• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 21, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

Shaniwar Ke Upay : शनि देव का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये उपाय, दोष होगा खत्म और मिलेगा धन-लाभ

Shaniwar Ke Upay : शनिवार का दिन विशेष रूप से शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन विधिपूर्वक पूजा और कुछ खास उपायों से शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है....

by Kirtika Tyagi
September 28, 2024
in Latest News, धर्म
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Shaniwar Ke Upay : शनिवार का दिन विशेष रूप से Shani देव को समर्पित होता है। इस दिन विधिपूर्वक पूजा और कुछ खास उपायों से शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो सकता है। अगर शनि की साढ़ेसाती या ढैया आपके जीवन में परेशानी पैदा कर रही है, तो शनिवार के इन उपायों को अपनाकर शनि देव की कृपा पाएं।

शनि देव की पूजा और तिल का दान

शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव की पूजा करें। तिल का दान शनि देव को अत्यंत प्रिय है, इसलिए शनिवार को काले तिल का दान करने से शनि की क्रूर दृष्टि का असर कम होता है।

Related posts

UP T20 League 2025

UP T20 League 2025: लखनऊ फाल्कन्स की रोमांचक जीत, शुभम मिश्रा का कैच बना चर्चा का विषय

August 21, 2025
कौन है वो मंत्री, जो सीएम नीतीश कुमार को पहनाना चाह रहा था मुस्लिम टोपी, जानें सुशासन बाबू ने क्यों किया इनकार

कौन है वो मंत्री, जो सीएम नीतीश कुमार को पहनाना चाह रहा था मुस्लिम टोपी, जानें सुशासन बाबू ने क्यों किया इनकार

August 21, 2025

काले कपड़े और लोहा का दान

शनि देव को काले रंग से विशेष प्रेम है। शनिवार के दिन काले वस्त्र, लोहा, काले तिल, काली उड़द और काले जूते दान करने से शनि की कृपा प्राप्त होती है। इससे शनि की महादशा और साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है और धन-समृद्धि का आगमन होता है।

पीपल के वृक्ष की पूजा

शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। पीपल के पेड़ को शनि देव का स्वरूप माना जाता है, इसलिए पीपल पर जल चढ़ाकर, सात बार उसकी परिक्रमा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे जीवन की सभी समस्याएं दूर होंगी।

शनि मंत्र का जाप

शनिवार के दिन “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। यह मंत्र शनि की शांति और सकारात्मक प्रभाव के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है। नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से शनि के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है।

हनुमान जी की पूजा

शनि देव हनुमान जी के परम भक्त माने जाते हैं, इसलिए शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से शनि दोष कम होता है। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और उन्हें गुड़-चने का भोग लगाएं। हनुमान जी की कृपा से शनि देव का प्रकोप शांत होता है।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं

शनिवार की शाम को मुख्य द्वार के बाहर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। यह उपाय शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत प्रभावी है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-शांति का वास होता है।

कौवों को खिलाएं भोजन

शनि देव को कौवे का प्रतीक माना जाता है। शनिवार के दिन कौवों को भोजन कराना या रोटी पर सरसों का तेल लगाकर कौवे को खिलाने से शनि दोष का निवारण होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है और इस दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इन सरल उपायों को अपनाकर शनि देव की कृपा प्राप्त की जा सकती है और शनि दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। ध्यान रखें कि सभी उपाय श्रद्धा और विश्वास के साथ करें, तभी इसका पूरा लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें : Shukrawar ke upay : शुक्रवार के ये चमत्कारी उपाय, खोल देगें आपकी किस्मत के दरवाजे, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Tags: saturday ka upayShaniwar Ke Upay
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Aaj Ka Rashifal : ग्रहों की चाल से इन राशियों को मिलेगा लाभ, सफलता की ओर बढ़ेंगे कदम, जानें क्या कहता है आपका Aaj Ka Rashifal

Next Post

चाइनीज लहसुन पर रोक के लिए हाई कोर्ट का बड़ा कदम, हेल्पलाइन नंबर जारी करने के आदेश

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Next Post
Allahabad High Court

चाइनीज लहसुन पर रोक के लिए हाई कोर्ट का बड़ा कदम, हेल्पलाइन नंबर जारी करने के आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version