Rhea Chakraborty का दिल धड़का फिर किसी के लिए, जानिए कौन है वो शख्स

नई दिल्ली: Bollywood एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को गुजरे हुए 2 साल हो गए हैं लेकिन आज भी उनके लिए उनके फैंस का प्यार कम नहीं हुआ है। सुशांत की रहस्यमयी मौत ने सभी को चौंका दिया था। लोग ये जानना चाहते थे कि आखिर ऐसा क्या हुआ था, जो उन्होंने मौत को गले लगा लिया।

Photo Credit @ rhea_chakraborty Instagram

उनकी मौत का शक बार-बार उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर ही जा रहा था। इसके चलते देश की तीन बड़ी जांच एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की थी। इतना ही नहीं इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। ईडी से लेकर CBI तक ने उनसे सुशांत की मौत का हर सुराग जानना चाहा था।

Photo Credit @ rhea_chakraborty Instagram

खैर सुशांत तो अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन रिया चक्रवर्ती अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। उन्हें लेकर ये ख़बरे जोरो-शोरो से फैल रही है कि वह बंटी सजदेह (Bunty Sajdeh) को डेट कर रही हैं लेकिन उससे पहले ये जान लीजिए की बंटी सजदेह कौन है।

Photo Credit @ buntysajdeh Instagram

एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स की दुनिया का जाना माना नाम है बंटी सजदेह। बंटी सजदेह सेलिब्रिटी और स्पोर्ट्स मैनेजर कंपनी कॉर्नर स्टोन के सीईओ हैं। रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली जैसे क्रिकेटर उनके क्लाइंट और दोस्त हैं। एक्टर सलमान खान (Salman Khan) से भी उनका काफी अच्छा रिलेशन है।

Photo Credit @ rhea_chakraborty Instagram

ख़बरों के मुताबिक, बंटी सजदेह ने रिया चक्रवर्ती का उस टाइम पर साथ दिया था, जब वह सुशांत केस को लेकर परेशानियों का सामना कर रही थी। इतना ही नहीं बताया तो ये भी जाता है कि बंटी सजदेह की टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी ही रिया के काम को मैनेज करती थी। इसी के चलते बंटी से भी सुशांत मामले में पूछताछ की गई थी।

आपको बता दें रिया लास्ट टाइम अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘चेहरे’ में एक्टिंग करती नज़र आई थीं। रिया की डेटिंग की ख़बर कितनी सच है ये तो वही बता सकती हैं! अब देखना ये होगा कि बंटी सजदेह और रिया चक्रवर्ती क्या वाकई में रिलेशनशिप में हैं या नहीं। या फिर ये भी कोई पब्लिकली स्टंट है।

Exit mobile version