Tuesday, November 4, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Rudraprayag: चार लोग मूसलाधार बारिश के बीच मलबे में दबे, रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी की नहीं बची जान

भारी बारिश से भूस्खलन हुआ, जिससे चार लोग दब गए। उन्हें बचाने के लिए देर रात ही बचाव कार्य शुरू किया गया था। किसी को भी बचाया नहीं जा सका।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 23, 2024
in Latest News, उत्तराखंड
Rudraprayag
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Rudraprayag: आज सुबह रुद्रप्रयाग से दर्दनाक खबर आयी जहां गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में भारी बारिश से चार लोग मलबे में दब गए। मूसलाधार बारिश ने पहाड़ में भूस्खलन करके चार लोगों की जान ले ली। रात 1:30 बजे फाटा हेलीपैड के सामने चार लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर बचाव टीमों को भेजा गया। इनमें से किसी को भी बचाया नहीं जा सका, हालांकि। सभी शव रेस्क्यू टीम ने बरामद किए।

Rudraprayag जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि शुक्रवार (23 अगस्त) को दोपहर 1.20 बजे भारी बारिश के कारण फांटा हेलीपैड के पास खाट गदेरा के मलबे में 4 लोगों के दबे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीम मौके पर भेजी गई, जो मौके पर दबे लोगों को निकालने का काम कर रही है। पुलिस ने 4 शव बरामद कर सभी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
https://twitter.com/ians_india/status/1826817203900936266

RELATED POSTS

Rudraprayag

उत्तराखंड के Rudraprayag में भीषण बस हादसा, एक की मौत, सात घायल: बचाव कार्य जारी

June 26, 2025

Rudraprayag: केदारनाथ के इतिहास में पहली बार,126 दिन में 11 लाख तीर्थ यात्रियों ने किये बाबा केदार के दर्शन

September 9, 2022

नेपाल के हैं जान गंवाने वाले लोग

नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू टीम ने निकाल लिया है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग नेपाल के हैं, जिनमें तुल बहादुर, पूर्ण नेपाली, किशना परिहार और दीपक बूरा शामिल हैं। रेस्क्यू टीम में एसडीआरएफ पुलिस और डीडीआरएफ के जवान शामिल थे। रेस्क्यू टीमों ने भारी बारिश के कारण उफान पर आए गदेरे के मलबे में फंसे चार नेपालियों के शव बरामद किए।
https://twitter.com/ians_india/status/1826814221088424013

बचाव दल को नहीं मिली सफलता

लगातार हो रही भारी बारिश के बीच रात करीब 1:15 बजे सूचना मिली कि फाटा में पवन हंस हेलीपैड के पास खाट गधेरे के किनारे बने कैंप में रह रहे 4 लोग मलबे में दब गए हैं। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य के लिए बचाव दल मौके पर पहुंच गए। सभी टीमों ने आपस में समन्वय बनाकर मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया। काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को निकाला गया। सभी बेहोश मिले। उनके अन्य साथियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ये सभी लोग नेपाल के रहने वाले हैं। इनकी पहचान तुल बहादुर, पूर्णा, किशन परिहार और दीपक के रूप में हुई है। संयुक्त बचाव दल में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और जिला पुलिस के जवान शामिल थे।

यहां पढ़ें:आज का राशिफल: प्रेम, धन और करियर में खास मौके, जानें आपके लिए क्या है खास

Tags: rudraprayagRudraprayag news
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Rudraprayag

उत्तराखंड के Rudraprayag में भीषण बस हादसा, एक की मौत, सात घायल: बचाव कार्य जारी

by Mayank Yadav
June 26, 2025

Rudraprayag bus accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में 26 जून 2025 को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र...

Rudraprayag: केदारनाथ के इतिहास में पहली बार,126 दिन में 11 लाख तीर्थ यात्रियों ने किये बाबा केदार के दर्शन

by Anu Kadyan
September 9, 2022

रुद्रप्रयाग। विश्व विख्यात केदारनाथ की लोगों में बहुत मान्यता है। लाखों की संख्या में लोग दूर-दूर से केदार बाबा के...

Next Post
Arvind Kejriwal

इनके पास नहीं सीधा जवाब... यही असली किंगपिन.. सीबीआई का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

Barabanki

बाराबंकी में गिरा निजी स्कूल का छज्जा , लगभग तीन दर्जन बच्चे घायल, स्कूल सील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version