रविवार, अक्टूबर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सीएम योगी को यति नरसिंहानंद ने खून से लिखा पत्र, हिंदुओं को आसानी से मिले शस्त्र लाइसेंस

गाजियाबाद स्थित शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से लिखे गए पत्र का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 21, 2025
in Latest News, गाजियाबाद
Ghaziabad News
Share on FacebookShare on Twitter

Ghaziabad News: गाजियाबाद स्थित शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से लिखे गए पत्र का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस पत्र में हिंदुओं के लिए शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की गई है। भाजपा नेता डॉ. उदिता त्यागी के एक वीडियो में उन्हें यति नरसिंहानंद गिरी के खून से यह पत्र लिखते हुए देखा गया जिसे एक अनूठे विरोध के रूप में देखा जा रहा है।

इस्लामिक जिहाद का भी जिक्र

महामंडलेश्वर ने अपने पत्र में भारत में इस्लामिक जिहाद की बढ़ती चुनौतियों का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को योगी सरकार से यह उम्मीद थी कि उन्हें आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस आसानी से प्राप्त होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए ताकि हिंदू समाज को अपनी सुरक्षा के लिए किसी और की ओर न देखना पड़े।

RELATED NEWS

Ghaziabad Ambulance Negligence

Ambulance Driver की मनमानी से गई घायल युवक की जान, दिल्ली रेफर होने के बाद भी नहीं मिली समय पर एंबुलेंस

अगस्त 27, 2026
Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

अगस्त 18, 2026

हिंदुओं को एकजुट करने की योजना

यति नरसिंहानंद गिरी (Ghaziabad News) ने घोषणा की है कि इस पत्र पर एक लाख हिंदुओं के हस्ताक्षर कराए जाएंगे। यह अभियान हिंदू समाज को एकजुट करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया जा रहा है। मंदिर से जुड़ी भाजपा नेता उदिता त्यागी और अन्य सहयोगी इस पत्र को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में सौंपने की योजना बना रहे हैं। महामंडलेश्वर ने यह भी चेतावनी दी कि यदि इस मांग पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो प्रदेशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड में नकल पर नकेल की तैयारियां पूरी, CCTV कैमरे की निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा

पत्र की लिखी है ये बातें

पत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सनातन धर्म का साक्षात आदित्य अर्थात सूर्य बताते हुए लिखा गया है कि हिंदू समाज उन्हें अपने रक्षक के रूप में देखता है। पत्र में यह भी कहा गया है कि लंबे समय से हिंदू समाज को कई लोगों ने छला है लेकिन अब वे चाहते हैं कि योगी आदित्यनाथ उनके इस मुद्दे पर ध्यान दें। पत्र में हिंदू समाज की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की गई है और इसे लेकर तत्काल कदम उठाने की मांग की गई है। पत्र के अनुसार हिंदू समाज ने कई लोगों को अपना तारणहार माना लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। अब उनकी आशा केवल योगी आदित्यनाथ से है।

खून से लिखा पत्र वायरल

इस पत्र के वायरल (Ghaziabad News) होने के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया है। हिंदू संगठनों ने इस मांग का समर्थन किया है और जल्द ही इसे लेकर एक बड़ा अभियान छेड़ने की योजना बनाई जा रही है। दूसरी ओर विपक्षी दल इसे एक सांप्रदायिक मुद्दा बताकर इसकी आलोचना कर रहे हैं। अब यह देखना होगा कि उत्तर प्रदेश सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती है और क्या शस्त्र लाइसेंस प्रक्रिया में कोई बदलाव किया जाता है या नहीं।

 

Tags: Ghaziabad News
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Ghaziabad Ambulance Negligence

Ambulance Driver की मनमानी से गई घायल युवक की जान, दिल्ली रेफर होने के बाद भी नहीं मिली समय पर एंबुलेंस

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Ghaziabad Ambulance Negligence :गाजियाबाद में एंबुलेंस सेवा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि एंबुलेंस...

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Hotel Room suicide: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित होटल रॉयल ब्लू में दिल्ली पुलिस की महिला हेड...

Ghaziabad Police Encounter

Police Encounter: गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग के बाद घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

 Ghaziabad Police Encounter:गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के...

Ghaziabad Snake Bite

Snake Bite: 15 साल की लड़की की मौत, 15 दिनों में 18 लोग सर्पदंश का शिकार, बारिश में बढ़ा सांपों का आतंक

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Ghaziabad Snake Bite News:गाजियाबाद कमिश्नरी के मसूरी थाना क्षेत्र के बयाना गांव में रविवार रात सांप के डसने से 15...

Junaid Malik Jantar Mantar Student Protest

Ghaziabad News: कौन है जंतर-मंतर छात्र आंदोलन से चर्चा में आए जुनैद मलिक, गांव में समाजसेवा के लिए अलग पहचान

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

CJP PROTEST: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र स्थित नाहल गांव निवासी जुनैद...

Next Post
RAKHI SAWANT

Rakhi Sawant पर कानूनी शिकंजा! 'इंडियाज गॉट टैलेंट' विवाद में महाराष्ट्र साइबर सेल करेगी पूछताछ

Technology: जानिये क्या है VoRN टेक्नोलॉजी? और भारत में किस कंपनी ने करी इसकी शुरुवात

Technology: जानिये क्या है VoRN टेक्नोलॉजी? और भारत में किस कंपनी ने करी इसकी शुरुवात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In