Wednesday, November 5, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

शाहरुख खान के साथ करियर स्टार्ट करने वाले Rituraj Singh का निधन

शाहरुख खान के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) के निधन की ख़बर ने हर किसी को हिला कर रख दिया है।

Neel Mani by Neel Mani
February 20, 2024
in Latest News, मनोरंजन
Rituraj Singh

Rituraj Singh

514
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: साल की शुरुआत में ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी दो बुरी ख़बर सामने आई हैं। अभी लोग दंगल फेम एक्ट्रेस सुहानी भटनागर की मौत की ख़बर से उभर भी नहीं पाए थे, कि एक और मौत की ख़बर ने लोगों को शॉक्ड कर दिया। शाहरुख खान के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) के निधन की ख़बर ने हर किसी को हिला कर रख दिया है।

RELATED POSTS

उसने लाठियां उठाईं… जब शाहरुख खान ने ‘करण अर्जुन’ के सेट पर लड़कियों को छेड़ने वाले लड़कों की जमकर की पिटाई

उसने लाठियां उठाईं… जब शाहरुख खान ने ‘करण अर्जुन’ के सेट पर लड़कियों को छेड़ने वाले लड़कों की जमकर की पिटाई

November 2, 2025
Shah Rukh Khan

शाहरुख खान 33 साल बाद मिला पहला नेशनल अवॉर्ड,  बांहें फैलाकर किया शुक्रिया, कहा- ‘ये एक रिमाइंडर है…’

August 2, 2025

ऋतुराज (Rituraj Singh) का निधन 59 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ। ऋतुराज टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम था। टीवी सीरियल्स के अलावा ऋतुराज बॉलीवुड की कई फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम कर चुके थे। इस एक्टर के बारे में ये बात कम लोग ही जानते हैं कि ऋतुराज और शाहरुख खान बेस्ट फ्रेंड थे।

दोनों स्ट्रगल के दिनों से ही दोस्त थे। इसके अलावा शाहरुख और ऋतुराज ने एक साथ कई थिएटर भी किए थे। इन दोनों ही कलाकारों ने बैरी जॉन के एक्टिंग स्टूडियो से शुरुआत की थी। दोनों बेरी जॉन के थिएटर ग्रुप TAG यानी Theatre Action Group का हिस्सा थे। ऋतुराज सिंह और शाहरुख खान की उम्र में महज एक साल का डिफरेंस था।

दिल्ली में रहने के दौरान दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई थी। बैरी जॉन के थिएटर में ऋतुराज (Rituraj Singh) 11 सालों तक जुड़े रहे थे। इस थिएटर ग्रुप में शाहरुख खान की एंट्री 5 साल बाद हुई थी, लेकिन साथ रहते-रहते और एक्टिंग सीखते-सीखते दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई थी। अपनी दोस्ती को लेकर ऋतुराज सिंह ने शाहरुख खान के 50वें बर्थडे पर एक पोर्टल से बातचीत के दौरान बताया था। वे और शाहरुख एकदम चड्डी-बड्डी यार थे। दोनों एक दूसरे के कपड़े भी पहन लिया करते थे। जब भी वक्त मिलता था तो शाहरुख और ऋतुराज साथ में वक्त गुजारते थे। शाहरुख खान कई बार उन्हें अपनी वैनिटी वैन में बुला लेते थे और साथ में सिगरेट पीते थे।

बात अगर ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) के करियर को लेकर करें तो, उन्होंने अदालत, शपथ, हिटलर दीदी, दीया और बाती, आहट और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे कई हिट सीरियल में काम किया। आखिरी बार ऋतुराज को हिट सीरियल अनुपमा में देखा गया था। वहीं फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में ऋतुराज ने वरुण धवन के पिता की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्हें यारियां 2, सत्यमेव जयते 2, हम तुम और घोस्ट जैसी कई फिल्मों में देखा गया। ऋतुराज ने कई वेब सीरीज में भी अभिनय किया था।

ये भी पढ़े :- Ranbir Kapoor का करण जौहर को डांटते हुए वीडियो हुआ वायरल

इस एक्टर की एक बात थी जो उसे सबसे अलग बनाती थी और वो थी दोस्त की सक्सेस को देखकर न जलना। थिएटर के बाद जहां शाहरुख बड़े स्टार बन गए थे, तो वहीं ऋतुराज सिंह स्ट्रगल ही कर रहे थे। शाहरुख खान को बड़ा स्टार बनता देख उनमें कभी जलन की भावना नहीं आई। शाहरुख खान को देखकर उन्हें खुशी मिलती थी। जब भी दोनों मिलते थे तो पुराने दिनों की बातों को याद कर काफी मस्ती मजाक किया करते थे। ऋतुराज ने बताया था की शाहरुख खान जब भी उन्हें किसी से मिलवाते थे, तो उन्हें उनका सबसे पुराना दोस्त कहकर मिलवाते थे।

Tags: Rituraj SinghShah Rukh Khan
Share206Tweet129Share51
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

उसने लाठियां उठाईं… जब शाहरुख खान ने ‘करण अर्जुन’ के सेट पर लड़कियों को छेड़ने वाले लड़कों की जमकर की पिटाई

उसने लाठियां उठाईं… जब शाहरुख खान ने ‘करण अर्जुन’ के सेट पर लड़कियों को छेड़ने वाले लड़कों की जमकर की पिटाई

by Swati Chaudhary
November 2, 2025

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। शाहरुख...

Shah Rukh Khan

शाहरुख खान 33 साल बाद मिला पहला नेशनल अवॉर्ड,  बांहें फैलाकर किया शुक्रिया, कहा- ‘ये एक रिमाइंडर है…’

by Gulshan
August 2, 2025

Shah Rukh Khan : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए आज का दिन बेहद खास है। क्योंकि उन्हें आज अपने...

King Release: क्या शाहरुख ख़ान की “किंग” की रिलीज़ डेट बढ़ा दी गई आगे? जानिए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने बतायी ये बात

King Release: क्या शाहरुख ख़ान की “किंग” की रिलीज़ डेट बढ़ा दी गई आगे? जानिए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने बतायी ये बात

by Sadaf Farooqui
March 8, 2025

King Release: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन...

SRK

IIFA 2025: आईफा 2025 में शाहरुख खान 76 लाख की घड़ी पर सबकी नजरें, जानें इसकी खासियत

by Ahmed Naseem
January 27, 2025

IIFA 2025: शाहरुख खान को कौन नहीं जानता है उनके लाखों करोड़ों में फैंस है जो दुनियाभर में है।उनकी एक्टिंग...

shahrukh khan

Shahrukh Khan: शाहरुख खान की फैमिली वेकेशन की तस्वीरें वायरल, नए सदस्य ने खींचा ध्यान

by Ahmed Naseem
December 31, 2024

Sharukh khan news: बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख खान, हाल ही में अलीबाग के अपने शानदार फार्महाउस पर परिवार के...

Next Post
Manoj Bajpayee

स्ट्रगल के दिनों को याद कर Manoj Bajpayee ने बताया कैसे टूटते हौसलो को महेश भट्ट ने संभाला था

IND vs ENG Photo

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल पर कमेंट करना बेन डकेट को पड़ा भारी, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन लगाई लताड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version