Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home धर्म

Vastu Shastra: घर में धन और सुख-समृद्धि लाने का मंत्र, सुबह दरवाजा खोलते समय करें यह सरल उपाय

सुबह 6 बजे दरवाजा खोलते समय आठ बार "श्रीं" मंत्र जपने से देवी अष्टलक्ष्मी की कृपा मिलती है। यह उपाय धन, सुख-समृद्धि लाता है और 48 दिनों में कई समस्याओं का समाधान करता है।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
March 19, 2025
in धर्म
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Vaastu Shastra: हर इंसान चाहता है कि उसके घर में धन, सुख और शांति बनी रहे। लेकिन सिर्फ पैसा होने से ही खुशहाली नहीं आती, बल्कि अच्छे अवसर, सकारात्मक ऊर्जा और सुखद माहौल भी जरूरी होता है। देवी लक्ष्मी को धन और ऐश्वर्य की देवी माना जाता है, लेकिन उनका आशीर्वाद केवल धन तक सीमित नहीं होता। उनके आठ रूप होते हैं, जिन्हें अष्टलक्ष्मी कहा जाता है। अगर आप चाहते हैं कि अष्टलक्ष्मी देवी का आशीर्वाद आपके घर पर हमेशा बना रहे, तो हर सुबह दरवाजा खोलते समय एक विशेष शब्द का जाप करें। यह एक आसान और प्रभावी उपाय है, जिससे घर में समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

सुबह 6 बजे दरवाजा खोलना क्यों जरूरी है

शास्त्रों के अनुसार, सुबह 6 बजे घर का मुख्य द्वार खोलना बेहद शुभ माना जाता है। इस समय देवी लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। दरवाजे को सुबह और शाम दोनों समय कुछ देर के लिए खुला रखना चाहिए, ताकि सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहे।

RELATED POSTS

No Content Available

क्या पुरुष भी दरवाजा खोल सकते हैं?

इस उपाय को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं कि क्या इसे सिर्फ महिलाएं करें या पुरुष भी कर सकते हैं? दरअसल, यह उपाय किसी भी व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है, लेकिन महिलाओं के लिए इसे विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। महिलाएं देवी लक्ष्मी का स्वरूप मानी जाती हैं,।इसलिए अगर वे खुद दरवाजा खोलकर इस मंत्र का जाप करें, तो इसका प्रभाव अधिक होता है।

दरवाजा खोलते समय किन बातों का ध्यान रखें?

सुबह उठकर सबसे पहले दांत साफ करें, चेहरा धोएं और बालों में कंघी करें।

अगर नहाने का समय न हो, तो कम से कम साफ-सुथरे कपड़े पहनें और माथे पर तिलक लगाएं।

दरवाजा खोलते समय हाथ में झाड़ू या कूड़ेदान जैसी चीजें न रखें।

जैसे ही दरवाजा खोलें, आठ बार “श्रीं” शब्द का उच्चारण करें।

“श्रीं” मंत्र का महत्व

“श्रीं” मंत्र देवी लक्ष्मी का बीज मंत्र है। इसे आठ बार बोलने से अष्टलक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस मंत्र के जाप से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और सौभाग्य बढ़ता है।

48 दिनों तक करें यह उपाय

अगर आप लगातार 48 दिनों तक यह उपाय करें, तो घर की सभी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो जाएंगी और धन, समृद्धि और सुख-शांति बनी रहेगी। धीरे-धीरे, देवी अष्टलक्ष्मी आपके घर में स्थायी रूप से निवास करने लगेंगी और हर तरह की संपत्ति का आशीर्वाद देंगी।

Tags: Lakshmi blessingsShri mantra
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Mahindra Thar Roxx:महिंद्रा थार रॉक्स 205 मॉडल लॉन्च नए फीचर्स के साथ ज्यादा आरामदायक जानिए इसमें में क्या-क्या बदला गया

Mahindra Thar Roxx:महिंद्रा थार रॉक्स 205 मॉडल लॉन्च नए फीचर्स के साथ ज्यादा आरामदायक जानिए इसमें में क्या-क्या बदला गया

Honda Shine 100: होंडा शाइन 100 का नया वर्जन लॉन्च, बेहतरीन परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज… जाने Price

Honda Shine 100: होंडा शाइन 100 का नया वर्जन लॉन्च, बेहतरीन परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज… जाने Price

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version