Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Republic Day 2024 Live: भारत आज मना रहा अपना 75 वां गणतंत्र दिवस , कर्तव्य पथ पर देश का शक्ति प्रदर्शन

Gautam Jha by Gautam Jha
January 26, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, दिल्ली
Republic Day 2024 Live: India is celebrating its 75th Republic Day today, showing the country's strength on the path of duty.
502
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 नई दिल्ली। (Republic Day 2024 Live )भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पूरे देश में कार्यक्रम कआ आयोजन के गणतंत्र दिवस उत्सव मनाई जा रही है। गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हुआ। परेड में भाग लेने वाले लोगों और आमंत्रित अतिथियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस अवसर पर परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों उपस्थित थे।

इस बार गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम कई मायनों में काफी खास रहा। ज्ञात हो की पिछले वर्षों तक परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है, मगर इस बार पूरे देश की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार अपने राज्यों की पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज किया। ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’- दोनों विषयों पर आधारित गणतंत्र दिवस परेड में लगभग 13,000 विशेष अतिथियों ने भाग ली। Republic Day 2024 Live समारोह 90 मिनट से अधिक समय तक चला।

RELATED POSTS

Republic Day Wishes

Republic Day Wishes : इस 75वें गणतंत्र दिवस पर अपनों को दें, इन खास संदेशों से शुभकामनाएं

January 26, 2024
Republic Day 2024: With dreams of developed India, know why this year's Republic Day is special

Republic Day 2024: विकसित भारत के सपनों के साथ जानिए इस साल का गणतंत्र दिवस क्यों है खास

January 25, 2024

Republic Day 2024 Live: 

कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न

राष्ट्रगान के साथ कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हो गया है। इसके बाद सशस्त्र सेनाओं के सुप्रीम कमांडर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति भवन ले जाने के लिए उनके अंगरक्षक पहुंच गए हैं।

#WATCH | President's Bodyguard escort President Droupadi Murmu and French President Emmanuel Macron back to Rashtrapati Bhavan after the conclusion of #RepublicDay2024 parade. pic.twitter.com/8vOAGi92Ut

— ANI (@ANI) January 26, 2024

वायुसेना का फ्लाई पास्ट

कार्यक्रम के दौरान कर्तव्य पथ पर वायुसेना का फ्लाई पास्ट हुआ। जहां जमीन में हजारों फीट की ऊंचाई पर स्वदेशी निर्मित तेजस और राफेल नेहुंकार भरी। इस दौरान वायुसेना के 29 लड़ाकू विमान, सात परिवहन विमान, 9 हेलीकॉप्टर और एक हेरिटेज विमान ने भी उड़ान भरी। इसके साथ साथ मिग 29, अपाचे, प्रचंड, डकोटा, राफेल, आईएल 38, सुखोई 30, तेजस, 6 जगुआर अमृत फार्मेशन, 3 सुखोई त्रिशूल व 1 राफेल वर्टिकल चार्ली फार्मेशन आसमान में करतब दिखा रहे थे।

#WATCH | One Rafale aircraft flies in at 900 kmph over water channel north of Kartavya Path, marking the conclusion of #RepublicDay2024 parade at Kartavya Path. pic.twitter.com/tELQmqEesq

— ANI (@ANI) January 26, 2024

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

#WATCH दिल्ली: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की जा रही हैं। #RepublicDay2024 pic.twitter.com/jspu4TXLo4

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024

महिला डेयरडेविल बाइकर्स का करतब

सीआरपीएफ, बीएसएफ और एसएसबी की महिला कर्मियों ने मोटरसाइकिल पर कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन कर देश की नारी शक्ति का प्रदर्शन किया। इसमें 260 से ज्यादा महिलाएं चंद्रयान, सर्वत्र सुरक्षा, अभिवादन और योग से सिद्धि समेत विभिन्न बनावटों के माध्यम से अपनी बहादुरी, वीरता और दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित कर रही थी।

#WATCH दिल्ली: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिलाकर्मी 'नारी शक्ति' कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं। मोटरसाइकिलों पर सवार 265 महिला बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का प्रदर्शन किया।#RepublicDay2024 pic.twitter.com/0BFQA9v2lS

