गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

आपकी दृष्टि पड़ने से मैं सेनेटाइज हो गया… Premanand Maharaj से मिले आशुतोष राणा, सुनाया शिव तांडव स्तोत्र

Premanand Maharaj: आशुतोष राणा प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे, जहां उन्होंने शिव तांडव सुनाया, साथ ही साथ महाराज का आशीर्वाद लिया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की...

by Kirtika Tyagi
फ़रवरी 27, 2025
in Latest News, धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। बॉलीवुड के स्टार आशुतोष राणा की फोटो वीडियो इन दिनों सोशल मिडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह  Premanand Maharaj के साथ नजर आ रहे हैं. बता दें, कि आशुतोष राणा प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे, जहां उन्होंने शिव तांडव सुनाया, साथ ही साथ महाराज का आशीर्वाद लिया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने पत्नी रेणुका शहाणे का भी जिक्र किया।

दर्शन करते हुए राणा ने प्रेमानंद महाराज से कहा- आपकी दृष्टि पड़ने मात्र से ही मैं सेनेटाइज हो गया। बातों को विराम देने से पहले उन्होंने आलोक श्रीवास्तव के भाषानुवाद से उत्पन्न शिव तांडव भी सुनाया। एक्टर ने बताया कि परम ज्ञानी रावण की रचना को आसान शब्दों में इसलिए रचा गया ताकि आम जनों के कंठ तक ये पहुंच सके।

RELATED NEWS

Why God Made Rich and Poor

God Divine Plan: ईश्वर ने किसी को अमीर तो किसी को गरीब क्यों बनाया? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया गहरा रहस्य

अगस्त 5, 2026
RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

जून 3, 2026

महाराज के आग्रह पर उन्होंने सरल शिव तांडव सुनाया। जो यूं था- जटाओं से है जिनके जलप्रवाह माते गंग का। गले में जिनके सज रहा है हार विष भुजंग का। डमड्ड डमड्ड डमड्ड डमरु कह रहा शिवः शिवम्। इसके बाद उन्होंने शिव की भोलेपन की व्याख्या भी की। कहा कि इतने भोले हैं वो कि जिसने उन्हें सिद्ध किया, उन्हें उन्होंने प्रसिद्धि दिला दी।

Premanand Maharaj से मिले आशुतोष राणा

राणा की धारा प्रवाह अभिव्यक्ति से धर्म गुरु आह्लादित हुए। उनकी प्रशंसा की। संत महाराज के शिष्यों ने उनको श्री जी की प्रसादी चुनरी पहनाई। आज्ञा लेने से पहले आशुतोष राणा ने संत प्रेमानंद महाराज को नर्मदेश्वर महादेव, श्री जी के श्रृंगार हेतु लाल चंदन और कन्नौज का इत्र भेंट किया।

लगभग 10 मिनट तक राणा उनके आश्रम में रहे और उन्होंने पत्नी रेणुका शहाणे और छोटे बेटे का भी जिक्र किया। कहा- मेरी पत्नी और बेटा आपको रोज सुनते हैं। उन्होंने आपके स्वास्थ्य की कामना की है। लेकिन लग नहीं रहा कि आप अस्वस्थ हैं। आप तो हमें परम स्वस्थ लग रहे हैं।

इस पर प्रेमानंद महाराज ने हंसते हुए कहा- हमारी रोज डायलिसिस होती है। शरीर अगर अस्वस्थ है और मन स्वस्थ है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस पर राणा ने कहा- महाराज, हमें आप शरीर, मन और आत्मा सभी तरह से स्वस्थ लगते हैं।

प्रेमानंद महाराज के दर्शन के दौरान आशुतोष राणा ने अपने गुरु को भी याद किया। राणा ने कहा, “मेरे गुरु दद्दा जी महाराज की शरण में 1984 में आ गए थे और 2020 में अंतिम सांस तक उनके साथ रहे। यह तो गुरु कृपा है जो आपके दर्शन हो गए। अन्यथा हम लोग माया के पंथ में फंसे रहते हैं।

इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा- अपनी प्रतिष्ठा, अपने धन और भोग वासनाओं को एक साइड में करके भक्ति पथ पर चलना कठिन है। लोक प्रतिष्ठा मिलती है। इसके आगे चलने की कोई इच्छा नहीं होती। लोक प्रतिष्ठा के कारण आगे बढ़ने की चेष्टा नहीं रहती। आशुतोष राणा ने कहा- महाराज, बस आपकी कृपा हम पर बनी रहे।

Tags: Premanand Maharaj
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Why God Made Rich and Poor

God Divine Plan: ईश्वर ने किसी को अमीर तो किसी को गरीब क्यों बनाया? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया गहरा रहस्य

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

God Divine Plan: अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि यदि ईश्वर सबको समान मानते हैं, तो...

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

by Sadaf Farooqui
जून 3, 2026

Premanand Maharaj Ashram: IPL में RCB की हालिया जीत के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli एक आध्यात्मिक मुलाकात...

Premanand Maharaj

फुलझड़ी जलाकर प्यारी मुस्कान के साथ देखी दिवाली की आतिश्बाजी, सामने आया प्रेमानंद जी महाराज का वीडियो

by Gulshan
अक्टूबर 21, 2025

Premanand Maharaj : सोमवार को पूरे देश में दिवाली का त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इसी...

Premanand Maharaj

‘गर्दन काट देंगे’: प्रेमानंद महाराज के लिए दुआ मांगने पर मुस्लिम युवक को जानलेवा धमकी! फिर भी बोला: ‘जान दे देंगे!’

by Mayank Yadav
अक्टूबर 14, 2025

Premanand Maharaj News: सऊदी अरब के मदीना में उमरा की यात्रा पर गए प्रयागराज के सूफियान इलाहाबादी ने जब संत...

Premanand Maharaj

फेमस यूट्यूबर Elvish Yadav ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर जाना सेहत का हाल, आशीर्वाद लेकर किया ये वादा

by Gulshan
अक्टूबर 9, 2025

Premanand Maharaj : यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल...

Next Post
Pakistan Cricket Defeat

चैम्पियंस ट्रॉफी में PAK की हार से हड़कंप, पाकिस्तानी संसद में उठेगा मुद्दा, PM शहबाज देंगे बयान

holi

Holi 2025 : 14 या 15 मार्च, किस दिन खेलेंगे रंग? जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist