Site icon News1India

महाकुंभ 2025 : क्या महिला चालकों वाली पिंक टैक्सी बनेगी महाकुंभ की नई पहचान

MahaKumbh E Rickshaw

Religious News:महाकुंभ मेला 2025 को लेकर योगी सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है। आने वाले श्रद्धालुओं को यातायात के साधनों को लेकर कोई असुविधा न हो इसके लिए सस्ती और आसानी से उपलब्ध होने वाले यातायात साधनों की व्यवस्था की जा रही है। अब आप अपने ही मोबाइल फोन से ई रिक्शा और ई ऑटो बुक कर सकेंगे, यह ई-रिक्शा और ई ऑटो कुंभ में आने वाले भक्तों को रेलवे स्टेशन बस स्टैंड होटल और उनके रुकने वाली जगह से मेला क्षेत्र में पहुंचाने के लिए की गई है, इसके लिए एक कंपनी को नो कमीशन बेस पर काम करने की इजाजत दी गई है। इसी क्रम आपको बताते चले की कुंभ में आने वाले भक्तगणों को सुगम एवं सस्ती यातायात की व्यवस्था करने के तहत मोबाइल ऐप से ई-रिक्शा और ई-ऑटो बुक करने की सेवा शुरू होगी। यह सेवा दिसंबर के मध्य से शुरू होगी।

महिलाओं के लिए पिंक टैक्सी

महिलाओं के लिए मेला के दौरान पिंक टैक्सी की सुविधा भी मिलेगी। खास बात यह है कि इन टैक्सियों को सिर्फ महिला चालक ही चलाएंगी। यह कदम सुरक्षित और आरामदायक यात्रा को बढ़ावा देगा। साथ ही, ई-वाहनों से पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा।

यात्रियों के लिए खास ट्रेनिंग

ई-रिक्शा और ऑटो चलाने वालों को यात्रियों से अच्छा व्यवहार करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह सेवा एक स्टार्टअप कंपनी ‘कॉम्फी ई-मोबिलिटी’ शुरू कर रही है। इसके साथ, चालकों को गूगल वॉइस असिस्टेंस का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि भाषा की समस्या न हो।

हर जगह होगी सुविधा

ये इलेक्ट्रिक वाहन रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, एयरपोर्ट और होटल जैसे मुख्य स्थानों पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, इन वाहनों का किराया पारदर्शी होगा और जीपीएस की मदद से हर वाहन की निगरानी होगी। यदि किसी यात्री को कोई परेशानी होती है, तो वे कॉल सेंटर पर शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

सुरक्षित और किफायती यात्रा

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी चालकों और वाहनों का सत्यापन किया गया है। साथ ही, कंपनी चालकों से कोई कमीशन नहीं लेगी, जिससे यात्रा सस्ती रहेगी।

यह सेवा श्रद्धालुओं के लिए किफायती और पर्यावरण के लिए फायदेमंद होगी। महाकुंभ में लाखों लोग आते हैं, और यह पहल उनकी यात्रा को और बेहतर बनाएगी।

Exit mobile version