Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Pakistan में बद से बदतर हुए हालात, लोगों को खाने के लिए लेना पड़ रहा लोन!

पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) इस समय एक गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। अब आलम ये है कि ये मुल्क धीरे-धीरे पतन की ओर बढ़ता जा रहा है।

Neel Mani by Neel Mani
August 13, 2024
in Latest News, विदेश
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) इस समय एक गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। अब आलम ये है कि ये मुल्क धीरे-धीरे पतन की ओर बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान के शहरी क्षेत्रों में लोगों की स्थिति इतनी खराब है कि उन्हें अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए दो-दो नौकरियां करनी पड़ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। यह जानकारी पाकिस्तान के 11 शहरों में किए गए एक सर्वे से सामने आई है।

इन दिनों पाकिस्तान (Pakistan) में शहरी क्षेत्रों के 74% लोगों की हालत ऐसी है कि उनके पास जरूरी सामान खरीदने तक के पैसे नहीं है। कई लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक से ज्यादा नौकरियां करने के लिए मजबूर हैं, जबकि कुछ को अपनी जरूरतों के लिए पैसे उधार लेने पड़ रहे हैं।

RELATED POSTS

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

October 22, 2025
आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

October 3, 2025

पाकिस्तान (Pakistan) की मौजूदा स्थिति को पल्स कंसल्टेंट्स द्वारा किए गए एक सर्वे कि रिपोर्ट में उजागर किया गया है। इस रिपोर्ट को पाकिस्तानी मीडिया ने दिखाया है। पाकिस्तानी समाचार चैनल ARY न्यूज के अनुसार, पिछले एक साल में पाकिस्तान में महंगाई में काफी बढ़ोतरी हुई है।  जबकि लोगों की आय में उसी अनुपात में बढ़ोतरी नहीं हुई है। यही वजह है कि पाकिस्तान के लोगों को कई जरूरी चीजों में कटौती करनी पड़ रही है। सर्वे के अनुसार, मई 2023 में लगभग 60 प्रतिशत लोगों ने स्वीकार किया कि वे महंगाई के कारण आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे थे। साल 2024 तक यह संख्या 14 प्रतिशत बढ़कर 74 प्रतिशत हो गई है।

मीडिया द्वारा रिपोर्ट किए गए सर्वे में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान में शहरी निवासियों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए दो-दो नौकरियां करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सर्वे के अनुसार, पाकिस्तान की 24 करोड़ की जनसंख्या में से आधे से अधिक लोग बचत करने में असमर्थ हैं। लगभग 56 प्रतिशत आबादी, चाहे कितनी भी कमाई कर ले, लेकिन फिर भी वह अपना खर्च चलाने में असमर्थ है। अपने खर्चों को कम से कम करने के बाद भी पाकिस्तानी आवाम को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी करने के बाद उनके पास बचत के लिए बहुत कम पैसा बचता है।

बता दें, कि पल्स कंसल्टेंट्स का यह सर्वे पाकिस्तान के 11 शहरों में जुलाई से अगस्त 2024 के बीच किया गया था, जिसमें 1,110 लोगों से बातचीत की गई। साक्षात्कार लिया गया। यह सर्वे 18 से 55 साल के लोगों के बीच किया गया है। पल्स कंसल्टेंट्स द्वारा कराए गए इस सर्वे में हिस्सा लेने वालों से फोन पर भी बातचीत की गई। इसी बातचीत के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है।

ये भी पढ़ें :- युद्ध से पहले ही Israel के लिए बजी खतरे की घंटी, दोस्त कहे जाने वाले इस मुस्लिम देश ने छोड़ा साथ!

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उसे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विदेशी कर्ज पर निर्भर रहना पड़ रहा है। यही वजह है कि पाकिस्तान का वैश्विक कर्ज लगातार बढ़ रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लिए उन्हें कर्ज देना मुश्किल हो गया है। पिछले सप्ताह, पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने संसद को बताया था कि देश का सार्वजनिक लोन पिछले 16 सालों में लगभग 61.4 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है।

Tags: International NewsPAKISTAN
Share199Tweet124Share50
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

by Vinod
October 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जो अपने जन्म के बाद से गरीबी और बदहाली...

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

by Vinod
October 3, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का मिजाज गर्म है। चाहे क्रिकेट का मैदान हो, य बॉलिवुड।...

कौन हैं सना मीर, जिन्होंने क्रिकेट के मैदान पर अलापा कश्मीर का राग, नतालिया परवेज का जिक्र कर मचा दिया हड़कंप

कौन हैं सना मीर, जिन्होंने क्रिकेट के मैदान पर अलापा कश्मीर का राग, नतालिया परवेज का जिक्र कर मचा दिया हड़कंप

by Vinod
October 3, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। एशिया कप में मिली हार के बाद अब भी पूरे पाकिस्तान में मातम हैं। भारतीय खिलाड़ियों के...

Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

by Vinod
September 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। टी20 एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई में चल रहा है। भारत और पाकिस्तान फाइनल में...

कौन है ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी, जिन्होंने पाकिस्तान एयरफोर्स की कुछ ऐसे फोड़ी आंख और कर दिया ‘अंधा’

कौन है ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी, जिन्होंने पाकिस्तान एयरफोर्स की कुछ ऐसे फोड़ी आंख और कर दिया ‘अंधा’

by Vinod
August 18, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया।...

Next Post
Asaram

उम्रकैद की सजा काट रहे Asaram को मिली बड़ी राहत, पहली बार कोर्ट से मिली 7 दिन की पैरोल

असम सरकार का बड़ा फैसला.. कर्मचारी के मौत के बाद माता- पिता को मिलेगा 20% रकम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version