शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

vastu tips : घर में खिड़की की सही दिशा, बदल सकती है आपकी किस्मत की दशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में खिड़की शुभ और लाभदायक होती है, जबकि दक्षिण दिशा में खिड़की से बचना चाहिए। सही दिशा में खिड़की से घर में positive energy, सुख और शांति बनी रहती है। अशांति से बचने के लिए डाइनिंग एरिया में भी खिड़की न बनाए।

by SYED BUSHRA
जनवरी 15, 2025
in धर्म
correct Vastu direction for window
Share on FacebookShare on Twitter

Correct Vastu Direction of Window हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का काफी महत्व है। घर बनवाते समय या उसमें कुछ बदलाव करते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। वास्तु शास्त्र कहता है कि घर की हर चीज का सही स्थान हमारी जिंदगी पर बड़ा असर डालता है। इन्हीं में से एक है खिड़की। अगर आप जीवन में सफलता और सुख शांति चाहते हैं, तो घर में खिड़की की सही दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

खिड़की से सिर्फ हवा नहीं, खुशियां भी आती 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की खिड़कियां केवल रोशनी और हवा लाने का साधन नहीं हैं, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और खुशियां भी लाती हैं। इसलिए खिड़कियों की स्थिति सही होनी चाहिए, ताकि घर में आने वाली एनर्जी वहां रहने वालों के लिए फायदेमंद हो। सही दिशा में खिड़की होने से घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है, जो परिवार की सुख शांति और सफलता में मदद करती है।

RELATED NEWS

Vastu Shastra : क्या सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना होता है अशुभ ? जानें क्या कहते हैं वास्तु के नियम

Vastu Shastra : क्या सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना होता है अशुभ ? जानें क्या कहते हैं वास्तु के नियम

जून 9, 2026
Vastu tips: धन की कमी दूर करने के लिए पर्स में रखें ये शुभ चीजें,जाने क्या है उपाय

Vastu tips: धन की कमी दूर करने के लिए पर्स में रखें ये शुभ चीजें,जाने क्या है उपाय

मई 20, 2026

दक्षिण दिशा में खिड़की क्यों न हो

वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा में खिड़की बनाने की मनाही है। अगर दक्षिण दिशा में खिड़की पहले से है, तो उसे हमेशा ढककर रखना चाहिए। हिंदू धर्म के अनुसार, दक्षिण दिशा यमराज की दिशा मानी जाती है, जो मृत्यु और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। ऐसी खिड़कियों से घर में नेगेटिव एनर्जी आती है, जिससे मानसिक तनाव और बीमारियां बढ़ सकती हैं। इसलिए दक्षिण दिशा में खिड़की से बचना ही बेहतर है।

खाने की जगह पर खिड़की से बचें

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि डाइनिंग एरिया यानी खाने की जगह पर खिड़की नहीं होनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यहां खिड़की होने से परिवार के सदस्यों में मनमुटाव और अशांति बढ़ सकती है। डाइनिंग टेबल का माहौल खराब होने से घर की शांति पर असर पड़ता है। अगर खाने की जगह पर खिड़की है, तो उसे हमेशा बंद रखना चाहिए।

खिड़की के लिए सबसे सही दिशा

वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में खिड़की बनवाना बहुत शुभ होता है। यह दिशा घर में सकारात्मक ऊर्जा, खुशियां और संपन्नता लाती है। उत्तर दिशा से आने वाली ऊर्जा घर के हर सदस्य के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करती है। इसलिए, खिड़कियां हमेशा उत्तर दिशा में ही बनवानी चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां बताई गई बातें सिर्फ जानकारी के लिए है। News1India किसी भी जानकारी की पुष्टी नहीं करता है। इनको इस्तेमाल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Tags: Home EnergyVastu TipsWindow Direction
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Vastu Shastra : क्या सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना होता है अशुभ ? जानें क्या कहते हैं वास्तु के नियम

Vastu Shastra : क्या सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना होता है अशुभ ? जानें क्या कहते हैं वास्तु के नियम

by Sadaf Farooqui
जून 9, 2026

Vastu Shastra : सनातन धर्म और वास्तु शास्त्र में दैनिक जीवन से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। इन्हीं में से...

Vastu tips: धन की कमी दूर करने के लिए पर्स में रखें ये शुभ चीजें,जाने क्या है उपाय

Vastu tips: धन की कमी दूर करने के लिए पर्स में रखें ये शुभ चीजें,जाने क्या है उपाय

by Sadaf Farooqui
मई 20, 2026

Astro tips: आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहे और पर्स कभी खाली...

Vastu Tips

20 नवंबर 2025 धन, स्वास्थ्य और सकारात्मकता बढ़ाने वाले आज के वास्तु टिप्स

by Kanan Verma
नवम्बर 20, 2025

20 नवंबर 2025 को घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने और समृद्धि बढ़ाने के लिए वास्तु विशेषज्ञों ने कई खास...

Vastu Tips: घर में रखें कौन सा जादुई पौधा जिससे दूर होगी पैसों की तंगी आएगी खुशहाली और समृद्धि

Vastu Tips: घर में रखें कौन सा जादुई पौधा जिससे दूर होगी पैसों की तंगी आएगी खुशहाली और समृद्धि

by Sadaf Farooqui
मई 26, 2025

Vastu Tips: अगर आप भी बार-बार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और मेहनत के बाद भी जेब खाली...

स्वप्न शास्त्र: अगर सपने में देख रहे हैं ये जानवर, तो हो सकता है अशुभ संकेत, तुरंत करें ये उपाय

स्वप्न शास्त्र: अगर सपने में देख रहे हैं ये जानवर, तो हो सकता है अशुभ संकेत, तुरंत करें ये उपाय

by Sadaf Farooqui
मई 23, 2025

Cat Sighting: हमारे आस-पास रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कई बार बिल्ली दिख जाती है। कई लोगों के लिए यह एक...

Next Post
Maha Kumbh 2025 Akharas

Prayagraj : कुंभ मेला इन अखाड़ों के बिना अधूरा ,जानिए अखाड़ों का इतिहास और महत्व

Mayawati Birthday

क्या 2027 के लिए गठबंधन की ओर बढ़ेंगी Mayawathi? बहनजी के Birthday पर खुलेंगे कई राज़

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist