Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

operation sindoor में दिखाई बहादुरी,मिला सबसे बड़ा युद्धकालीन सम्मान वायुसेना के अफसरों सहित बीएसएफ के जांबाज सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर ऑपरेशन सिंदूर में अद्वितीय बहादुरी दिखाने वाले वायुसेना, सेना, नौसेना और BSF के जांबाजों को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक, वीर चक्र, युद्ध सेवा पदक और वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
August 15, 2025
in राष्ट्रीय
Sarvottam Yudh Seva Medal 2025 awards and Operation Sindoor bravery
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sarvottam Yudh Seva Medal: स्वतंत्रता दिवस 2025 से ठीक एक दिन पहले, भारतीय वायुसेना के चार अफसरों को देश का सर्वोच्च युद्धकालीन विशिष्ट सेवा सम्मान‘सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक’देने का फैसला हुआ है। यह सम्मान उन्हें ऑपरेशन सिंदूर में दिखाए गए अद्वितीय साहस और योगदान के लिए दिया जा रहा है। सम्मान पाने वालों में वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल नरनादेश्वर तिवारी, वेस्टर्न एयर कमांडर एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा और डीजी एयर ऑपरेशंस एयर मार्शल अवधेश भारती शामिल हैं।

‘सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक’ का महत्व

यह पदक आखिरी बार कारगिल युद्ध के बाद भारतीय वायुसेना को मिला था। इसे युद्ध के समय असाधारण सेवा के लिए दिया जाता है और यह परम विशिष्ट सेवा पदक के बराबर माना जाता है। इस साल सिर्फ वायुसेना ही नहीं, बल्कि दो सेना (आर्मी) के अफसर और एक नौसेना (नेवी) के अधिकारी को भी 15 अगस्त को यह सम्मान मिलेगा।

RELATED POSTS

पावर, प्लान और पराक्रम का संगम ऑपरेशन ‘सिंदूर’ कैसे बना भारत की डिफेंस स्ट्रैटेजी का मास्टरस्ट्रोक?

पावर, प्लान और पराक्रम का संगम ऑपरेशन ‘सिंदूर’ कैसे बना भारत की डिफेंस स्ट्रैटेजी का मास्टरस्ट्रोक?

May 13, 2025
indian Navy Day: क्यों मनाया जाता है 4 दिसंबर को navy day,आइए जानें इसका इतिहास और रोचक तथ्य

indian Navy Day: क्यों मनाया जाता है 4 दिसंबर को navy day,आइए जानें इसका इतिहास और रोचक तथ्य

December 4, 2024

वीर चक्र से नवाजे गए जांबाज

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के मुरीदके और बहावलपुर में आतंकी ठिकानों व सैन्य संपत्तियों पर सटीक हमले करने वाले 9 वायुसेना अधिकारियों को वीर चक्र से सम्मानित किया गया है। यह पदक युद्धकाल में वीरता का तीसरा सबसे बड़ा सम्मान है।

युद्ध सेवा पदक पाने वाले अधिकारी

भारतीय वायुसेना के 13 अफसरों को युद्ध सेवा पदक दिया गया है। इनमें एयर वाइस मार्शल जोसेफ सुआरेस, एवीएम प्रजुअल सिंह और एयर कमोडोर अशोक राज ठाकुर जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने दुश्मन पर हमले करने और भारत के हवाई क्षेत्र की रक्षा में अहम भूमिका निभाई।

वायुसेना पदक (वीरता) से सम्मान

इस स्वतंत्रता दिवस पर 26 वायुसेना अधिकारियों और जवानों को वायुसेना पदक (वीरता) से भी नवाजा जाएगा। इनमें वे पायलट शामिल हैं जिन्होंने पाकिस्तान के अंदर जाकर मिशन पूरे किए, साथ ही वे सैनिक जिन्होंने S-400 और अन्य वायु रक्षा प्रणालियों को ऑपरेट कर दुश्मन के हर हमले को नाकाम किया।

ऑपरेशन सिंदूर, दुश्मन को दिया करारा जवाब

यह ऑपरेशन 7 से 10 मई के बीच चला था, जो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया था। उस हमले में 26 पर्यटक, जिनमें एक नेपाली नागरिक भी था, की मौत हो गई थी। ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी और सैन्य ठिकानों को ध्वस्त किया गया।

बीएसएफ के जांबाज भी सम्मानित

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 16 बहादुर जवानों को भी वीरता पदक दिया जा रहा है। इनमें एक उप कमांडेंट, दो सहायक कमांडेंट और एक इंस्पेक्टर शामिल हैं। इन जवानों ने कठिन हालात में भी अपनी जान की परवाह किए बिना देश की रक्षा की।

Tags: Bravery Awardsdefence news
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

पावर, प्लान और पराक्रम का संगम ऑपरेशन ‘सिंदूर’ कैसे बना भारत की डिफेंस स्ट्रैटेजी का मास्टरस्ट्रोक?

पावर, प्लान और पराक्रम का संगम ऑपरेशन ‘सिंदूर’ कैसे बना भारत की डिफेंस स्ट्रैटेजी का मास्टरस्ट्रोक?

by SYED BUSHRA
May 13, 2025

india pakistan recent conflict and operation sindoor update : भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए टकराव के...

indian Navy Day: क्यों मनाया जाता है 4 दिसंबर को navy day,आइए जानें इसका इतिहास और रोचक तथ्य

indian Navy Day: क्यों मनाया जाता है 4 दिसंबर को navy day,आइए जानें इसका इतिहास और रोचक तथ्य

by Sadaf Farooqui
December 4, 2024

Indian Navy Day:हर साल भारतीय नौसेना एक नई थीम के साथ नौसेना दिवस मनाती है। 2024 की थीम है "नई...

AIE seminar: रक्षा मंत्री का बड़ा बयान कहा ‘दुनिया पर राज करने की हमारी मंशा नहीं’

by Web Desk
July 11, 2022

राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डिफेंस' संगोष्ठी और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है..जिसे देश के...

Next Post
India 1947 prices inflation and lifestyle comparison with today

15 August 1947 में कीमतें और ज़िंदगी कैसी थी ₹1 में आता था इतना कुछ,दाम सुन यकीन करना मुश्किल

Independence Day

Independence Day 2025 Live: दुश्मनों की नींद उड़ा देगा 'सुदर्शन चक्र'! PM मोदी ने किया ऐतिहासिक ऐलान - अगले 10 साल में देश का हर कोना होगा अजेय!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version