Site icon News1India

मिथुन राशि में गुरु का संचार, किसी के लिए उत्थान.. तो किसी के लिए चेतावनी

Rashifal

Rashifal 15 May, 2025 : ज्योतिष में गुरु ग्रह को धन, वित्त, जीविका और समृद्धि का कारक माना जाता है। यह 15 मई 2025 से मिथुन राशि में गोचर करेगा, जो सभी 12 राशियों, लग्न और नवमांश को प्रभावित करेगा। इस गोचर से कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसका असर आर्थिक और सामाजिक जीवन पर दिखेगा।

मेष राशि वालों के लिए गुरु का गोचर अत्यंत कठिन रहेगा। अचानक भय, दुख और परेशानियां बढ़ेंगी। भाई-बहनों के स्वास्थ्य में कमी, अनचाहे स्थानांतरण और पिता को गंभीर कष्ट हो सकते हैं। जेल, विवाद, असाध्य रोग, कर्ज, गरीबी, नौकरी छूटने और आर्थिक तंगी की संभावना है। व्यापार में नुकसान, सामाजिक रिश्तों में तनाव, और मानसिक कष्ट बढ़ेगा।

वृष राशि वालों को गुरु के गोचर से कई स्रोतों से धन लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार, चेहरे की चमक और वाणी से सम्मान बढ़ेगा। ज्ञान और शिक्षा में प्रगति होगी, घर की सभी जरूरतें पूरी होंगी और प्रसिद्धि मिलेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि, विरोधियों पर विजय और विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

मिथुन राशि वालों को अनचाहे स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है। अचानक शत्रु बढ़ेंगे और खर्चों में वृद्धि होगी। योग्यता होने के बावजूद पहचान नहीं मिलेगी। सरकारी परेशानियां (Rashifal) और चोरी या धन हानि का डर रहेगा। कीमती वस्तुओं की चिंता सताएगी लेकिन धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि वालों को नौकरी या रोजगार में हानि और धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। यदि मारक दशा चल रही हो, तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और मृत्यु-तुल्य कष्ट संभव है। आर्थिक तंगी (Rashifal) और गरीबी परेशान करेगी। खर्च आय से अधिक रहेगा, खासकर विवाह और धार्मिक आयोजनों में। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी लेकिन किसी करीबी की मृत्यु का दुखद समाचार मिल सकता है। शत्रु अचानक बढ़ेंगे।

सिंह राशि वालों को गुरु के गोचर से सामाजिक और ग्रामीण स्तर पर उच्च पद मिलेगा। सरकारी लाभ, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए वाहन, वस्त्र और आभूषण प्राप्त होंगे। शिक्षा और ज्ञान में प्रगति, अच्छे परिणाम और स्कॉलरशिप मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, पुराने रोग ठीक होंगे। भूमि खरीद और भवन निर्माण के योग बनेंगे। विदेश यात्रा और अविवाहितों के लिए विवाह के अवसर बनेंगे।

कन्या राशि वालों को गुरु के गोचर से धार्मिक यात्राएं (Rashifal) और पवित्र नदियों या कुंडों में स्नान के अवसर मिलेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। नेत्र रोग और वात-पित्त संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। स्थान परिवर्तन की संभावना है। कठिन परिश्रम के बाद प्रगति के योग बनेंगे।

यह भी पढ़े: Budh Gochar 2025: कब से बदलेगा किस्मत का खेल, जानिए कौन सी राशियों पर आएगा खुशियों का सैलाब

तुला राशि वालों को गुरु के गोचर से सामाजिक और ग्रामीण स्तर पर नेतृत्व का अवसर मिलेगा। राजनीति में सफलता और अपनी योग्यता साबित करने का समय रहेगा। भाग्य का साथ, आय में वृद्धि और शिक्षा में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और पुण्य कार्यों से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि वालों को गुरु के गोचर से घर में आर्थिक तंगी और भोजन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अनचाहे स्थानांतरण, नौकरी में हानि, और सामाजिक सम्मान में कमी होगी। स्वास्थ्य समस्याएं, खासकर वात संबंधी रोग, परेशान करेंगे। निम्न स्तर के लोगों के साथ काम, धन की कमी, विवाद, और सरकारी परेशानियां बढ़ेंगी।

धनु राशि वालों को गुरु के गोचर से धन, आय और सामाजिक प्रभाव (Rashifal) में वृद्धि होगी। सरकारी सम्मान और पुरस्कार मिलेंगे। उत्तम वाहनों, नए वस्त्रों और आभूषणों की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सफलता और विदेश या बड़े शहरों से व्यापार के अवसर बनेंगे। विद्वानों से सम्मान और मान्यता प्राप्त होगी।

मकर राशि वालों को गुरु के गोचर से वाहन हानि और अनचाहे स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है। झूठे मुकदमों के कारण सजा या दंड भुगतना पड़ सकता है। स्वास्थ्य समस्याएं, चोट या दुर्घटना की आशंका है। पत्नी और संतान से मतभेद हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचेगा और छवि खराब हो सकती है।

कुम्भ राशि वालों को गुरु के गोचर से पारिवारिक सुख और खुशी (Rashifal) मिलेगी। उच्च पद और प्रतिष्ठित स्थान की प्राप्ति होगी। धनी और प्रभावशाली लोगों से लाभ होगा। नए अवसरों से समृद्धि बढ़ेगी। सरकारी सहायता, धन और स्वर्ण की प्राप्ति होगी। शहर या ग्राम में महत्वपूर्ण सामाजिक स्थिति बनेगी।

मेष राशि वालों को गुरु के गोचर से वाहन और धन की हानि (Rashifal) हो सकती है। नौकरी या सामाजिक स्तर में गिरावट आएगी। व्यक्ति अकेलापन महसूस करेगा। झूठे आरोप, मानसिक तनाव और सामाजिक सम्मान में कमी की संभावना है। निजी कार्यस्थल पर दंड या सजा का सामना करना पड़ सकता है।

Astro Sumit Vijayvergiy
Mob. 9910610461
7088840810

Exit mobile version