mayank Yadav
September 16, 2025
0

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के पिपराइच क्षेत्र में मंगलवार तड़के 4 बजे एक बेहद दर्दनाक घटना हुई, जिसने पूरे इलाके में...

Gorakhpur

मंदिर में आरती के दौरान महिला पर मांस फेंकने से बवाल, आरोपी पकड़ा गया, पुलिस जांच में जुटी

by Mayank Yadav
September 2, 2025
0

Gorakhpur temple aarti meat throwing incident: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सोमवार की शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई,...

Gorakhpur

Gorakhpur में ट्यूशन टीचर की करतूत: 11वीं की छात्रा से 12 लाख के जेवरात लूटे, आरोपी गिरफ्तार

by Mayank Yadav
August 31, 2025
0

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 17 वर्षीय 11वीं कक्षा...

Gorakhpur

Gorakhpur में AAP नेता कुंज बिहारी निषाद की मौत के बाद हंगामा, अस्पताल में पथराव, थानेदार का सिर फटा

by Mayank Yadav
August 26, 2025
0

Gorakhpur hospital ruckus: गोरखपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी कुंज बिहारी निषाद की इलाज के...

Gorakhpur

Gorakhpur में चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 लोग हिरासत में

by Mayank Yadav
August 19, 2025
0

Gorakhpur murder: गोरखपुर में एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। गगहा थाना...

Next Post
IND vs BAN Test, Cricket

IND vs BAN Test : अरे वाह! कानपुर टेस्ट में लंगूरों की भी लगाई गई ड्यूटी, वजह जानने के लिए पढ़ें ये पूरी खबर

TRAI's New Regulations

TRAI's New Regulations : आ गया TRAI का नया नियम, टेलीकॉम कंपनियों और ग्राहकों पर प्रभाव, 1 October से लागू होंगे नियम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version