Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Shri Krishna Janmashtami: मथुरा-वृंदावन में भक्तों का सैलाब, सीएम योगी ने ठाकुरजी की पूजा की,आठ वर्षों में 38वीं बार मथुरा दौरा

देशभर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मथुरा-वृंदावन में लाखों श्रद्धालु जुटे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ठाकुरजी की पूजा की और विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
August 16, 2025
in उत्तर प्रदेश
Shri Krishna Janmashtami 2025 Celebrations
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Janmashtami 2025: आज पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्मस्थान पर पहुंचे और ठाकुर जी की विधि-विधान से पूजा की। जन्मस्थान परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

सीएम योगी का मथुरा प्रेम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले आठ वर्षों में 38वीं बार मथुरा का दौरा कर यह स्पष्ट कर दिया है कि मथुरा का विकास उनकी सरकार के एजेंडे का अहम हिस्सा है। मुख्यमंत्री रहते हुए सबसे अधिक बार मथुरा आने का उनका यह रिकॉर्ड, सनातन आस्था के प्रति गहरे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। जिस तरह काशी और अयोध्या को नया स्वरूप मिला, उसी तरह मथुरा भी अब विकास के केंद्र में है।

RELATED POSTS

108 names of Lord Krishna for Janmashtami puja

Janmashtami पूजा में जपे कृष्ण जी के 108 नाम, पाए मन की शांति ,घर में सकारात्मक ऊर्जा,जीवन में सुख-समृद्धि

August 16, 2025
Janmashtami 2025: भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर किन कामों को करने से बचें  वरना साल भर रहेंगे परेशान

Janmashtami 2025: भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर किन कामों को करने से बचें वरना साल भर रहेंगे परेशान

August 14, 2025

दीपदान से जगमगाया विश्राम घाट

ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से विश्राम घाट पर शुक्रवार की शाम दीपदान कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर गन्ना विकास और चीनी मिले मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और यमुना महारानी की पूजा की। 5252 दीपों से यमुना किनारा झिलमिला उठा और दृश्य मनमोहक बन गया। इस मौके पर डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, भाजपा नेता नरदेव चौधरी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

जन्माष्टमी 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त

अष्टमी तिथि प्रारंभ: 15 अगस्त रात 11:49 बजे

अष्टमी तिथि समाप्त: 16 अगस्त रात 09:34 बजे

चंद्रोदय: 16 अगस्त को रात 10:46 बजे

रोहिणी नक्षत्र: 17 अगस्त सुबह 04:38 बजे से 18 अगस्त तड़के 03:17 बजे तक

जन्मभूमि पर विशेष कार्यक्रम

जन्मभूमि मंदिर में रात 11 बजे से पूजन की शुरुआत होगी।

सहस्त्रार्चन रात 11:55 बजे तक

ठाकुरजी के प्राकट्य दर्शन 12 बजे से 12:10 बजे तक

महाभिषेक 12:10 बजे से 12:40 बजे तक

श्रृंगार आरती 12:45 बजे

शयन आरती रात 2 बजे होगी

सीएम योगी होंगे शामिल

शनिवार को सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे ठाकुरजी के जन्मोत्सव में भाग लेंगे। इसके बाद वह पांचजन्य प्रेक्षागृह में संतों को सम्मानित करेंगे और कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। शुक्रवार को ही शोभायात्रा निकाली गई जिसमें कलाकार बीन और ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आए। लाखों भक्त इस उत्सव में शामिल होने पहुंचे हैं।

श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं

नगर निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टोलफ्री नंबर 1533 और 14420 जारी किए हैं। किसी भी समस्या पर यहां शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा नगर निगम ने विशेष कंट्रोल रूम भी बनाया है, जो 24 घंटे काम करेगा

Tags: Krishna JanmashtamiMathura Vrindavan
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

108 names of Lord Krishna for Janmashtami puja

Janmashtami पूजा में जपे कृष्ण जी के 108 नाम, पाए मन की शांति ,घर में सकारात्मक ऊर्जा,जीवन में सुख-समृद्धि

by SYED BUSHRA
August 16, 2025

Krishna Janmashtami 202516 अगस्त 2025 को देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन भक्त अपने...

Janmashtami 2025: भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर किन कामों को करने से बचें  वरना साल भर रहेंगे परेशान

Janmashtami 2025: भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर किन कामों को करने से बचें वरना साल भर रहेंगे परेशान

by SYED BUSHRA
August 14, 2025

Imambara and Picture Gallery Closed on 15 August:अगर आप 15 अगस्त को बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा या पिक्चर गैलरी घूमने...

Krishna Janmashtami 2025 important rules and things to avoid

Janmashtami 2025: भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर किन कामों को करने से बचें वरना साल भर रहेंगे परेशान

by SYED BUSHRA
August 14, 2025

krishna Janmashtami: सृष्टि में धर्म की रक्षा और अधर्म के नाश के लिए भगवान विष्णु ने द्वापर युग में श्रीकृष्ण...

योगी सरकार अब यहां पर करवाने जा रही होली का महाकुंभ, 2000 विधवा महिलाएं पहली बार रंग-गुलाल से करेंगी ‘स्नान’

योगी सरकार अब यहां पर करवाने जा रही होली का महाकुंभ, 2000 विधवा महिलाएं पहली बार रंग-गुलाल से करेंगी ‘स्नान’

by Vinod
March 8, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। होली पर्व पर न जाति का बंधन होता है न धर्म की दीवार। भाषाई और सांस्कृतिक सरहदें...

उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान पर सीएम योगी- सनातन को कोई नहीं मिटा सकता

UP: उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान पर सीएम योगी- सनातन को कोई नहीं मिटा सकता

by Saurabh Chaturvedi
September 7, 2023

लखनऊ। तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान पर सीएम योगी ने करारा प्रहार...

Next Post
Gorakhpur father murder case in property dispute

Gorakhpur Murder Case: फिर रिश्ते हुए शर्मसार,घर के बंटवारे ने ली जान, बेटे ने कर दी पिता की हत्या

Mahatma Gandhi Stray Dogs Case

दिल्ली में कुत्तों को लेकर बहस छिड़ी ,महात्मा गांधी और 60 कुत्ते, क्या था कम पाप बनाम बड़ा पाप मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version