• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 16, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home देश

घर पर मना रहे हैं जन्माष्टमी, तो ऐसें सजाएं अपना मंदिर और श्रीकृष्ण की झांकी

by Web Desk
August 18, 2022
in देश, धर्म, विशेष
0

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/themes/jnews/class/Image/ImageNormalLoad.php on line 70

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/themes/jnews/class/Image/ImageNormalLoad.php on line 73
525
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Krishna Janmashtami Decoration Ideas: भादौ का महीना शुरू हो चुका है. इस महीने में जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2022) का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. रोहिणी नक्षत्र में कान्हा का जन्म हुआ. श्रीकृष्ण जयंती पर बाल गोपाल के आगमन के लिए मंदिरों और घरों में विशेष साज-सजावट की जाती है, छप्पन भोग बनाए जाते हैं और कीर्तन किए जाता हैं, वहीं कृष्ण जन्माष्टमी में आधी रात को श्रीकृष्ण का जन्म कराया जाता है। जिन लोगों के घर पर लड्डू गोपाल विराजमान हैं, वह लोग जन्माष्टमी में कृष्ण जन्म करते हैं। इस मौके पर श्रद्धानुसार उपवास करके पूजा पाठ और बहुत धूमधाम से बाल गोपाल का स्वागत किया जाता है। जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा का दिन है। ऐसे में जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा जी को सुंदर सुंदर वस्त्र धारण कराएं जाते हैं। कंठी माला और पगड़ी पहना कर तैयार किया जाता है। लेकिन केवल बाल गोपाल को तैयार करने मात्र से कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव पूरा नहीं होता। इस मौके पर घर के मंदिर को भी सजाएं। जिस तरह से बच्चे के जन्मदिन की पार्टी में आप गुब्बारों और अन्य चीजों से घर को सजाते हैं। वैसे ही लड्डू गोपाल के जन्म पर मंदिर को सुदंरता से सजाएं। अगर आप भी घर पर जन्माष्टमी की पूजा करने जा रहे हैं तो कुछ आसान तरीकों से मंदिर को सजाने के आईडिया जान लें।

जन्माष्टमी पर पूजा घर इस तरह सजाएं

सुंगधित फूलों से सजाएं

Related posts

Jitiya Vrat 2025: माताओं का विशेष पर्व, संतान की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना का व्रत जानिए पूजा विधि का सही तरीका

Jitiya Vrat 2025: माताओं का विशेष पर्व, संतान की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना का व्रत जानिए पूजा विधि का सही तरीका

September 16, 2025
importance of shraddh in pitru paksha

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध न करने से क्या लगता है पितृ दोष,क्यों आती हैं आर्थिक व स्वास्थ्य समस्याएँ

September 12, 2025
Janmashtami 2022
Janmashtami 2022

भगवान कृष्ण को वैजयंती, चमेली और मोगरा जैसे सुगंधित फूल बेहद पसंद हैं. ऐसे में आप घर की सजावट इन फूलों से करें और मंदिर को खास तरीके से इसकी लडि़यों से सजाएं. घर का माहौल भक्तिमय हो जाएगा.

गुब्बारे और फूलों से सजाएं

बच्चों के जन्मदिन की तरह ही कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कन्हैया का जन्मदिन मनाया जाता है। इसलिए आप घर और मंदिर को उसी तरह सजा सकते हैं, जैसे बच्चों के लिए सजाते हैं। रंग बिरंगे गुब्बारों को घर की दीवारों, मंदिर के इर्द गिर्द लगाएं। चाहें तो कृष्ण जन्माष्टमी की सजावट के लिए फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। फूल सजावट के साथ ही पूजा के काम भी आते हैं।

रंग-बिरंगी लाइट और मोमबत्‍ती से सजाएं

पूजा घर को सजानें के लिए आप रंग-बिरंगी लाइटों और कैंडिल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इस दिन आप मंदिर को नीले, सफेद, गुलाबी या पीले रंग के झालर वाली लड़ियों का इस्‍तेमाल करें. भगवान कृष्ण की झांकी या मंदिर पर इन लाइटों या कैंडिलों को लगाने से पूरा घर जगमगा उठेगा.

बाल गोपाल का झूला सजाएं

घर और मंदिर सजाने के साथ ही बाल गोपाल का पालना या झूला भी सजा सकती हैं। जन्म के बाद कान्हा का पालने या झूले में बैठाकर झुलाया जाता है। इसलिए कृष्ण जी के झूले को फूलों से, मोतियों से सजा सकती हैं। झूले में बैठने वाली जगह पर कान्हा के लिए बिस्तर भी लगाएं ताकि वह आराम से बैठ पाएं।

रंगोली बनाएं

त्योहार के दिन अगर आप घर और मंदिर के सामने खूबसूरत और रंगीन रंगोली बनाएं तो ये शुभ माना जाता है. यह न केवल खूबसूरती को बढ़ाता है, बल्कि ये देवताओं के स्वागत का एक तरीका भी है. मान्‍यता है कि आधी रात को भगवान कृष्ण के आगमन के स्वागत के समय अगर घर या मंदिर के आगे रंगोली सजी हो तो वे प्रसन्‍न होते हैं.

गोकुल-वृंदावन जैसा नजारा

बाल गोपाल का बचपन गोकुल वृंदावन में बीता। यह जगह उनकी बहुत प्रिय है। नंदलाल ग्वाला थे, जो अपनी गायों को चराने जाते थे। माखन खाते थे और रासलीला करते थे। इस जन्माष्टमी पर आप उनके आसपास गोकुल वृंदावन का दृश्य बना सकते हैं। इसके लिए आप बाजार से कुछ खिलौने ले आएं। कृष्ण जन्माष्टमी पर बाजारों में मिट्टी की गाय, ग्वालिन, गोवर्धन पर्वत आदि खिलौने मिल जाएंगे, जिसे आप घर पर सजाकर जन्माष्टमी की झांकी तैयार कर सकते हैं।

दही हांडी बनाएं

भगवान कृष्ण को ‘दही’ और मक्खन बहुत पसंद है और आप जन्माष्टमी पर दही हांडी को रंग कर मंदिर में टांग सकते हैं. आप रंग बिरंगी पताकाओं से भी घर को सजा सकते हैं.

बांसुरी सजाएं

भगवान कृष्ण को बांसुरी बजाना बहुत पसंद है. बांसुरी के बिना उनकी पूजा नहीं होती. ऐसे में आप जन्माष्टमी पर बांसुरी को लेस, मोतियों और रंगीन रिबन से सजाएं और भगवान के पास रखें. ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और सजावट को पूरी मानी जाती है.

Tags: Janmashtamijanmashtami celebrationjanmashtami decoration
Share210Tweet131Share53
Previous Post

इस प्रदेश में गैर स्थानीय लोग और जवान भी डाल सकेंगे वोट, चुनाव आयोग ने किया बड़ा ऐलान

Next Post

Jammu Kashmir: जम्मू सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हथियार, मुठभेड़ में मारा गया आतंकी मोहम्मद अली हुसैन

Web Desk

Web Desk

Next Post

Jammu Kashmir: जम्मू सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हथियार, मुठभेड़ में मारा गया आतंकी मोहम्मद अली हुसैन

UPCA
Maulana Shahbuddeen

मौलाना शाहबुद्धीन ने वक्फ को कहा करप्शन का अड्डा, योगी सरकार से से बंद करने को कहा…

September 16, 2025
smriti irani actress to politician

Smriti Irani:एक्ट्रेस से नेता और फिर टीवी पर वापसी जानिए उनके करियर की कहानी,संघर्ष और पहचान बनाने की लड़ाई

September 16, 2025
Indore News:नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाई तबाही ,यमदूत बन सड़क पर दौड़ाया ट्रक तीन मरे 10 घायल मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Indore News:नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाई तबाही ,यमदूत बन सड़क पर दौड़ाया ट्रक तीन मरे 10 घायल मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

September 16, 2025
यूपी के इस जिले में घूसे 500 तेंदुए और 43 इंसानों का किया शिकार, गुस्साए किसानों ने DFO ऑफिस में बांधे पालतू जानवर

यूपी के इस जिले में घूसे 500 तेंदुए और 43 इंसानों का किया शिकार, गुस्साए किसानों ने DFO ऑफिस में बांधे पालतू जानवर

September 16, 2025
UPI payment limit increased today

UPI New rules: अब इंश्योरेंस,लोन,ट्रैवल जैसी सेवाओं में एक दिन में कर सकेंगे कितने लाख तक का ट्रांजैक्शन

September 16, 2025
Gorakhpur News

गोरखपुर गौ-तस्कर कांड पर अखिलेश का फूटा गुस्सा, CM योगी को घेरते आए नज़र

September 16, 2025
पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

September 16, 2025
Bareilly

जीजा साली संग भागा, तो साले ने जीजा की बहन से रचाई मोहब्बत की कहानी, थाने तक पहुंचा मामला

September 16, 2025
पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

September 16, 2025
Bihar News

Bihar News : वो शहर जो बिहार में बनने वाले हैं रियल एस्टेट का हॉटस्पॉट, निवेश पा सकेंगे बेहतरीन रिटर्न

September 16, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version