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024

Republic Day 2024 Live : राज्यों की झांकी

कर्तव्य पथ से भारत के राज्यों की झांकी गुजर रही है।

चुनाव आयोग और लोक निर्माण की झांकी

भारत के चुनाव आयोग और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की झांकी भी परेड का हिस्सा रही। चुनाव आयोग के झांकी में आम लोगों को वोट देने के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया तो लोक निर्माण विभाग की झांकी में सेंट्रल विस्ट्रा की थीम थी। जिसमें संसद का पूरे हिस्से को प्रदर्शित किया गया था। इसके साथ साथ संस्कृति मंत्रालय की झांकी भी परेड का हिस्सा रहें। जिसमें बौद्ध, जैन संतों के संवाद को थीम में शामिल किया गया है।

गृह मंत्रालय की झांकी

#WATCH दिल्ली: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में गृह मंत्रालय की झांकी प्रस्तुत की गई। #RepublicDay2024 pic.twitter.com/ZqYNdb38pS

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024

तेलंगाना की झांकी

#WATCH दिल्ली: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में तेलंगाना की झांकी प्रस्तुत की गई। #RepublicDay2024 pic.twitter.com/t5yeY1AT1d

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024

झारखंड की झांकी

#WATCH दिल्ली: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में झारखंड की झांकी प्रस्तुत की गई। #RepublicDay2024 pic.twitter.com/fT3CoK1eba

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024

मेघालय की झांकी

#WATCH दिल्ली: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में मेघालय की झांकी प्रस्तुत की गई। #RepublicDay2024 pic.twitter.com/7DgMS73aRZ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024

गुजरात की झांकी

#WATCH दिल्ली: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में गुजरात की झांकी प्रस्तुत की गई। #RepublicDay2024 pic.twitter.com/qKDmTEKq00

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024

उत्तर प्रदेश की झांकी

#WATCH कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में राम मंदिर की थीम पर तैयार की गई उत्तर प्रदेश की झांकी ने हिस्सा लिया।#RepublicDay2024 pic.twitter.com/9tNTi9GYeO

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024

राजस्थान की झांकी

#WATCH दिल्ली: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में राजस्थान की झांकी प्रस्तुत की गई। #RepublicDay2024 pic.twitter.com/0mc6zPek2s

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024

तमिलनाडु की झांकी

#WATCH दिल्ली: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में तमिलनाडु की झांकी प्रस्तुत की गई। #RepublicDay2024 pic.twitter.com/ooin3zL6zd

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024

ISRO की झांकी 

#WATCH कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की झांकी ने हिस्सा लिया।
#RepublicDay2024 pic.twitter.com/8WADm3oyrp

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024

लद्दाख की झांकी

#WATCH दिल्ली: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में लद्दाख की झांकी प्रस्तुत की गई। #RepublicDay2024 pic.twitter.com/8SWBaKhjnE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024

आंध्र प्रदेश की झांकी

https://twitter.com/AHindinews/status/1750765144836325575

महाराष्ट्र की झांकी

https://twitter.com/AHindinews/status/1750765124586291334

ओडिशा की झांकी

https://twitter.com/AHindinews/status/1750763221324275865

छत्तीसगढ़ की झांकी

https://twitter.com/AHindinews/status/1750763003803513191

मध्य प्रदेश की झांकी

https://twitter.com/AHindinews/status/1750762993426854064

अरुणाचल प्रदेश की झांकी

https://twitter.com/AHindinews/status/1750761321854091714

हरियाणा की झांकी

#WATCH दिल्ली: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में हरियाणा की झांकी प्रस्तुत की गई। #RepublicDay2024 pic.twitter.com/59ylBCtQz8

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024

 

कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता कर्तव्य पथ से गुजरे। इन बच्चों को बहादुरी, कला एवं संस्कृति, नवाचार, विज्ञान, समाज सेवा, खेलकूद के क्षेत्र में असाधारण क्षमताओं व उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया गया है। ऐसे बच्चों को हर साल सम्मानित किया जाता है।

एनसीसी, राष्ट्रीय सेवायोजन के दस्ते का मार्च

राष्ट्रीय कैडेड कोर (एनसीसी) छात्राओं की पहली मार्चिंग टुकटी में 148 युवा छात्राएं शामिल हुईं। बैंड का प्रतिनिधित्व छात्राओं द्वारा किया गया।NCCके दस्ते के बाद राष्ट्रीय सेवा योजना का मार्चिंग दस्ता कर्तव्य पथ से गुजरा जिसमें 200 महिला स्वंयसेवी शामिल थी।

सीमा सुरक्षा बल का ऊंट दस्ता

कर्तव्य पथ से गुजरी सीमा सुरक्षा बल के ऊंटों के दस्ते की कमान डिप्टी कमांडेंट मनोहर सिंह खीची ने की। बीएएसएफ के शाही ऊंट राजस्थान और गुजरात सीमा पर कुख्यात तस्करों और चरमपंथियों का सफलतापूर्वक पता लगाने में सहायक रहे हैं। इसकी सरहना भारत में जी20 सम्मेलन के दौरान विदेशी प्रतिनिधियों द्वारा भी की गई थी।

SSB और दिल्ली पुलिस का मार्चिंग दस्ता

डिप्टी कमांडेंट नैंसी सिंगला की अगुवाई में सशस्त्र सीमा बल ने मार्चिंग की, दल में 03 सब इंस्पेक्टर और 144 अन्य सेनानी मौजूद रहे। बल का आदर्श वाक्य ‘सेवा, सुरक्षा और भाईचारा’ है। इसके बाद दिल्ली पुलिस का महिला बैंड का दस्ता भी कर्तव्य पथ से होकर गुजरा जिसका नेतृत्व सब इंस्पेक्टर रुयंगुनुओ केन्से कर रही थीं.

कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति का पराक्रम

भारतीय नौसेना की झांकी में अहम औऱ समसामयकि विषयों को दर्शाया गया है। फिर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल का महिला बैंड अमर सेनानी की जोशील धुन बजाते हुए नजर आए।

कर्तव्य पथ पर महिला शक्ति

बॉम्ब सैपर्स, बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर का टुकड़ी की अगुवाई 115 इंजीनियर रेजिमेंट की मेजर दिव्या त्यागी कर रही हैं। पिछले दो दशकों में बॉम्बे सैपर्स कआ भारतीय सेना के इतिहास में अपने लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बाद कुछ ही देर बाद नौसेना का ब्रास बैंड, नौसेना के मार्चिंग दस्ते ने कर्तव्य पथ पर दस्तक दी।

राजपूताना राइफल्स

कर्तव्य पथ पर राजपूताना राइफल्स का नेतृत्व लेफ्टिनेंट संयम चौधरी कर रहीं है। राइफल्स का आदर्श वाक्य ‘वीर भोग्य वसुंधरा’ है, जबकि युद्ध घोष ‘राजा रामचंद्र की जय है। इसके ठीक बाद जम्मू-कश्मीर लाइ रेजिमेंटल सेंटर 01 सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर और आर्टिलरी सेंटर है। और फिर हैदराबाद का संयुक्त बैंड दस्ता कर्णप्रिय धुनें बजाते हुए नजर आ रहें हैं।

मद्रास रेजिमेंट का मार्चिंग

कर्तव्य पथ पर गूँज सुनाई दे रही है, मद्रास रेजिमेंट के वीरों के मार्चिंग की। दस्ते का नेतृत्व कैप्टन यश डाडल कर रहें हैं, इसके बाद गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, गोरखा ट्रेनिंग सेंटर और गोरखा ट्रेनिंग सेंटर का संयुक्त बैंड दस्ता कर्तव्य पथ से गुजरेगा।

सर्वत्र मोबाइल ब्रिजिंग सिस्टम

मैकेनाइज्ड कॉलमों में 9 रैपिड इंजीनियर रेजिमेंट के कैप्टन सुमन सिंह के नेतृत्व में कोर ऑफ इंजीनियर्स के सर्वत्र मोबाइल ब्रिजिंग सिस्टम का दस्ता कर्तव्य पथ से गुजर रहा है। अगला नंबर मोबाइल ड्रोन जैमर सिस्टम और सिग्नल कोर के एडवांस रेडियो फ्रीक्वेंसी मानिटरिंग है, जिसके बाद 3 इलेक्ट्रॉनिंक वारफेयर बटालियन का एडवांस रेडियो फ्रीक्वेंसी मॉनिटरिंग सिस्टम की टुकड़ी ने अपना करतब दिखाया।

फ्रांस के मार्चिंग दस्ते के बाद रूसी टैंक कर्तव्य पथ पर

कर्तव्य पथ पर फ्रांस के मार्चिंग दस्ते के बाद टी90 भीष्म टैंक उतरे ये तीसरी पीढ़ी के मुख्य युद्धक टैंक हैं और 125 मिमी स्मूथ बोर गन से लैस हैं। यह टैक चार प्रकार के गोला बारूद दाग सकता है। यह 5 हजार मीटर की दूरी तक बंदूक से मिसाइल दागने की क्षमता रखता है।

शंख, ढोल के साथ कर्तव्य पथ पर परेड शुरू

शंख, ढोल और मृदंग के साथ कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड शुरू हुई। जिसके बाद हेलिकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा कर परेड का स्वागत किया गया। परेड कमांडर जनरल भवनीश कुमार हैं जबकि उप कमांडर मेजर जनरल सुमित मेहता हैं।

चीफ गेस्ट के साथ कर्तव्य पथ पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति मुर्मु चीफ गेस्ट मैक्रों के साथ कर्तव्य पथ स्थित समारोह स्थल पर पहुंची। प्रधनमंत्री मोदी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रपति की बग्गी के दाहिने ओर रेजीमेंट के कमांडेडंट कर्नल अमित बेरवाल अपने घोड़े ग्लोरियस पर थे तो बाईं ओर अपने घोड़े सुल्तान पर रेजीमेंट के सेकेंड-इन-कमान लेफ्टिनेंट कर्नल रमाकांत यादव थे। राष्ट्रपति की बग्घी की अगुवाई अपने घोड़े अर्जुन पर रिसालदार सुंदर सिंह तंवर ने किया।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कर्तव्य पथ पर पहुंचे

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने पत्नी के साथ 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए कर्तव्य पथ पर पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1750745964233822284

राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह के लिए रवाना

भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष बग्गी में सवार होकर समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन से रवाना हो गई हैं। उनके साथ इस साल गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी है। इससे पहले  राष्ट्रपति ने सेना के जवानों का अभिवादन स्वीकार की। समारोह स्थल पर प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री , उप राष्ट्रपति भारत के राष्ट्रपति और मुख्य अतिथि का स्वागत करेंगे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1750744541479780525

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

करनाल में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1750739658815025253

Republic Day 2024 Live; कर्तव्य पथ पर DRDO की झांकी

गणतंत्र दिवस परेड में DRDO द्वारा विकसित कई महत्वपूर्ण प्रणालियों और प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान भारत की आत्म-निर्भरता के लिए रक्षा और अनुसंधान के क्षेत्रों में डीआरडीओ की महिला वैज्ञानिकों के योगदान को डीआरडीओ की झांकी में प्रदर्शित किया जाएगा। यह ‘भूमि, वायु, समुद्र, साइबर और अंतरिक्ष जैसे सभी 5 आयामों में रक्षा कवच के रूप में विकसित “महिला शक्ति’ विषय पर आधारित होगा।

राष्ट्रीय समर स्मारक पर पहुंचे पीएम मोदी

गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे। जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी अगवानी की। मौके पर पीएम ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1750742704496251365

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “मैं सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। यह दिन हमारे इतिहास का बहुत महत्वपूर्ण दिन है।

#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "मैं सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। यह दिन हमारे इतिहास का बहुत महत्वपूर्ण दिन है…पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत, दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति और विश्व गुरु बनने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं…" https://t.co/G06xQDxTEN pic.twitter.com/UnkrPao5tg

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बेंगलुरू में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बेंगलुरू में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1750736688610172946

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस समारोह में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। यहां हर साल ‘रामायण मेला’ भी आयोजित किया जाएगा। सुनिए उन्होंने और क्या कहा,

#WATCH उज्जैन: गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "…राज्य सरकार ने चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। यहां हर साल 'रामायण मेला' भी आयोजित किया जाएगा…मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत लाभार्थियों को… pic.twitter.com/NebYjXGhPR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024

रक्षा मंत्री ने दी गणतंत्र दिवस शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को मिठाई भी बांटी। और देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

https://twitter.com/AHindinews/status/1750732127329784298

गुजरात में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद रहे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1750733238522511544

