Wednesday, October 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Rohini Ghavri के गंभीर आरोपों से घिरे चंद्रशेखर आजाद, पहली बार तोड़ी चुप्पी

स्विटजरलैंड की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। पहली बार चंद्रशेखर ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और कानूनी प्रक्रिया में जवाब देने की बात कही है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 16, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Rohini Ghavri
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Rohini Ghavri Chandrashekhar controversy: स्विटजरलैंड की पीएचडी स्कॉलर और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रोहिणी घावरी ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने दावा किया कि चंद्रशेखर ने न सिर्फ उनका, बल्कि कई अन्य लड़कियों का भी शोषण किया। रोहिणी का कहना है कि वह लोकसभा चुनाव 2024 तक इसलिए चुप रहीं ताकि चंद्रशेखर को कोई राजनीतिक नुकसान न हो। अब जब उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं, तो उन्होंने पूरी सच्चाई सामने लाने की ठानी है। इस विवाद पर पहली बार चंद्रशेखर ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि वह महिला सम्मान को सर्वोपरि मानते हैं और इन आरोपों का जवाब अदालत में देंगे।

कौन हैं डॉ. रोहिणी घावरी?

डॉ. Rohini Ghavri इंदौर की रहने वाली हैं और वर्तमान में स्विटजरलैंड में रहकर एक एनजीओ चला रही हैं। वह एक अस्पताल में सफाईकर्मी की बेटी हैं और 2019 में उच्च शिक्षा के लिए विदेश गई थीं। उन्हें पीएचडी के लिए एक करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली थी। पिछले पांच वर्षों से वह स्विटजरलैंड में कार्यरत हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में “जयश्री राम” के उद्घोष के साथ भाषण देकर भी सुर्खियां बटोरी थीं। अब वह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार एक गंभीर विवाद को लेकर।

RELATED POSTS

Rohini Ghavri

‘BJP को फायदा पहुंचाओ, बच जाओ’: Rohini Ghavri ने PM-HM पर साधा निशाना, चंद्रशेखर आजाद के ‘बुरे दिन’ शुरू होने का ऐलान

October 14, 2025

क्या हैं आरोप?

डॉ. Rohini Ghavri का दावा है कि चंद्रशेखर आजाद के साथ उनका निजी रिश्ता था। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि चंद्रशेखर पहले से विवाहित हैं। रोहिणी ने आरोप लगाया है कि उनके साथ भावनात्मक और मानसिक शोषण किया गया। उनका यह भी कहना है कि चंद्रशेखर ने कई अन्य लड़कियों के साथ भी इसी प्रकार का व्यवहार किया है और अब वे लड़कियां उनसे संपर्क कर रही हैं। उन्होंने मामले को कोर्ट में ले जाने की बात कही है।

चंद्रशेखर आजाद का जवाब

डॉ. Rohini Ghavri के आरोपों के बाद यह मामला तेजी से वायरल हुआ, लेकिन चंद्रशेखर आजाद अब तक इस पर खामोश थे। पहली बार मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “यह मामला महिला के सम्मान से जुड़ा है। मेरे संस्कारों में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। मुझे जानकारी मिली है कि वह कोर्ट जा रही हैं, तो मैं भी वहां ही जवाब दूंगा।”

राजनीति पर असर संभव

चंद्रशेखर आजाद हाल ही में नगीना लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। उनकी छवि एक तेज-तर्रार दलित नेता की रही है, लेकिन इस विवाद से उनकी साख पर असर पड़ सकता है। रोहिणी के आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है और आने वाले समय में यह मामला राजनीतिक गलियारों में बड़ा मुद्दा बन सकता है।

Delhi-NCR में 6 दिन तक रहेगा मौसम का कहर, हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

Tags: Rohini Ghavri
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Rohini Ghavri

‘BJP को फायदा पहुंचाओ, बच जाओ’: Rohini Ghavri ने PM-HM पर साधा निशाना, चंद्रशेखर आजाद के ‘बुरे दिन’ शुरू होने का ऐलान

by Mayank Yadav
October 14, 2025

Rohini Ghavri News: भीम आर्मी चीफ और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर लगातार आरोपों की बौछार कर रहीं पीएचडी स्कॉलर...

Next Post
Gold Rate Today

सोना छू रहा बुलंदियां, दो महीने के शिखर पर कीमत, सुरक्षित निवेश बना पहली पसंद!

PM Modi Cyprus visit 2025

साइप्रस में बोले P M मोदी विश्व का 50% डिजिटल payment भारत से, कैसे बढ़ रहा इंडिया का विश्व में आर्थिक जलवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version