रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Astro Tips: जीवन में कभी भी नहीं होगी धन की कमी अगर, शुक्रवार की रात कर लिए ये आसान उपाय

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन खास उपाय करने से धन और समृद्धि आती है। अष्टलक्ष्मी पूजा, मंत्र जाप और खास टोटकों से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। ये उपाय सरल हैं और शुभ फल देते हैं।

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 21, 2025
in धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

Astro Tips:  हिंदू धर्म में शुक्रवार बहुत शुभ माना जाता है। यह दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है, जो धन और समृद्धि की देवी हैं। इस दिन शुक्र ग्रह की भी पूजा होती है, जिसे सुख-संपत्ति और वैभव का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि यदि इस दिन कुछ खास उपाय किए जाएं, तो न केवल आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, बल्कि घर में शांति और सौभाग्य भी बना रहता है। खासतौर पर शुक्रवार की रात किए गए कुछ उपाय जीवन में धन की कमी को दूर कर सकते हैं और स्थायी सुख-समृद्धि दिला सकते हैं।

माता लक्ष्मी के आठ स्वरूपों की पूजा

अगर आप चाहते हैं कि घर में कभी धन की कमी न हो, तो शुक्रवार की रात माता लक्ष्मी के आठ स्वरूपों (अष्टलक्ष्मी) की पूजा करें। इस पूजा में माता लक्ष्मी को गुलाब के फूल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही ‘कनकधारा स्तोत्र’ का पाठ करें और खीर का भोग लगाएं। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-वैभव बना रहता है।

RELATED NEWS

शुक्रवार को करें ये आसान उपाय तो, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ सकती है सुख-शांति और समृद्धि

शुक्रवार को करें ये आसान उपाय तो, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ सकती है सुख-शांति और समृद्धि

जून 18, 2026
शुक्रवार के दिन आजमाएं ये सरल उपाय, मिलेगा Maa Lakshmi का आशीर्वाद और आर्थिक संकट की हो जाएगी छुट्टी

शुक्रवार के दिन आजमाएं ये सरल उपाय, मिलेगा Maa Lakshmi का आशीर्वाद और आर्थिक संकट की हो जाएगी छुट्टी

अक्टूबर 25, 2024

लक्ष्मी कृपा पाने के लिए मंत्र जाप

अगर आप चाहते हैं कि माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे, तो शुक्रवार की रात गुलाबी कपड़े पहनें और माता लक्ष्मी के सामने दीपक जलाकर इस मंत्र का 108 बार जाप करें

“ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीये हीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा।”

इसके साथ ही ‘श्री लक्ष्मी सूक्त’ का पाठ करें। इस उपाय से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

धन लाभ के लिए खास उपाय

शुक्रवार को सूर्यास्त के बाद स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें। माता लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और एक डिब्बे में नमक भरकर उसे लाल कपड़े पर रखें। इसके बाद नीचे दिए गए बीज मंत्र का 1001 बार जाप करें:

“ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः।”

जाप के बाद नमक के डिब्बे में एक लौंग डाल दें। इस उपाय को लगातार 10 शुक्रवार तक करें और फिर इस डिब्बे को उस जगह रखें, जहां धन रखा जाता है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में धन की स्थिरता बनी रहती है।शुक्रवार के ये आसान उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। इन उपायों को पूरी श्रद्धा से करें और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करें।

डिस्क्लेमर

यह लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई जानकारी की सटीकता और संपूर्णता की जिम्मेदारी News1India की नहीं है।

Tags: Friday UpayMAA LAKSHMI
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

शुक्रवार को करें ये आसान उपाय तो, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ सकती है सुख-शांति और समृद्धि

शुक्रवार को करें ये आसान उपाय तो, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ सकती है सुख-शांति और समृद्धि

by Sadaf Farooqui
जून 18, 2026

Shukrawar Upay: सनातन धर्म में शुक्रवार का विशेष महत्व माना गया है। यह दिन धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी...

शुक्रवार के दिन आजमाएं ये सरल उपाय, मिलेगा Maa Lakshmi का आशीर्वाद और आर्थिक संकट की हो जाएगी छुट्टी

शुक्रवार के दिन आजमाएं ये सरल उपाय, मिलेगा Maa Lakshmi का आशीर्वाद और आर्थिक संकट की हो जाएगी छुट्टी

by Kirtika Tyagi
अक्टूबर 25, 2024

Shukrawar Ke Upay :  हिंदू शास्त्रों में शुक्रवार का दिन धन, वैभव और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी का दिन...

Navratri Special Shukrawar Upay : शुक्रवार के दिन इन उपायों से पाएं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, नवरात्रि में होगी धन की बरसात!

Navratri Special Shukrawar Upay : शुक्रवार के दिन इन उपायों से पाएं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, नवरात्रि में होगी धन की बरसात!

by Kirtika Tyagi
अक्टूबर 4, 2024

Shukrawar Upay : शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी (Maa Lakshmi) और शुक्र ग्रह का माना जाता है। ऐसा कहते हैं,...

chanakya niti

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन घरों से दूर रहती हैं मां लक्ष्मी, कंगाली नहीं छोड़ती पीछा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 30, 2024

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने सिद्धांतों और नीतियों में जीवन के कई पहलुओं को समझाया है, जिनमें आर्थिक स्थिति...

Shukrawar ke upay : शुक्रवार के ये चमत्कारी उपाय, खोल देगें आपकी किस्मत के दरवाजे, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Shukrawar ke upay : शुक्रवार के ये चमत्कारी उपाय, खोल देगें आपकी किस्मत के दरवाजे, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 27, 2024

Shukrawar ke upay : शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की उपासना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन...

Next Post
Ghaziabad News

सीएम योगी को यति नरसिंहानंद ने खून से लिखा पत्र, हिंदुओं को आसानी से मिले शस्त्र लाइसेंस

RAKHI SAWANT

Rakhi Sawant पर कानूनी शिकंजा! 'इंडियाज गॉट टैलेंट' विवाद में महाराष्ट्र साइबर सेल करेगी पूछताछ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist