Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home विदेश

International News: दुनिया के कुछ ऐसे देश जहाँ सब से ज्यादा रहते हैं भारतीय, जानें उनके बारे में

कुवैत से लेकर अमेरिका तक, भारतीयों की बड़ी जनसंख्या विभिन्न देशों में बसी हुई है। कुवैत, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, यूके, म्यांमार, सऊदी अरब, कनाडा, मलेशिया, UAE, और अमेरिका में भारतीयों की उपस्थिति बढ़ रही है। इनमें से कुछ उन देशों की नागरिकता ले चुके हैं।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
January 16, 2025
in विदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

International News: संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीयों का सबसे बड़ा समुदाय रहता है, और ये भारत के बाहर भारतीयों का सबसे बड़ा घर भी है। यहां लगभग 54 लाख भारतीय रहते हैं। इनमें से 33 लाख से ज्यादा ने अमेरिकी नागरिकता ले रखी है, जबकि 20 लाख एनआरआई हैं।

श्रीलंका भारत का पड़ोसी

भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका भारतीयों के लिए 9वां सबसे बड़ा घर है। यहां करीब 16 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इस देश की संस्कृति दक्षिण भारत जैसी है, और यहां अधिकांश लोगों ने नागरिकता ले रखी है। बहुत से भारतीय लोग यहां पर्यटन के लिए भी आते हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम, एक समय भारत पर शासन करने वाला देश, आज भारतीयों के लिए एक प्रिय स्थान बन चुका है। यहां भारतीय मूल के लगभग 19 लाख लोग रहते हैं। इनमें से लगभग 15 लाख लोग नागरिकता प्राप्त कर चुके हैं, जबकि करीब 4 लाख लोग एनआरआई के रूप में रहते हैं।

म्यांमार भारत का पड़ोसी देश

भारत का पड़ोसी म्यांमार, जो अब सैन्य शासन के तहत है, भारतीय मूल के लोगों के लिए 6वां सबसे बड़ा घर है। यहां करीब 20 लाख भारतीय हैं, जिनमें से ज्यादातर ने यहां की नागरिकता ले रखी है।

सऊदी अरब भारतीयों का पांचवां घर

सऊदी अरब में लगभग 25 लाख भारतीय रहते हैं। इनमें से केवल 3 हजार लोगों के पास सऊदी नागरिकता है, बाकी सभी वीजा पर काम करने आते हैं।

कनाडा चौथा सबसे बड़ा घर

हाल के दिनों में भारत और कनाडा के राजनीतिक संबंध तनावपूर्ण हैं, फिर भी यह भारतीयों के लिए चौथा सबसे बड़ा घर है। कनाडा में करीब 30 लाख भारतीय रहते हैं, जिनमें से 18 लाख से ज्यादा ने नागरिकता ले ली है।

मलेशिया तीसरा सबसे बड़ा घर

मलेशिया में भारतीयों की संख्या भी काफी बड़ी है। यहां लगभग 30 लाख भारतीय रहते हैं, जिनमें से 27 लाख से ज्यादा लोगों ने मलेशिया की नागरिकता प्राप्त की है।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

संयुक्त अरब अमीरात में भारतीयों की संख्या इतनी ज्यादा है कि वे यहां की कुल जनसंख्या के 36 प्रतिशत हैं। यहां लगभग 36 लाख भारतीय रहते हैं, जिनमें से अधिकांश वीजा पर काम करने आते हैं।

 

Tags: Indian communitiesIndian expatsIndian migration
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Daya Nayak

Crime News: दया नायक का सैफ अली खान के घर दौरा, कौन है ये मुंबई पुलिस का एनकाउंटर स्पेशलिस्ट

Delhi NCR

Delhi NCR weather: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट, घना कोहरा और ठंड से जनजीवन प्रभावित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version