Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Sawan Somwar 2025 : महादेव की भक्ति का महीना प्रकृति और आस्था का संगम कब से होगा शुरु कितने पड़ेंगे सोमवार

सावन 2025 में भगवान शिव की पूजा, व्रत और भक्ति का माहौल रहेगा। इस दौरान 4 सोमवार पड़ेंगे जो भक्तों के लिए विशेष रहेंगे। यह महीना आस्था और प्रकृति दोनों का सुंदर संगम है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 30, 2025
in धर्म
Sawan 2025 Lord Shiva devotion
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sawan 2025 Lord Shiva devotion : हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र और खास माना जाता है। यह पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। मान्यता है कि सावन के दौरान भगवान भोलेनाथ धरती पर आते हैं और अपने भक्तों की सच्ची श्रद्धा पर उन्हें आशीर्वाद देते हैं। इस महीने में शिवभक्त व्रत, पूजा-पाठ, और भजन-कीर्तन में लीन रहते हैं।

प्रकृति और आस्था का संगम

Sawan  का महीना सिर्फ भक्ति का ही नहीं, बल्कि प्रकृति की खूबसूरती का भी प्रतीक है। हर तरफ हरियाली छा जाती है और मौसम बेहद सुहावना हो जाता है। शिवालयों में विशेष पूजा, रुद्राभिषेक और धार्मिक आयोजनों की धूम मच जाती है। श्रद्धालु शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरा चढ़ाकर भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं।

RELATED POSTS

Sharad Purnima 2025

Sharad Purnima 2025 : कब है शरद पूर्णिमा जानिए इसकी सही तारीख और शुभ मुहूर्त,मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करें खास उपाय

October 4, 2025
Jivitputrika Vrat 2025

Jitiya Vrat 2025:निःसंतान दंपतियों के लिए वरदान है जितिया व्रत,जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

September 10, 2025

सावन 2025 की शुरुआत और समापन तिथि

साल 2025 में Sawan मास की शुरुआत शुक्रवार, 11 जुलाई से हो रही है और यह शनिवार, 9 अगस्त 2025 को समाप्त होगा। यह पूरा महीना 30 दिनों का होगा। इस पावन समय में भगवान शिव की पूजा करना बहुत शुभ और फलदायक माना जाता है।

सावन सोमवार का महत्व

Sawan  के महीने में सोमवार का खास महत्व होता है। यह दिन भगवान शिव को बेहद प्रिय माना जाता है। भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं। अविवाहित लड़कियां मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए और विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत करती हैं।

सावन 2025 में कितने सोमवार होंगे?

साल 2025 में सावन के दौरान कुल चार सोमवार आएंगे

पहला सोमवार व्रत : 14 जुलाई 2025

दूसरा सोमवार व्रत : 21 जुलाई 2025

तीसरा सोमवार व्रत : 28 जुलाई 2025

चौथा सोमवार व्रत : 4 अगस्त 2025

इन सभी सोमवार को भक्त विशेष रूप से व्रत रखते हैं और शिवजी का अभिषेक करते हैं।

क्यों खास है सावन भगवान शिव के लिए?

एक धार्मिक मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन के समय जो विष निकला था, उसे भगवान शिव ने पी लिया था और इसी वजह से उनका गला नीला पड़ गया था। यह घटना सावन माह में ही हुई थी। तभी से शिवजी को ‘नीलकंठ’ कहा जाता है और सावन में उनकी पूजा का महत्व और बढ़ गया है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Hindu FestivalsShiva Worship
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Sharad Purnima 2025

Sharad Purnima 2025 : कब है शरद पूर्णिमा जानिए इसकी सही तारीख और शुभ मुहूर्त,मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करें खास उपाय

by SYED BUSHRA
October 4, 2025

Sharad Purnima 2025 :हिन्दू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। यह पर्व हर वर्ष आश्विन मास...

Jivitputrika Vrat 2025

Jitiya Vrat 2025:निःसंतान दंपतियों के लिए वरदान है जितिया व्रत,जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

by SYED BUSHRA
September 10, 2025

Jitiya Vrat 2025 : हिंदू धर्म में पति, संतान और परिजनों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए अलग-अलग व्रत...

Pitru Paksha 2025: पितरों को प्रसन्न करने और श्राद्ध के सही फल पाने के लिए बरतें कौन सी सावधानियां

Pitru Paksha 2025: पितरों को प्रसन्न करने और श्राद्ध के सही फल पाने के लिए बरतें कौन सी सावधानियां

by SYED BUSHRA
August 30, 2025

Pitru Paksha 2025 Do’s and Don’ts: इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर 2025 से हो रही है। हिंदू धर्म...

kajari teej 2025 food restrictions fasting rules and significance for women

Kajari Teej 2025: कजरी तीज पर किन चीज़ों से करें परहेज़,वरना हो सकती है भारी मुसीबत

by SYED BUSHRA
August 11, 2025

Kajari Teej 2025: हरियाली तीज के बाद अब सुहागिन महिलाओं के बीच कजरी तीज की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही...

Bhadrapad 2025 Hindu Festivals and Planetary Remedies

Bhadrapad 2025: त्योहारों का महीना और ग्रह दोषों से मुक्ति का समय जानिए इसके प्रमुख पर्व, तिथियां और उनका धार्मिक महत्व

by SYED BUSHRA
August 7, 2025

Bhadrapad 2025:जैसे ही सावन की पूर्णिमा आती है, हर भक्त का मन अगले पवित्र महीने की ओर मुड़ जाता है।...

Next Post
Erol Musk

रामलला के दर्शन करेंगे Elon Musk के पापा, जानिए क्या है कारण?

Yogi govt

Yogi Sarkar का ऐतिहासिक फैसला: अब यूपी के सभी जिलों में होगी सिविल डिफेंस की तैनाती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version