• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home TOP NEWS

‘तुम जाओ.. बच्चों को मैं संभाल लूंगा..’ पूरे गांव के सामने पति ने पत्नी की बॉयफ्रेंड से करा दी शादी

संत कबीर नगर में एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी और अपने दो मासूम बच्चों को अपने पास रख लिया। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और लोगों के बीच हैरानी का कारण बनी हुई है।

by Akhand Pratap Singh
March 26, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Sant Kabir Nagar
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sant Kabir Nagar: उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जो पारंपरिक सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देती है और निस्वार्थ भाव का अनूठा उदाहरण पेश करती है। यहां धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी और अपने दो मासूम बच्चों को अपने पास रख लिया। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और लोगों के बीच हैरानी का कारण बनी हुई है।

मंदिर में हुई पत्नी की दूसरी शादी

Related posts

जानें इस गांव की उपजाऊ भूमि पर कैसे तैयार होती है मेधा की खेती, बिना लागत के लहलहा रही सरकारी नौकरी की फसल

जानें इस गांव की उपजाऊ भूमि पर कैसे तैयार होती है मेधा की खेती, बिना लागत के लहलहा रही सरकारी नौकरी की फसल

November 30, 2024
Nishad Party: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर संतकबीर नगर में हुआ हमला, अभी तक क्या हुआ?

Nishad Party: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर संतकबीर नगर में हुआ हमला, अभी तक क्या हुआ?

April 22, 2024

यह पूरा मामला संत कबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के कटार जोत गांव का है। यहां रहने वाले बबलू पुत्र कल्लू ने अपनी पत्नी राधिका की शादी उसके प्रेमी से कराने का फैसला लिया। पहले बबलू ने कोर्ट में अपनी पत्नी के साथ नोटरी कराई और फिर एक मंदिर में राधिका की शादी उसके प्रेमी के साथ संपन्न कराई। यह खबर जंगल की आग की तरह फैली और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।

9 साल पुरानी शादी टूटी.. बच्चे छूटे

जानकारी के अनुसार बबलू और राधिका की शादी साल 2017 में हुई थी। राधिका गोरखपुर जिले के बेल घाट थाना क्षेत्र के भूलनचक गांव की रहने वाली थी और उसके पिता का नाम तौली राम है। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए- सात साल का बेटा आर्यन और दो साल की बेटी शिवानी। दोनों पति-पत्नी खुशी से अपना जीवन बिता रहे थे लेकिन समय के साथ रिश्तों में दरार आ गई। गांव के ही एक युवक से राधिका का प्रेम संबंध शुरू हो गया जो धीरे-धीरे पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया।

पति ने रखी शर्त.. पत्नी ने चुना प्रेमी

जब बबलू को पत्नी के प्रेम संबंध की जानकारी हुई तो उसने पहले उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने गांव वालों के सामने यह प्रस्ताव रखा कि राधिका खुद तय करे कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है या प्रेमी के साथ। राधिका ने प्रेमी को चुन लिया जिसे सुनकर समाज स्तब्ध रह गया। बबलू ने कहा, “ठीक है.. हम तुम्हारी शादी तुम्हारे प्रेमी से करा देते हैं। बच्चों को मैं खुद पाल लूंगा।” राधिका बच्चों को छोड़ने के लिए भी तैयार हो गई। इसके बाद गांव वालों ने मंदिर में राधिका और उसके प्रेमी का जयमाला कराया जिसमें बबलू मूक साक्षी बना रहा।

यह भी पढ़े: IAS अभिषेक प्रकाश की बढ़ी मुश्किलें, 7 अप्रैल तक बढ़ी ज्यूडिशियल कस्टडी

रोजी-रोटी की तलाश में बाहर रहता था बबलू

बबलू रोजी-रोटी कमाने के लिए अक्सर घर से बाहर रहता था। इसी दौरान राधिका का गांव के एक युवक से प्रेम संबंध शुरू हुआ और यह रिश्ता लंबे समय तक चलता रहा। जब परिवार वालों (Sant Kabir Nagar) को इसकी भनक लगी तो उन्होंने बबलू को सूचना दी। घर लौटने पर बबलू ने सारी परिस्थितियों को देखते हुए यह कड़ा फैसला लिया। उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया और बच्चों के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने का रास्ता चुना।

