गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Nag Panchami 2026: नाग पंचमी और सावन सोमवार का 23 साल बाद दुर्लभ संयोग, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

17 अगस्त को नाग पंचमी और सावन का तीसरा सोमवार एक साथ मनाया जा रहा है। जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, नाग मंत्र, धार्मिक महत्व और कालसर्प दोष से जुड़े उपाय।

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026
in धर्म
Nag Panchami 2026
Share on FacebookShare on Twitter

Special Combination:आज 17 अगस्त, सोमवार को देशभर में नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस बार नाग पंचमी और सावन का तीसरा सोमवार एक ही दिन पड़ने से इसका धार्मिक महत्व और बढ़ गया है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ऐसा संयोग करीब 23 साल बाद बना है। सावन सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है, जबकि नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा की जाती है। ऐसे में शिव आराधना और नाग पूजा का एक साथ होना भक्तों के लिए विशेष अवसर माना जा रहा है।

पंचमी तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी की पंचमी तिथि 16 अगस्त की शाम 4 बजकर 54 मिनट से शुरू हुई और 17 अगस्त की शाम 5 बजकर 02 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के नियम के अनुसार नाग पंचमी आज यानी 17 अगस्त को मनाई जा रही है। इस दिन श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ नाग देवता की विधि-विधान से पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि नाग देवता की आराधना से भय और बाधाओं से राहत मिलती है तथा परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

RELATED NEWS

Janmashtami 2026 Bhog

Janmashtami 2026: 4 या 5 सितंबर, जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त और श्रीकृष्ण को लगाएं कौन सा भोग

सितम्बर 2, 2026
Last Sawan Somwa

Last Sawan Somwar: अंतिम सावन सोमवार पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, जानिए ग्रह दोष दूर करने के उपाय

अगस्त 23, 2026

पूजा का शुभ समय

नाग पंचमी पर पूजा के लिए सबसे शुभ समय सुबह 5 बजकर 50 मिनट से 8 बजकर 28 मिनट तक बताया गया है। इस दौरान करीब 2 घंटे 37 मिनट तक नाग देवता और भगवान शिव की पूजा की जा सकती है। इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:25 से 5:09 बजे, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:52 बजे, विजय मुहूर्त दोपहर 2:37 से 3:29 बजे और गोधूलि मुहूर्त शाम 6:59 से 7:21 बजे तक रहेगा। रवि योग सुबह 5:52 से 8:04 बजे तक बताया गया है।

नाग पूजा विधि

पूजा के दौरान नाग देवता की प्रतिमा या चित्र पर दूध, पुष्प, चंदन, अक्षत और धूप-दीप अर्पित किए जा सकते हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करके ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करना भी शुभ माना जाता है। नाग पंचमी पर यह मंत्र पढ़ा जा सकता है— “अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्। शङ्खपालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा॥” इस मंत्र में प्रमुख नाग देवताओं का स्मरण किया जाता है। इस दिन जीवित सांपों को नुकसान पहुंचाने या उनके साथ छेड़छाड़ करने के बजाय प्रतीकात्मक पूजा करना उचित माना जाता है।

कालसर्प दोष उपाय

ज्योतिषीय मान्यताओं में नाग पंचमी को कालसर्प और पितृ दोष से जुड़े शांति उपायों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जा सकता है। कुछ परंपराओं में चांदी या मिट्टी के नाग-नागिन की पूजा का भी विधान है। जरूरतमंदों, गरीबों और साधु-संतों को भोजन, वस्त्र और अन्न का दान करना भी शुभ माना जाता है। महामृत्युंजय मंत्र है— “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥” साथ ही किसी भी जीव या सांप को नुकसान न पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।

Disclaimer: यह लेख धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय गणनाओं और उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है। पूजा-विधि, मुहूर्त और उपायों की स्थानीय परंपराओं के अनुसार भिन्नता संभव है। News1india इसकी पुष्टि नहीं करता।

Tags: Hindu festivalNag Panchami 2026Sawan Somwar
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Janmashtami 2026 Bhog

Janmashtami 2026: 4 या 5 सितंबर, जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त और श्रीकृष्ण को लगाएं कौन सा भोग

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Janmashtami 2026 Bhog:भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का इंतजार कर रहे भक्तों के बीच इस साल भी जन्माष्टमी की तारीख को...

Last Sawan Somwa

Last Sawan Somwar: अंतिम सावन सोमवार पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, जानिए ग्रह दोष दूर करने के उपाय

by SYED BUSHRA
अगस्त 23, 2026

 Last Sawan Somwar: सावन का अंतिम सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक और ज्योतिषीय...

Raksha Bandhan 2026

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को राखी, क्या भद्रा से मिली राहत; जानें शुभ मुहूर्त और चंद्र ग्रहण का असर

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Raksha Bandhan 2026:रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार, विश्वास और मजबूत रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें...

Nag Panchami 2026: 17 अगस्त को नाग पंचमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Nag Panchami 2026: 17 अगस्त को नाग पंचमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Nag Panchami 2026 Puja Muhurat: हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष धार्मिक महत्व है। साल 2026 में नाग पंचमी का...

Sawan Shivratri Jalabhishek Muhurat

Sawan Shivratri: सावन शिवरात्रि पर भद्रा का साया, जानें शिवलिंग पर जल चढ़ाने का शुभ समय

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

 Sawan Shivratri Jalabhishek Muhurat:सावन माह में आने वाली शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि कहा जाता है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष...

Next Post
E20 Petrol

E20 Petrol controvercy: सरकार के आर्थिक सलाहकार ने क्यों E10 वापस लाने की कही बात, कैसे मंडराया खाद्य संकट का खतरा

Iran bounty on US soldiers

Iran Bounty: अमेरिकी सैनिकों के सिर पर ईरान ने रखा बड़ा इनाम , किसको मिलेगी दुगनी रकम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In