पूर्व सैनिकों की झांकी भी होगी परेड में शामिल

गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड में देश सेवा में पूर्व सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को प्रदर्शित किया जाएगा। जो परेड के आकर्षण कआ केंद्र होगा। पूर्व सैनिकों की ये झांकी ‘ राष्ट्र निर्माण: पहले भी, अब भी, आगे भी और हमेशा’ थीम पर होगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1750719319028416527

आरएसएस मुख्यालय में ध्वजारोहण

RSSप्रमुख मोहन भागवत ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागपूर में आरएसएस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “भारत के लोगों की शक्ति अनंत है। आज हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। हमारे देश में विविधताओं को स्वीकार करने की परंपरा है। जब सभी लोग भाईचारे की भावना से मिलकर काम करेंगे और संविधान का पालन करेंगे तो देश ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

https://twitter.com/AHindinews/status/1750710732336071037

नीतीश कुमार ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1750724454114853338

Republic Day 2024 Live; भारतीय नौसेना की झांकी

गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड में भारतीय नौसेना दल के 144 पुरुष और महिला अग्निवीर शामिल होंगे। नौ सेना के झांकी का नेतृत्व कमांडर के रूप में लेफ्टिनेंट प्रज्वल एम तथा प्लाटून कमांडर के रूप में लेफ्टिनेंट मुदिता गोयल, लेफ्टिनेंट शरवानी सुप्रिया और लेफ्टिनेंट देविका एच करेंगी। नौसेना की झांकी में ‘नारी शक्ति’ और ‘स्वदेशीकरण के माध्यम से महासागरों में भारत की समुद्री शक्ति’ प्रदर्शित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्र और देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा, प्रदेश वासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! यह राष्ट्रीय पर्व हमें अपने अमर सेनानियों के स्मरण के साथ ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना की सिद्धि हेतु प्रतिबद्ध होने का अवसर भी प्रदान करता है।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1750688700303028663

भारत-चीन सीमा पर तैनात ITBP जवानों ने देश को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

भारत-चीन सीमा पर बर्फीले इलाकों में तैनात ITBP के हिमवीरों ने भी देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। ITBP ने वीडियो जारी कर देश और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

https://twitter.com/AHindinews/status/1750720038720716927

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा, ‘देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद!’

https://twitter.com/narendramodi/status/1750702015838351482

Republic Day 2024 Live : सुरक्षा व्यवस्था के लिए 70 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी राजधानी में तैनात

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। कर्तव्य पथ पर भी परेड समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। इसके लिए राजधानी भर में 70,000 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किये गये हैं। पुलिसद्वारा यातायात व्यवस्था पर एडवाइजरी जारी की गई है। विशेष वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए मध्य दिल्ली में प्रतिबंध लगाए गए हैं। कर्तव्य पथ पर के साथ साथ उसके आसपास करीब 14,000 कर्मियों को तैनात किया गया है। सभी सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर है। इस साल की परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर देश भर से करीब 77,000 आमंत्रित लोगों की आने की उम्मीद है।

Tags: 75th republic dayrepublic day 2024गणतंत्र दिवस
Share201Tweet126Share50
Gautam Jha

Gautam Jha

Related Posts

Republic Day Wishes

Republic Day Wishes : इस 75वें गणतंत्र दिवस पर अपनों को दें, इन खास संदेशों से शुभकामनाएं

by Poonam Chaudhary
January 26, 2024
0

Republic Day Wishes in Hindi : आज 26 जनवरी 2024 को पूरा देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इसलिए...

Republic Day 2024: With dreams of developed India, know why this year's Republic Day is special

Republic Day 2024: विकसित भारत के सपनों के साथ जानिए इस साल का गणतंत्र दिवस क्यों है खास

by Gautam Jha
January 25, 2024
0

नई दिल्ली। 26 जनवरी 2024 को भारत अपना 75 वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) मनाएगा। दिल्ली में इस अवसर...

Next Post
IND vs ENG Live Score;

IND vs ENG Live Score; पहले मैच में भारत को बढ़त, भारत का स्कोर 400 रन के करीब

Republic Day Wishes

Republic Day Wishes : इस 75वें गणतंत्र दिवस पर अपनों को दें, इन खास संदेशों से शुभकामनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version