Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home धर्म

मुहर्रम पर मातम मनाते है शिया मुसलमान, जानिए रोज-ए-आशुरा के दिन क्यों निकाला जाता है ताजिए

Web Desk by Web Desk
August 9, 2022
in धर्म
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इस्लामिक कैलेंडर अनुसार मुहर्रम का पहला महीना होता है। इस्लाम धर्म में मुहर्रम का महीना मुसलमानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह महिना 31 जुलाई 2022 से शुरू हुआ है। इसे शिया समुदाय के लोग अधिक मानते है। मुहर्रम के 10वें दिन रोज-ए-आशुरा मनाया जाता है। आज यानी 9 जुलाई को रोज-ए-आशुरा है। इस दिन मुस्लिम लोग ताजिए निकालते है।

आपको बता दें ये महिना शिया मुस्लिम मुहर्रम को गम का महीना मानते हैं। दरअसल आज से करीब 1400 साल पहले कर्बला में इंसाफ की जंग हुई थी। इस जंग में पैगंबर हजरत मोहम्‍मद के नवासे इमाम हुसैन अपने 72 साथियों के साथ शहीद हो गए थे। इस्लाम की रक्षा के लिए उन्होंने खुद को कुर्बान कर दिया था।

RELATED POSTS

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

September 8, 2025
Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को  बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

September 8, 2025

मुहर्रम की 10 तारीख को निकालते है ताजिए

यह घटना मुहर्रम के 10वें दिन यानी रोज-ए-आशुरा के दिन हुई थी। इसी कारण मुहर्रम की 10 तारीख को ताजिए निकाले जाते हैं।

इसी कारण शिया समुदाय के लोग इस दिन मातम मनाते हैं। वह मजलिस पढ़ते हैं और काले रंग के कपड़े पहनकर शोक व्यक्त करते हैं। साथ ही इस दिन शिया समुदाय के लोग भूखे-प्यासे रहकर शोक व्यक्त करते हैं। ऐसा मान्या है कि इमाम हुसैन और उनके काफिले के लोगों को भी भूखा रखा गया था और उन्हें इसी हालत में शहीद किया गया था। जबकि सुन्नी समुदाय के लोग रोजा-नमाज करके अपना दुख जाहिर करते हैं।

दरअसल करीब 1400 साल पहले हजरत मुहम्मद साहब की मौत के बाद उनके उत्तराधिकार को लेकर झगड़े शुरू हो गए। अमीर मुआविया ने पांचवें उत्तराधिकारी के रूप में अपने बेटे यजीद को उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। उनका शासनकाल सबसे बदतर माना जाता था। लेकिन मोहम्मद साहब के परिवार ने यजीद को शासक के रूप में मान्यता देने से इनकार कर दिया। इस कारण हजरत मोहम्मद के नवासे हुसैन और यजीद के बीच जंग शुरू हो गई।

यजीद खुद को खलीफा मानता था

जानकारी के मुताबिक यजीद खुद को खलीफा मानता था और उसने हुसैन पर भी अपने मुताबिक चलने का दबाव बनाया। ताकि इस्लाम पर उसका कब्जा हो जाए। लेकिन हुसैन ने उसका हुक्म मानने से इनकार कर दिया।

इसी बीच मुहर्रम की दूसरी तारीख को हुसैन अपने लोगों के साथ कर्बला पहुंच गए। यजीद ने मुहर्रम की 7 तारीख को हुक्म थोपने के इरादे से हुसैन और उनके साथियों का पानी बंद कर दिया। लेकिन यजीद बेहद ताकतवर था। इसके बावजूद हुसैन ने उसके सामने घुटने नहीं टेके। यजीद का जुल्म बढ़ता देख हुसैन ने अपने साथियों से जान बचाकर भागने को कहा क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि उनके किसी साथी को यजीद का जुल्म सहना पड़े।

हालांकि उनके किसी साथी ने हुसैन का साथ नहीं छोड़ा। आखिरकार मुहर्रम की 10 तारीख को यजीद की फौज ने हुसैन के लश्कर पर हमला बोल दिया। इस जंग में 72 लोगों की मौत हुई। खलीफा बनने की चाहत में यजीद ने हुसैन और उनके बेटे-भतीजे को भी मौत के घाट उतार दिया।

ऐसा कहते हैं कि मुहर्रम की 10 तारीख को इस्लाम धर्म के लोग अलग-अलग तरीकों से अपना दुख जाहिर करते हैं। शिया मुस्लिम या हुसैन-या हुसैन कहकर अपने जिस्म का खून बहाते हैं तो वहीं सुन्नी मुस्लिम नमाज पढ़कर अल्लाह की इबादत करते हैं।

ये भी पढ़े-9 अगस्त 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए आज आपके सितारे क्या कहते है

Tags: BIGNEWSMuharramNews1India
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Dhirendra Shastri’s Religious Event Cancelled in Agra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा शनिवार को आगरा में होनी...

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को  बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Efforts to connect youth with job's : प्रदेश में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नई योजना...

News1India के भव्य कॉन्क्लेव “महाकुंभ मंथन” में पहुंचे वृंदावन धाम के सद्‌गुरु ऋतेश्वर महाराज, जानें थूक जिहाद से लेकर सनातन पर क्या बोले…

News1India के भव्य कॉन्क्लेव “महाकुंभ मंथन” में पहुंचे वृंदावन धाम के सद्‌गुरु ऋतेश्वर महाराज, जानें थूक जिहाद से लेकर सनातन पर क्या बोले…

by Kirtika Tyagi
December 22, 2024

News1India Conclave : आगरा में News1 India के भव्य कॉन्क्लेव “महाकुंभ मंथन” का शुभारंभ हो चुका है। इस आयोजन में...

Hathras News :  रिश्तों की गरिमा को किया तार-तार… पैसों के लालच में सगे भाई-बहन बन गए दूल्हा-दुल्हन

Hathras News : रिश्तों की गरिमा को किया तार-तार… पैसों के लालच में सगे भाई-बहन बन गए दूल्हा-दुल्हन

by Kirtika Tyagi
October 8, 2024

Hathras :  उत्तरप्रदेश के हाथरस से एक खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है, सरकार...

Jammu-Kashmir Results Live : भाजपा की मुश्किलें बढ़ीं.. कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा किया पार, चुनावी नतीजों पर सभी की निगाहे

Jammu-Kashmir Results Live : भाजपा की मुश्किलें बढ़ीं.. कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा किया पार, चुनावी नतीजों पर सभी की निगाहे

by Kirtika Tyagi
October 8, 2024

Jammu-Kashmir Vidhan Sabha Chunav Results 2024 Live : जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए जारी मतगणना में बीजेपी के गेम खराब होता...

Next Post

Shrikant Tyagi: ‘गालीबाज’ नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार, मेरठ से नोएडा पुलिस ने दबोचा

Shrikant Tyagi Arrested: गालीबाज श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने दबोचा, विधानसभा स्टीकर के साथ गाड़ी भी जब्त

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version