Site icon News1India

चैत्र नवरात्री में मेष समेत इन तीन राशिवालों के अच्छे दिन शुरू, बनी रहेगी माँ दुर्गा की कृपा

चैत्र नवरात्री की शुरुआत 2 अप्रैल दिन शनिवार से हो चुकी है। बात अगर राशिफल की करें तो इस नवरात्री पंचांग के अनुसार कुछ राशिवालों की किस्मत खुलने वाली है। साथ ही अच्छे दिनों की शुरुआत भी हो चुकी है। बता दें की मेष, मिथुन, वृश्चिक और मीन राशि वालों पर माँ दुर्गा का आशीर्वाद रहेगा। नवरात्री के दौरान माँ दुर्गा की कृपा बनी रहेगी। व्रत रखने से और पूरे विधि विधान से उनकी पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी जाती है और मन प्रसन्न रहता है ।

आइए जानते है मेष समेत अन्य तीन राशिवालों के लिए क्या है खास

मेष राशि–

परिवार से अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
कार्यों में सफलता मिलेगी।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
भाग्य का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि-

नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं।
व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।
कार्यों में सफलता मिलेगी।
धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि-

आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
घर में खुशियां आएंगी।
व्यापार और नौकरी के लिहाज से यह महीना काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।
मानसिक शांति रहेगी।
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि-

कार्यक्षेत्र से किसी तरह की खुशखबरी मिल सकती है।
परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
महीने के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्य का साथ मिलेगा।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

(वंशिका सिंह)

Exit mobile version