शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

जनमाष्टमी पर वृंदावन में सुरक्षा के लिए योगी सरकार की है ये तैयारी

by Web Desk
अगस्त 17, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 19 को है, जिसको लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने तैयारियों का खाका खींच लिया है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने जन्मस्थान परिसर पहुंचे। प्रशासन ने इस बार मथुरा-वृंदावन को सुरक्षा के मद्देनजर पांच जोन, 30 सेक्टरों में बांटा है। पांच हजार से अधिक पुलिस के जवान कान्हा के जन्म के दौरान पहरे पर तैनात रहेंगे।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर मथुरा-वृंदावन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर वैसे ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है लेकिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर यहां अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।

RELATED NEWS

BJP leader daughter supports student protest

Student Protest : किस भाजपा नेता की बेटी ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन, क्या बताई वजह, राजनीति में बढ़ी हलचल

जुलाई 31, 2026
Shahjahanpur Blind Faith Incident

Shahjahanpur News: अंधविश्वास बना विवाद की वजह, सपने मे मौलवी के कहने पर खेत में बनाई मजार

जुलाई 31, 2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर मथुरा वृंदावन को 5 जोन और 30 सेक्टर में बांटा गया है। मथुरा शहर को 3 जोन और 16 सेक्टर में जबकि वृंदावन को 2 जोन और 14 सेक्टर में विभाजित किया गया है। श्री कृष्ण जन्मस्थान पहले से ही 3 जोन में विभाजित है। जिसमें श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर रेड जोन, श्री कृष्ण जन्मस्थान के एक किलोमीटर का एरिया यलो जोन हैं जबकि बाकी शहर की ग्रीन जोन में रखा गया है।

जन्माष्टमी पर्व पर मथुरा वृंदावन में चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर 10 कंपनी पीएसी, 2 कंपनी आरएएफ, फ्लड पीएसी के अलावा 3 हजार से ज्यादा सिविल पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। वहीं यातायात पुलिस कर्मी ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहेंगे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के लिए मथुरा के अलावा आगरा ,कानपुर जोन का भी फोर्स लगाया गया है। संदिध वस्तुओं की श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में बीडीएस दस्ता निरंतर जांच करते नजर आ रहे है।

SSP ने की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर एसएसपी अखिलेश यादव ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यातायात प्लान के मुताबिक श्री कृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा जबकि भारी वाहन मथुरा वृंदावन शहर में हाईवे,एक्सप्रेस वे और स्टेट हाईवे से प्रवेश नहीं करेंगे। दिल्ली, हरियाणा, पलवल की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मथुरा में यह पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

इनमें पीएमवी पॉलिटेक्निक, राजेश सैनी एडवोकेट का प्लाट पीएमवी पॉलिटेक्निक के पास, मैथोडिस्ट चर्च के सामने आर.के. ज्वैलर का खाली प्लाट पर बनी पार्किंग, आर.एस.एस. का खाली प्लाट पर बनी पार्किंग, आर.एस.एस. के सामने खाली मैदान, रामलीला ग्राउंड वीवीआईपी/ वीआईपी पार्किंग, निर्माणाधीन आई.एस.बी.टी. गोकुल रेस्टोरेंट चौराहे के पास, देवी दास के खाली प्लाट निकट गोकुल रेस्टोरेंट चौराहा पार्किंग, नयति अस्पताल तथा उसके पास खाली भूमि एन.एच.-19, मंडी परिसर एन.एच.-19 व फायर सर्विस के पास खाली मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई हैं।

इसके अलावा आगरा, अलीगढ़, हाथरस एवं लखनऊ की ओर से राया कट से (यमुना एक्सप्रेस-वे) की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था नया बस अड्डा के पास रेलवे मालगोदाम की खाली भूमि, धौली प्याऊ के पास रेलवे ग्राउंड, सेठ बी.एन.पोद्दार स्कूल ग्राउंड, रामलीला ग्राउण्ड सदर बाजार, जी.आई.सी. कालेज ग्राउंड, क्लैंसी इंटर कालेज ग्राउंड में वाहनों की पार्किंग की रखी गई हैं।

यमुना एक्सप्रेस-वे (वृंदावन कट) से वृंदावन को आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था

पागल बाबा श्री लीलानन्द ठाकुर ट्रस्ट की भूमि ग्राम धौरेरा, आई.टी.आई. कालेज परिसर वृंदावन मसानी रोड, चौहान पार्किंग, टीएफसी पार्किंग, दारुख पार्किंग, मण्डी परिसर वृंदावन, पशुपैठ पानीगांव, पानीगांव चौकी के सामने, शिवा ढाबा के सामने।

छटीकरा तिराहा (एन.एच.-19) से वृंदावन की ओर आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था

वैष्णो देवी पार्किंग, वैष्णो देवी मंदिर के बराबर में पार्किंग, मल्टी लेबल पार्किंग वृंदावन व अन्नपूर्णा पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Tags: BJPcmyogiJanmashtamiJanmashtami PujaNews1IndiaShrikrishnaUP NewsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

BJP leader daughter supports student protest

Student Protest : किस भाजपा नेता की बेटी ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन, क्या बताई वजह, राजनीति में बढ़ी हलचल

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

BJP Leader daughter: देशभर में हुए छात्र आंदोलन के बाद अब एक और बीजेपी नेता की बेटी का बयान चर्चा...

Shahjahanpur Blind Faith Incident

Shahjahanpur News: अंधविश्वास बना विवाद की वजह, सपने मे मौलवी के कहने पर खेत में बनाई मजार

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

Shahjahanpur Incident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के सिंधौली क्षेत्र में अंधविश्वास से जुड़ा एक मामला सामने आया है। ढकिया...

Chandauli Husband Wife Case

Chandauli News: पत्नी तीन बच्चों की माँ प्रेमी संग भागी, पति ने दोनों को पकड़ रजिस्ट्रार कार्यालय में कराई शादी

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Chandauli Case : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर...

Bareilly Muezzin Suicide Case

Suicide Case: बरेली में मुअज्जिन की आत्महत्या से सनसनी, मौत से पहले वीडियो मे किस पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Bareilly Muezzin Suicide Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुअज्जिन की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया...

Highway Toll Collection: टोल देने में यूपी बना नंबर-1, इन राज्यों को छोड़ा पीछे, करोड़ों रुपये का रिकॉर्ड कलेक्शन

Highway Toll Collection: टोल देने में यूपी बना नंबर-1, इन राज्यों को छोड़ा पीछे, करोड़ों रुपये का रिकॉर्ड कलेक्शन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Highway Toll Collection: वित्त वर्ष 2025-26 में उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक हाईवे टोल रेवेन्यू जुटाने वाला राज्य बन...

Next Post

The Dirty Picture: डर्टी पिक्चर का बनने जा रहा है सीक्वल Vidya Balan की जगह ये एक्ट्रेस आएंगी नज़र

परिवार को इंसाफ न मिलने पर DM ऑफिस पहुंचकर बुजुर्ग ने की इच्छा मृत्यु की मांग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist