Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Rojgar Mahakumbh: दूसरे दिन भी हजारों युवाओं को मिली नौकरी,अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भी ऑफर लेटर दिए

लखनऊ रोजगार महाकुंभ के दूसरे दिन 7,479 युवाओं को नौकरी मिली, जिनमें से 532 का चयन दुबई और यूएई की कंपनियों ने किया। दो दिनों में कुल 9,297 नियुक्तियां हुईं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
August 28, 2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Rojgar Mahakumbh Lucknow job fair employment opportunities
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Rojgar Mahakumbh: लखनऊ में चल रहे रोजगार महाकुंभ का दूसरा दिन युवाओं के लिए उम्मीदों से भरा रहा। बुधवार को कुल 7,479 युवाओं को नौकरी के ऑफर लेटर दिए गए। इनमें से 532 युवाओं का चयन यूएई और दुबई की कंपनियों ने किया है। बाकी 6,947 युवाओं को भारत की कंपनियों में नौकरी मिली।

भीड़ नियंत्रित करने के लिए टोकन सिस्टम

पहले दिन लगभग 20 हजार युवाओं की भीड़ उमड़ी थी, जिसके कारण दूसरे दिन से टोकन प्रणाली लागू की गई। युवाओं को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर अलग-अलग हॉल मरकरी, अर्थ, सैटर्न और नेपच्यून में बैठाया गया। यहां तक कि दोपहर में भीड़ कम करने के लिए मार्स हॉल को प्रतीक्षालय के रूप में इस्तेमाल किया गया। इस व्यवस्था से कार्यक्रम को बेहतर तरीके से संचालित किया गया।

RELATED POSTS

No Content Available

अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भी किया चयन

संयुक्त अरब अमीरात की लगभग 22 बड़ी कंपनियों ने युवाओं को नौकरी का मौका दिया। इनमें एमएस लूटा, गिन्को, डर्बी पैक्ट, वीएलसीसी, हिल्स एंड फोर्ट्स, बीआरडी, एमबीएम, आर्को, अजीजी, दुस्सामन गल्फ, बर्कले, एफएनसीटी और अल हरमैन जैसी नामी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों में चयनित युवाओं को दुबई और यूएई भेजा जाएगा।

अब तक की कुल भर्ती

प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डॉ. एम.के.एस. सुंदरम ने बताया कि दो दिनों में कुल 9,297 युवाओं की भर्ती हो चुकी है। उम्मीद है कि रोजगार महाकुंभ के तीसरे और अंतिम दिन भर्ती संख्या 15 हजार पार कर जाएगी।

अधिकारियों ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। उन्होंने रोजगार मेले की व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान प्रमुख सचिव श्रम एवं रोजगार विभाग, सेवायोजन निदेशक नेहा प्रकाश, लखनऊ की जिलाधिकारी विशाख जी, सेवायोजन के अपर निदेशक पी.के. पुंडीर और अन्य अधिकारी दिनभर मौजूद रहे।

Tags: Rojgar MahakumbhUttar Pradesh Jobs
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Ahmedabad to host 2030 Commonwealth Games bid

Common Wealth Games 2030: किसको मिली मोदी कैबिनेट की हरी झंडी,कौन सा शहर पेश करेगा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की दावेदारी

UP Census 2026

UP Census 2026: तैयारियों की होगी फुल ड्रेस रिहर्सल, अक्टूबर-नवंबर में प्री-टेस्ट से परखा जाएगा सिस्टम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version