मेष- आज का दिन धन के लेनदेन में परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ लोगों के कारण समस्या का सामना करना पड़ेगा। कोई घरेलू समस्या आपको परेशान करेगी। कानून संबंधित मामलों में परिजन की मदद की आवश्यकता होगी।
वृष- आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। संपत्ति संबंधित बटवारा आपको परेशान कर सकता है। नए वाहन को खरीदेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की जरूरत है। आपकी योजनाओं का किसी से जिक्र ना करें। नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकता है।
चुनौतियों के कारण परेशान रहेंगे
मिथून- आज का दिन आपके लिए चिंताजनक रहेगा। आपको बेकार की चिंता को छोड़कर अपने कामों पर ध्यान देना होगा। आप चुनौतियों के कारण परेशान रहेंगे। काम की अधिकता होने के कारण आप क्रोध में रहेंगे। इसलिए कार्यस्थल पर किसी से बेवजह बहस में ना उलझें। पेट संबंधित कोई समस्या के कारण आपको अपने खान-पान के तौर-तरीकों को बदलना होगा।
कर्क- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। जीवन की नई शुरूआत या नए व्यवसाय के लिए को आज दिन उत्तम रहने वाला है। आप अपने काम को छोड़कर दूसरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ बेवजह लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचने।
सिंह- कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। व्यापार अपने धन को बहुत ही सोच समझकर निवेश करना होगा। गृहस्थ जीवन में चल रही खटपट से परेशान हो सकते हैं। लेकिन उसे आप जीवनसाथी से बातचीत करके आसानी से समाप्त कर पाएंगे।
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहेगा
कन्या- किसी बहुत पुराने काम को पूरा करने से उत्साहित रहेंगे। विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी विदेश यह इच्छा पूरी हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। लेकिन भाग्य के भरोसे अपने किसी काम में हाथ ना डालें।
तुला- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए ऑफर मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को बड़े मुनाफे की ओर बढ़ने से बचना होगा। अन्यथा किसी गलत काम में फंस सकते हैं। ऑफिस में कार्यरत लोग किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
वृश्चिक- आज का दिन सकारात्मक परिणाम दिलाने वाला रहेगा। परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक कार्य मिलने से आपका मनोबल और ऊंचा होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। लेकिन खुले हाथ से खर्च करने के कारण काफी धन को समाप्त कर देंगे। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।