समाज के लिए उदाहरण बना ये मामला

यह घटना बेहद असामान्य है क्योंकि आमतौर पर ऐसे मामलों में समाज में तनाव, झगड़े या यहां तक कि हत्या जैसी वारदातें देखने को मिलती हैं। लेकिन बबलू ने इन सबको दरकिनार करते हुए एक अनोखी मिसाल पेश की। उसने न केवल अपनी पत्नी की खुशी को प्राथमिकता दी बल्कि अपने बच्चों की जिम्मेदारी भी अपने कंधों पर ले ली। यह घटना (Sant Kabir Nagar) समाज के लिए एक संदेश है कि प्यार और परिवार के बीच संतुलन बनाना कितना मुश्किल हो सकता है। साथ ही यह सवाल भी उठता है कि इन दो मासूम बच्चों का क्या कसूर था जिनसे उनकी मां इतनी दूर चली गई।

चर्चा में बना यह अनोखा मामला

बबलू का यह कदम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां कुछ लोग इसे निस्वार्थ भाव और उदारता की मिसाल मान रहे हैं वहीं कुछ इसे सामाजिक ढांचे पर सवाल उठाने वाली घटना के रूप में देख रहे हैं। यह घटना निश्चित रूप से समाज को सोचने पर मजबूर करती है कि रिश्तों की परिभाषा और जिम्मेदारियों का निर्वहन हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकता है।

Tags: Sant Kabir Nagar news
Share196Tweet123Share49
Previous Post

किस फैसले पर supreme court का यू टर्न सोमवार को सुनवाई से इनकार मंगलवार स्वतः संज्ञान बुधवार को सुनवाई

Next Post

Karni Sena attack: रामजीलाल सुमन के बयान पर बवाल… करणी सेना ने घर पर किया हमला, पुलिस से झड़प

Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

जानें इस गांव की उपजाऊ भूमि पर कैसे तैयार होती है मेधा की खेती, बिना लागत के लहलहा रही सरकारी नौकरी की फसल

जानें इस गांव की उपजाऊ भूमि पर कैसे तैयार होती है मेधा की खेती, बिना लागत के लहलहा रही सरकारी नौकरी की फसल

by Vinod
November 30, 2024
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। करीब तीन दशक पहले उत्तर प्रदेश का संतकबीर नगर जिला शिक्षा के मामले में काफी पीछे था।...

Nishad Party: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर संतकबीर नगर में हुआ हमला, अभी तक क्या हुआ?

Nishad Party: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर संतकबीर नगर में हुआ हमला, अभी तक क्या हुआ?

by Mayank Yadav
April 22, 2024
0

Nishad Party:उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर से एक महत्वपूर्ण खबर मिली है। योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय...

UP: लाडली ने पूरा किया मां-बाप का अरमान, रॉयल कार में सवार दुल्हन ने निकाली बारात, बारातियों संग झूमती नजर आई पूजा

by Anu Kadyan
December 10, 2022
0

संतकबीरनगर। बेटियां देश की सेवा करने से लेकर जहाज तक उड़ा रही है। वह जहां हर क्षेत्र में पुरुषों के...

Next Post
Karni Sena

Karni Sena attack: रामजीलाल सुमन के बयान पर बवाल... करणी सेना ने घर पर किया हमला, पुलिस से झड़प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Karur

Karur stampede: 39 जिंदगियां खत्म, बेटे की तस्वीर थाम मां बोली – “अब किसे बनाऊंगी दूल्हा?”

September 28, 2025
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
Maulana Tauqeer Raza

14 दिन के लिए मौलाना तौकीर रज़ा को हुई जेल, जानें क्या है बरेली हिंसा का मामला ?

September 27, 2025
Radhe Maa in Avika Gor Wedding

अविका और मिलिंद को मिला राधे मां का आशिर्वाद, शो में आने से भड़के लोग

September 27, 2025
Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

September 27, 2025
Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की  हत्या

Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की हत्या

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version