Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

14 March 2025: क्या कुछ बड़ा होने वाला है? एक ही दिन में ग्रहण, सूर्य का गोचर और खरमास के डरावने संकेत

14 मार्च 2025 को होली के साथ ही चंद्र ग्रहण, सूर्य का राशि परिवर्तन और खरमास की शुरुआत हो रही है। यह दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Ahmed Naseem by Ahmed Naseem
March 13, 2025
in धर्म
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

14 March 2025: होली का त्यौहार धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इस साल आज (13 मार्च 2025 ) को होलिका दहन होगा और 14 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। लेकिन इस बार होली के दिन कुछ खास खगोलीय घटनाएं भी होने वाली हैं, जिनकी चर्चा चारों ओर हो रही है। इस दिन चंद्र ग्रहण, सूर्य का राशि परिवर्तन, और खरमास की शुरुआत हो रही है, जिससे कई लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं।

14 मार्च 2025: क्या कुछ बड़ा होने वाला है?

होली के दिन कई महत्वपूर्ण खगोलीय बदलाव होने वाले हैं। इस दिन साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसे हिंदू धर्म में शुभ नहीं माना जाता। ग्रहण के दौरान सूतक काल शुरू हो जाता है, जिसमें पूजा-पाठ, भोजन और यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है।इसके अलावा 29 मार्च 2025 को सूर्य ग्रहण भी लगेगा, जिससे इस महीने को ज्योतिषीय दृष्टि से और भी खास बना देता है। ग्रहण के कारण इस दिन कुछ लोगों के मन में डर भी बना हुआ है, क्योंकि ज्योतिष के अनुसार ग्रहण का असर मानव जीवन और प्रकृति पर पड़ सकता है।

RELATED POSTS

कानपुर की सड़कों पर उतरा 1942 वाला भैंसा ठेला, लगा रंग का ‘कर्फ्यू’ और अटरियन से बरस रहे टेसू

कानपुर की सड़कों पर उतरा 1942 वाला भैंसा ठेला, लगा रंग का ‘कर्फ्यू’ और अटरियन से बरस रहे टेसू

March 20, 2025
Holi 2025 : यूपी में नेताओं की ‘रंगबाजी’, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर खेली होली

Holi 2025 : यूपी में नेताओं की ‘रंगबाजी’, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर खेली होली

March 14, 2025

14 मार्च को सूर्य का राशि परिवर्तन

इसी दिन सूर्य अपनी राशि बदलकर कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसे मीन संक्रांति कहा जाता है। मीन राशि, गुरु यानी बृहस्पति की राशि होती है, और सूर्य जब इसमें प्रवेश करते हैं तो इसे शुभ नहीं माना जाता। मीन संक्रांति का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व होता है।

खरमास की शुरुआत, शुभ कार्यों पर रोक

14 मार्च को सूर्य के मीन राशि में जाने के साथ ही खरमास शुरू हो जाएगा, जो 14 अप्रैल तक चलेगा। हिंदू धर्म में खरमास के दौरान शादी, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों को रोक दिया जाता है। खरमास में खरीदारी भी कम की जाती है, क्योंकि इस दौरान सूर्य की ऊर्जा कमजोर मानी जाती है। इसी कारण पूजा-पाठ, दान और भजन-कीर्तन को ज्यादा महत्व दिया जाता है।

इस दिन किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

जब एक ही दिन में ग्रहण, सूर्य का गोचर और खरमास जैसी खगोलीय घटनाएं हों, तो इसका असर लोगों पर जरूर पड़ता है। कुछ ज्योतिषियों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं राजनीतिक, आर्थिक, और प्राकृतिक बदलाव का संकेत देती हैं। इस दिन सावधानी बरतना जरूरी है।

नशे से दूर रहें

होली पर लोग अक्सर शराब और नशे का सेवन कर लेते हैं, लेकिन चंद्र ग्रहण और मंगल ग्रह के प्रभाव को देखते हुए इस दिन शराब से बचना चाहिए। यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है, जिससे लड़ाई-झगड़े, पुलिस केस और कानूनी उलझनों की संभावना बढ़ सकती है।

 

यात्रा करने से बचें

कुछ लोग ग्रहण के समय यात्रा को शुभ नहीं मानते, क्योंकि इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। इस दिन सावधानीपूर्वक यात्रा करने की सलाह दी जाती है।14 मार्च 2025 को होली के साथ-साथ चंद्र ग्रहण, सूर्य का राशि परिवर्तन और खरमास की शुरुआत हो रही है। यह दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसी खगोलीय घटनाओं का असर हमारी दिनचर्या और मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है, इसलिए इस दिन खास ध्यान रखने की जरूरत है। ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए दान, भजन-कीर्तन और सकारात्मक सोच को अपनाने की सलाह दी जाती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.

Tags: : lunar eclipseHoli 2025Kharmas start
Share196Tweet123Share49
Ahmed Naseem

Ahmed Naseem

Related Posts

कानपुर की सड़कों पर उतरा 1942 वाला भैंसा ठेला, लगा रंग का ‘कर्फ्यू’ और अटरियन से बरस रहे टेसू

कानपुर की सड़कों पर उतरा 1942 वाला भैंसा ठेला, लगा रंग का ‘कर्फ्यू’ और अटरियन से बरस रहे टेसू

by Vinod
March 20, 2025

कानपुर। बरसाने की लठमार होली से कपड़ा फाड़ दाऊ जी के हुरंगा तक होली मनाने वाला ब्रज फागुन भर हुरियारे...

Holi 2025 : यूपी में नेताओं की ‘रंगबाजी’, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर खेली होली

Holi 2025 : यूपी में नेताओं की ‘रंगबाजी’, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर खेली होली

by Vinod
March 14, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, ब्रज समेत सहित पूरे उत्तर प्रदेश में होली की धूम है। चंहुओर रंगों की...

Holi

64 साल बाद होली-रमजान का जुमा एक साथ, गंजडुंडवारा की इन मस्जिदों में बदला गया नमाज का समय

by Manish Pandey
March 13, 2025

कासगंज: होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पड़ रहा है। अब से 64 साल पहले 4 मार्च 1961...

C P I होली से पहले जनता को राहत खुदरा महंगाई दर में गिरावट, सात महीने के निचले स्तर पर आई

C P I होली से पहले जनता को राहत खुदरा महंगाई दर में गिरावट, सात महीने के निचले स्तर पर आई

by Ahmed Naseem
March 13, 2025

Inflation Decreased Before Holi,होली से पहले आम लोगों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि महंगाई के मोर्चे पर सरकार से...

holi

Holi 2025 : धधकती लपटों में भी पुजारी को नहीं होती हानि, प्रह्लाद के गांव की अनोखी परंपरा!

by Kirtika Tyagi
March 13, 2025

Holi 2025 : होली का पर्व भारत में रंगों, उमंग और उत्साह का प्रतीक है, लेकिन ब्रज के फालैन गांव...

Next Post
Holi celebrations around the world

भारत के अलावा और किन देशों में मनाई जाती है होली इस पड़ोसी देश का नाम सुन चौंक जाएंगे

Aamir Khan introduces girlfriend Gauri

Birthday special : आखिरकार Mr perfectionist ने अपने 60th birthday पर अपनी mysterious girlfriend को सबसे कराया रूबरू कौन है वह....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version