शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

BRD मेडिकल कॉलेज के रैन बसेरा से भाई-बहन गायब, मां का चल रहा इलाज

by Anu Kadyan
सितम्बर 25, 2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से सनसनीखे खबर सामने आई है। जहां प्राइवेट वार्ड के बाहर से शनिवार को दो बच्चे लापता हो गए। दोनों सगे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। वहीं बच्चे की उम्र 6 साल है तो बच्ची की महज 7 साल है। जानकारी के अनुसार उनकी मां का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दोनों बच्चे के साथ उनकी नानी प्राइवेट वार्ड के सामने रैन बसेरा में एक हफ्ते से रह रही थीं। इस दौरान वह अपनी बेटी की तीमारदारी में जुटी हुई है। हालांकि बच्चों के गायब होने की खबर के बाद पुलिस ने पूरे मेडिकल कॉलेज परिसर के अलावा आसपास के गांवों में उनकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनकी फोटो वायरल कर लोगों से मदद मांगी जा रही है।

6 साल गोलू व 7 साल की संगीता गायब

बिहार के रामनगर थाना क्षेत्र के रामनगर के रहने वाले निवासी राजू गौड़ की पत्नी प्रमिला देवी जिसकी उम्र 35  वर्ष है वह दो बच्चों की मां है। बेटा गोलू 6 साल का है तो बेटी संगीता 7 साल की। प्रमिला की तबीयत खराब होने पर उसकी की मां सदरून पत्नी जाफर ने इलाज के लिए उसे एक हफ्ते पहले बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। प्रमिला की आत का आपरेशन हुआ है। वह वार्ड नम्बर 4 के बेड नम्बर 12 पर भर्ती है। दोनों बच्चों अपनी नानी सदरून के पास थे।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

रैन बसेरे में सो रहे थे बच्चे

सदरून ने बताया कि उनकी बेटी ने लव मैरिज की थी। शादी और दो बच्चों के पैदा होने के बाद उसका पति राजू एक दूसरी लड़की को लेकर भाग गया है। सदरून ही अपनी बेटी और उसके बच्चों की देखभाल कर रही हैं। उन्होंने बताया है कि दोनों बच्चों को बीआरडी में स्थित रैन बसेरा में लेकर रहती थी। शनिवार की सुबह बच्चों को सुला कर वार्ड में भर्ती बेटी के पास चली गई थी। दोपहर बाद जब बच्चों के पास वापस गई तो दोनों बच्चे वहां नहीं मिले। कुछ देर तक आसपास तलाश किया। जब कहीं पता नहीं चला तो मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी पर सूचना दी।

दोनों बच्चों को देखे तो पुलिस को सूचना दें

वहीं सदरून ने बच्चों के चोरी होने की पुलिस को सूचना दी। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों का फोटो हासिल कर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए उनके गायब होने की सूचना दी साथ ही अलग-अलग टीम बनाकर मेडिकल कालेज परिसर और आसपास के गांव में तलाश कर रही है। गांव के लोगों से भी कहा गया है कि वे अगर इन दोनों बच्चों को देखे तो पुलिस को सूचना दें।

Tags: BRD Medical Collegegorkhpur newsmissing childNews1IndiaUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Next Post

ESIC Hospital हैदराबाद के डीन डा. श्री निवास बने दिल्ली AIIMS के नये निदेशक, 5 साल बाद गुलेरिया की हुई विदाई

Etah: मानवता की मौत, उफनती नदी में डूबी छात्रा की तड़प तड़प कर गई जान, तमाशबीन लोग बनाते रहे मौत का LIVE... वीडियो

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In