मिथुन- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिस्थितियां थोड़ा प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है।
कर्क- रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। व्यवसायिक सफलता मिलेगी।
सिंह- शत्रु पक्ष परेशान करने की कोशिश करता रहेगा लेकिन उनकी एक नहीं चल पाएगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
कन्या- विद्यार्थियों के लिए खासकर तकनीकी छात्रों के लिए लिखने-पढ़ने में अच्छा समय गुजरेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति है।
तुला- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में संघर्ष करना पड़ेगा। भौतिक सुख-संपदा में थोड़े संघर्ष के साथ वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम है।
वृश्चिक- रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। आपने जो कुछ भी सोचा है उसे लागू करें व्यवसायिक तौर पर। स्वास्थ्य अच्छा है।
धनु- वाणी अनियंत्रित न होने दें। बुजुर्गों-कुटुम्बीजनों से तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य अच्छा है। मुख रोग पर ध्यान दें।
मकर- सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। प्रेम में समीपता आएगी। जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।
कुंभ- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। ज्यादा सोचने के शिकार होंगे। नकारात्मक सोच आपको परेशान करेगी। प्रेम आौर संतान मध्यम है।
मीन- आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। प्रेम का साथ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नवीन स्रोत भी बनेंगे।
(BY: VANSHIKA SINGH)