Somvar Ke Upay: सोमवार को करें ये 5 खास उपाय, भगवान शिव की कृपा से बदलेगी किस्मतसोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्र देव की उपासना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विशेष उपाय करने से जीवन की कई समस्याओं से राहत मिलती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ज्योतिषाचार्य Indu Prakash के अनुसार सोमवार को किए गए कुछ सरल उपाय न केवल भगवान शिव की कृपा दिलाते हैं, बल्कि कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को भी मजबूत करते हैं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और सफलता के योग बनते हैं।
मौलश्री के पेड़ की पूजा से बढ़ती है समृद्धि
यदि आप जीवन में चहुंमुखी प्रगति और आर्थिक स्थिरता चाहते हैं, तो सोमवार के दिन मौलश्री के पेड़ की पूजा करना लाभकारी माना जाता है। यदि पेड़ उपलब्ध न हो, तो उसकी तस्वीर देखकर भी श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया जा सकता है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इंटरव्यू या नए काम से पहले करें ये उपाय
यदि आप किसी महत्वपूर्ण इंटरव्यू या नए कार्य के लिए घर से निकल रहे हैं, तो निकलने से पहले शीशे में अपना चेहरा देखकर भगवान शिव का स्मरण करें। वहीं व्यापार में नुकसान की स्थिति में नए कार्य की शुरुआत से पहले दो सफेद फूल अपने पास रखें और कार्य पूरा होने के बाद उन्हें बहते जल में प्रवाहित कर दें।
मंत्र जाप से दूर होती है मानसिक उलझन
यदि मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही या मन भ्रमित रहता है, तो सोमवार के दिन कुशा या ऊनी आसन पर बैठकर रुद्राक्ष या तुलसी की माला से “ॐ ऐं ह्रीं सोमाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करना लाभकारी माना जाता है। इससे मानसिक स्पष्टता बढ़ती है और आत्मविश्वास मजबूत होता है।
धन-समृद्धि और समस्या समाधान के लिए करें अभिषेक
आर्थिक उन्नति के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल में गंगाजल मिलाकर अर्पित करें। वहीं किसी विशेष समस्या के समाधान के लिए दूध और जल मिश्रित अभिषेक के साथ 11 बेलपत्रों पर ‘ॐ’ लिखकर अर्पित करना शुभ फलदायी माना जाता है। नियमित श्रद्धा के साथ किए गए ये उपाय जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।








