• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 30, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Raja Bhaiya News: संभल हिंसा पर बोले राजा भैया: “क्या पत्थर मारने से अदालत का बदल जाएगा फैसला?

यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में संभल हिंसा का मुद्दा गरमाया रहा। मस्जिद सर्वे के दौरान पत्थरबाजी पर राजा भैया ने कहा कि सर्वे न्यायालय के आदेश पर था और पत्थर चलाकर फैसले को चुनौती देना गलत है।

by Mayank Yadav
December 17, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Raja Bhaiya
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Raja Bhaiya on Sambhal: यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन संभल में हुई हिंसा का मुद्दा गरमाया रहा। मस्जिद सर्वे के दौरान प्रशासन पर हुई पत्थरबाजी और पुलिसकर्मियों के घायल होने की घटनाओं को लेकर जहां विपक्ष ने सर्वे पर सवाल उठाए, वहीं जनसत्ता दल के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने साफ कहा कि सर्वे कोर्ट के आदेश पर हुआ था और पत्थरबाजी के जरिए फैसले को चुनौती देना गलत है। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर फैसले से असहमति है, तो ऊपरी अदालत में चुनौती दी जाए, लेकिन प्रशासन और पुलिस पर हमले का कोई औचित्य नहीं है।

संभल हिंसा पर राजा भैया की दो टूक

सोमवार को यूपी विधानसभा में संभल में हुई हिंसा को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर सवाल खड़े किए। सपा विधायकों ने मस्जिद के सर्वे को हिंसा की जड़ बताया। इस पर जनसत्ता दल के नेता राजा भैया ने कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि सर्वे न्यायालय के आदेश पर किया गया था। उन्होंने सवाल किया, “क्या पत्थर चलाने से अदालत का निर्णय पलट जाएगा?” उन्होंने आगे कहा कि अगर फैसले से कोई सहमत नहीं है तो ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए, लेकिन प्रशासन और पुलिस पर हमला गलत है।

Related posts

कौन हैं मोस्ट वांटेड सपा के गुलशन यादव, जिन पर पुलिस ने घोषित किया 1 लाख का इनाम, राजा भैया से बगावत कर लड़ा था चुनाव

कौन हैं मोस्ट वांटेड सपा के गुलशन यादव, जिन पर पुलिस ने घोषित किया 1 लाख का इनाम, राजा भैया से बगावत कर लड़ा था चुनाव

September 4, 2025
Raja Bhaiya

समाजवाद-धर्मनिरपेक्ष डिलीट करेंगे तभी मूल भावना में आएगा संविधान : Raja Bhaiya का कांग्रेस पर बड़ा हमला

August 18, 2025

Raja Bhaiya ने हिंसा के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों का जिक्र करते हुए कहा कि किसी ने उनके लिए एक शब्द भी नहीं कहा। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि हालात बिगड़ने की वजह सर्वे नहीं, बल्कि प्रशासन पर हमला था।

राजा भैया ने बहराइच में हुए रामगोपाल मिश्र हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि 22 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या की गई और उसके नाखून तक निकाल लिए गए। उन्होंने कहा कि हिंसा के इस मामले पर भी किसी ने कोई आवाज नहीं उठाई।

‘कुंदरकी उपचुनाव पर सवाल उठाना गलत’

सपा नेताओं द्वारा कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत को “मतों की लूट” बताने पर भी Raja Bhaiya ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि अगर 65 फीसदी मुसलमानों के बावजूद भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है, तो इसे लूट बताना गलत है। उन्होंने पूछा, “क्या इसका मतलब यह है कि जहां हिंदू ज्यादा हैं, वहां मुसलमान नहीं जीत सकते?” उन्होंने कहा कि ऐसा बयान देना आपत्तिजनक है और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

संभल पर सदन में विस्तार से चर्चा हो

अंत में Raja Bhaiya ने मांग की कि संभल हिंसा पर विधानसभा में विस्तार से चर्चा कराई जाए ताकि सभी तथ्य सामने आ सकें। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों का सम्मान करना चाहिए और किसी भी स्थिति में हिंसा को जायज नहीं ठहराया जा सकता।

यहां पढ़ें: संभल के DM-SP का ऑन ड्यूटी शिव की ‘भक्ति’ का वीडियो वायरल, क्या अफसर वर्दी में कर सकते हैं पूजा-अर्चना, जानिए क्या कहता है नियम
Tags: Raja Bhaiya
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Delhi Pollution: दिल्ली में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक, कई इलाकों में AQI 450 पार

Next Post

UP weather update: यूपी में ठंड और कोहरे का कहर, 35 जिलों में घना कोहरा, 5 सबसे ठंडे जिले

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

कौन हैं मोस्ट वांटेड सपा के गुलशन यादव, जिन पर पुलिस ने घोषित किया 1 लाख का इनाम, राजा भैया से बगावत कर लड़ा था चुनाव

कौन हैं मोस्ट वांटेड सपा के गुलशन यादव, जिन पर पुलिस ने घोषित किया 1 लाख का इनाम, राजा भैया से बगावत कर लड़ा था चुनाव

by Vinod
September 4, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कुंडा विधायक राजा भैया के बारे में कहा जाता है कि वह कभी किसी नेता को अपशब्द नहीं...

Raja Bhaiya

समाजवाद-धर्मनिरपेक्ष डिलीट करेंगे तभी मूल भावना में आएगा संविधान : Raja Bhaiya का कांग्रेस पर बड़ा हमला

by Mayank Yadav
August 18, 2025
0

Raja Bhaiya Constitution Preamble: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बेबाक अंदाज़ के लिए चर्चित कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल...

Raja Bhaiya

उत्तर प्रदेश विधानसभा में Raja Bhaiya का विवादित बयान: कहा, ‘भारत का सबसे बड़ा लोकतंत्र हिंदू बहुल्य होने की वजह से’

by Mayank Yadav
August 14, 2025
0

Raja Bhaiya News: उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज...

Raja Bhaiya

सनातन धर्म पर हो रहे हमलों से चिंतित दिखे राजा भैया, बोले- हर हिंदू को अब सजग होना होगा

by Mayank Yadav
July 31, 2025
0

Raja Bhaiya Ujjain Mahakal Darshan: श्रावण मास के पावन अवसर पर कुंडा से विधायक और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह...

Next Post
weather

UP weather update: यूपी में ठंड और कोहरे का कहर, 35 जिलों में घना कोहरा, 5 सबसे ठंडे जिले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Sunny Deol

आ रही है Sunny Deol की फिल्म ‘ लाहौर 1947’, जानें किस महीने से शुरु हो रही शूटिंग?

September 30, 2025
Meerut

गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जुड़वा भ्रूण की मौत; पति पर भी गंभीर आरोप

September 30, 2025
Delhi News

बिना किसी सिग्नल के अब सफर बनेगा यादगार, दिल्ली से गुरुग्राम तक बनने जा रही हैं 20 किमी. लंबी चमकदार सड़कें…

September 30, 2025
KDA Housing Project

KDA कानपुर में 80 नए गांव KDA की सीमा में शामिल, नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारी शुरू

September 30, 2025
Gold Price Today

Gold Price Today : दशहरे से पहले सोने ने दिया झटका, 1.18 लाख के पार पहुंचे रेट

September 30, 2025
Pawan Singh

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh की कुशवाहा पार्टी में एंट्री की तैयारी, शाहाबाद का खेल बदलने वाला मोड़!

September 30, 2025
Raebareli

Raebareli में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! 7 कार्यकर्त्रियों का गलत चयन, DPO-CDPO भी दोषी

September 30, 2025
Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

September 30, 2025
Azam Khan

‘बड़े लोगों का छोटी गली में रहने वाला यह खादिम खैर मकदम करता है’, अखिलेश पर आज़म का सियासी तंज

September 30, 2025
UP

UP के करोड़ों लावारिस खातों को मिलेंगे नए वारिस, परिजनों को आसानी से मिलेंगे 7,211 करोड़

September 30, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version