Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Republic Day : गणतंत्र दिवस रिहर्सल से दिल्ली में ट्रैफिक जाम, मेट्रो स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, जानें रूट

Republic Day : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। कर्तव्य पथ पर परेड के आयोजन से पहले परेड की रिहर्सल की जा रही है।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
January 21, 2025
in Latest News, दिल्ली
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Republic Day : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में कर्तव्य पथ पर परेड के आयोजन से पहले परेड की रिहर्सल की जा रही है। इस दौरान ट्रैफिक विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कुछ  रास्तों पर जाने से बचने की अपील की थी और दूसरे रास्तों से जानें का सुझाव दिया था। इसके बावजूद मंगलवार को परेड की रिहर्सल के चलते मध्य दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला, जिससे सैकड़ों लोग प्रभावित हुए।

ट्रैफिक जाम और परेशानी

बताया जा रहा है, कि कर्तव्य पथ के पास भारी जाम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को यातायात नियंत्रण के लिए कहना क्या बहुत मुश्किल है? पूरी मध्य दिल्ली जाम में फंसी हुई है। कई लोगों ने बताया कि जाम के कारण उन्हें काम पर देर हो गई, जबकि कुछ तो ऑफिस भी नहीं पहुंच पाए।

RELATED POSTS

Republic Day

Republic Day drama: गणतंत्र दिवस पर स्कूल नाटक में बच्चों को असली फांसी पर लटकाया, वीडियो वायरल

January 31, 2025
Kolkata robot army

गणतंत्र दिवस पर Delhi में परेड, Kolkata में दिखा रोबोट आर्मी का जलवा, सोशल मीडिया में हुआ वायरल

January 27, 2025

दक्षिणी दिल्ली के एमबी रोड पर भी भारी जाम की खबरें आईं, जहां एक व्यक्ति ने पोस्ट किया कि वह दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। वहीं, गणतंत्र दिवस की सुरक्षा जांच के कारण मेट्रो स्टेशनों पर लंबी कतारें लग गईं, जिससे मेट्रो यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़

एक यूजर ने मेट्रो स्टेशन पर लगी लंबी कतार का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “दिल्ली मेट्रो, हम ट्रैफिक से बचने के लिए आपकी सेवा का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन पीक टाइम में ऐसी स्थिति हमें भारी पड़ रही है। गणतंत्र दिवस की तैयारियां अपनी जगह हैं, लेकिन हमारी भी दिक्कतों का ध्यान रखा जाना चाहिए।”

ट्रैफिक विभाग की एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस ने पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी थी। इसमें बताया गया कि कर्तव्य पथ पर परेड की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए चार दिनों तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। फिर भी, रिहर्सल के दिन भारी ट्रैफिक और सुरक्षा जांच के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Tags: delhi trafficdelhi traffic policeRepublic Day
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Republic Day

Republic Day drama: गणतंत्र दिवस पर स्कूल नाटक में बच्चों को असली फांसी पर लटकाया, वीडियो वायरल

by Mayank Yadav
January 31, 2025
0

Republic Day drama: गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित एक स्कूल नाटक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

Kolkata robot army

गणतंत्र दिवस पर Delhi में परेड, Kolkata में दिखा रोबोट आर्मी का जलवा, सोशल मीडिया में हुआ वायरल

by SYED BUSHRA
January 27, 2025
0

Kolkata robot army -गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शानदार परेड हुई, जिसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री...

मिलिए पुलिस के इस ‘बाहुबली’ से, जिसने उंगली से ट्रक खींचने के बाद अब दांतों से एक साथ दौड़ाई 8 कार

मिलिए पुलिस के इस ‘बाहुबली’ से, जिसने उंगली से ट्रक खींचने के बाद अब दांतों से एक साथ दौड़ाई 8 कार

by Vinod
January 27, 2025
0

भोपाल ऑनलाइन डेस्क। ‘कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं होगा, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो’ कवि दुष्यंत...

मिलिए इस ऑटो चालक से, जिसे Republic Day का बनाया गया चीफ गेस्ट, फिर DM के साथ फहराया तिरंगा

मिलिए इस ऑटो चालक से, जिसे Republic Day का बनाया गया चीफ गेस्ट, फिर DM के साथ फहराया तिरंगा

by Vinod
January 26, 2025
0

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। देश में आज हर्षोउल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। सरकारी कार्यालयों के अलावा प्राईवेट...

Republic Day

यूपी के राम बहादुर राय और साध्वी ऋतंभरा को पद्म भूषण, 8 हस्तियों को मिला पद्मश्री सम्मान

by Gulshan
January 26, 2025
0

Republic Day : गणतंत्र दिवस से पहले भारत सरकार ने इस साल के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी...

Next Post
।

Rajasthan News-कोटा में क्यों बढ़ते जा रहे हैं छात्रों की आत्महत्या के मामले छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा .......

Mahakumbh 2025

महाकुंभ में होगी योगी सरकार की कैबिनेट बैठक, मंत्रिमंडल के साथ सीएम संगम में लगाएंगे डुबकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version