रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

IAS अभिषेक प्रकाश की बढ़ी मुश्किलें, 7 अप्रैल तक बढ़ी ज्यूडिशियल कस्टडी

उत्तर प्रदेश के निलंबित IAS अधिकारी और इन्वेस्ट यूपी के पूर्व सीईओ अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भ्रष्टाचार के एक मामले में लखनऊ की स्पेशल कोर्ट ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 26, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News: उत्तर प्रदेश के निलंबित IAS अधिकारी और इन्वेस्ट यूपी के पूर्व सीईओ अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भ्रष्टाचार के एक मामले में लखनऊ की स्पेशल कोर्ट ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि गोमतीनगर थाने में दर्ज FIR में कमीशन मांगने वाले इन्वेस्ट यूपी के वरिष्ठ अधिकारी का नाम स्पष्ट किया जाए। इस मामले में गिरफ्तार मध्यस्थ निकांत जैन की ज्यूडिशियल कस्टडी रिमांड को 7 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है और अब पुलिस को कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक प्रकाश का नाम FIR में शामिल करना पड़ सकता है।

कोर्ट का सख्त आदेश

RELATED NEWS

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

अगस्त 4, 2026
Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

जुलाई 25, 2026

भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम (UP News) की विशेष अदालत ने सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी को निर्देश दिया कि वह निकांत जैन के जरिए कमीशन मांगने वाले इन्वेस्ट यूपी के अधिकारी का नाम साफ करे। कोर्ट ने यह भी कहा कि जिस अधिकारी ने निकांत जैन का नंबर देकर उद्यमी को उससे मिलने की सलाह दी थी उसका नाम भी सामने लाया जाए। इसके अलावा कमीशन में शामिल लोक सेवक का नाम, मांगी गई रकम और उस रकम के लिए की गई कोशिशों व दी गई राशि के बारे में वादी का स्पष्ट बयान दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

मामला सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट से जुड़ा

यह पूरा मामला गोमतीनगर थाने में सोलर एनर्जी पावर प्लांट के बिजनेस डेवलपर विश्वजीत दत्ता की ओर से दर्ज कराई गई FIR से शुरू हुआ। शिकायत में कहा गया था कि सोलर प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए इन्वेस्ट यूपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने निकांत जैन के जरिए 5% कमीशन की मांग की थी। हालांकि शुरुआती FIR में किसी भी अधिकारी का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिखा गया था बल्कि केवल “इन्वेस्ट यूपी के सीनियर अफसर” का उल्लेख था। शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार ने अभिषेक प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

निकांत जैन की गिरफ्तारी और पूछताछ

इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले निकांत जैन को लखनऊ पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस निकांत जैन से दोबारा पूछताछ करने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को यह साबित करना होगा कि कमीशन की मांग किस अधिकारी की ओर से की गई थी। कोर्ट के निर्देश के बाद कानूनी रूप से अभिषेक प्रकाश का नाम FIR में शामिल करना अब लगभग तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़े: Sambhal News: संभल में भाजपा नेता गुलफाम यादव की हत्या, राजनीतिक साजिश का पर्दाफाश

यूपी सरकार की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार (UP News) ने सोलर एनर्जी पावर प्लांट लगाने वाली कंपनी SAEL सोलर P6 प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिषेक प्रकाश को 20 मार्च 2025 को निलंबित कर दिया था। कंपनी ने आरोप लगाया था कि प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए निकांत जैन ने 5% कमीशन की मांग की थी और मना करने पर फाइल को रोका गया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जांच शुरू हुई जिसमें गड़बड़ियों की पुष्टि हुई थी।

अभिषेक प्रकाश का नाम आने की संभावना

हालांकि शुरुआती FIR में अभिषेक प्रकाश का नाम नहीं था लेकिन अब कोर्ट के सख्त रुख और जांच की दिशा को देखते हुए पुलिस को उनका नाम स्पष्ट करना होगा। इससे निलंबित IAS अधिकारी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है जिससे अभिषेक प्रकाश पर कानूनी शिकंजा और सख्त होने की संभावना है।

सिफारिश में कौन-कौन था शामिल 

लखनऊ पुलिस अब निकांत जैन से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि कमीशन की मांग और उसकी सिफारिश में कौन-कौन शामिल था। कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले में नए खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह मामला उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को भी कठघरे में ला सकता है। फिलहाल सभी की निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई और जांच की रिपोर्ट पर टिकी हैं जो अभिषेक प्रकाश के भविष्य को तय करेगी।

Tags: IAS Abhishek PrakashUP News
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए...

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Anti Corruption Action: उत्तर प्रदेश सरकार अब भ्रष्टाचार के मामलों में और सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। आय...

Next Post
CM Yogi Interview Live

CM Yogi Interview : 'जितने भी तीर्थ होंगे.. सब ढूंढ़ेंगे.. सब निकालेंगे..' संभल में निकल रहे मंदिरों पर बोले सीएम योगी

Today Weather Update

Today Weather Update : यूपी में बढ़ी गर्मी, पारा 40 के पारा, जानें आज के मौसम का हाल...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist