नई दिल्ली: एक दूसरे को सात सालों तक डेट करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज कर एक दूसरे के हो गए थे। सोनाक्षी की इस शादी को लेकर काफी ख़बरे चली थी, जिनमें उनकी इस शादी से सिन्हा परिवार के खुश न होने की भी चर्चा थी, लेकिन इन सब के बावजूद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।
शादी के बाद अब ये जोड़ा हनीमून पर निकल पड़ा है। दरअसल, अब सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने हनीमून को एंजॉय करते हुए नज़र आये हैं। उनके इन प्राइवेट लम्हों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
लॉन्ग टाइम तक एक दूसरे को डेट करने के बाद जहीर और सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) ने 23 जून को शादी की थी। इस शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा गया था, जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां नज़र आई थीं। फिलहाल सोनाक्षी और जहीर दोनों हनीमून पर हैं, लेकिन कहां और किस जगह ये कपल अपना हनीमून एंजॉय कर रहा है इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
वायरल फोटोग्राफ्स में से एक में दोनों स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं। जहीर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनाक्षी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी मुस्कुराती दिखाई दे रही है। शेयर किए गए इस वीडियो में सोनाक्षी को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह कुछ कहना चाहती हैं। दरअसल, सोनाक्षी जहीर पर चिल्लाना चाहती हैं, लेकिन वह अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाती। वह सिर्फ मुस्कुराती नज़र आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए जहीर ने कैप्शन में लिखा है, सोनाक्षी मुझ पर चिल्लाती, लेकिन मैंने उसे मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। फिलहाल दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें :- क्या Salman Khan के घर में गूंजने वाली हैं किलकारियां? अरबाज खान पत्नी शूरा के साथ मेटर्निटी क्लीनिक के बाहर…
आपको बता दें, सोनाक्षी और जहीर ने रजिस्टर्ड मैरिज की है। हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शत्रुघ्न ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि उनकी बेटी की शादी हो गई है। वे अपनी बेटी को सुखी वैवाहिक जीवन जीते देख बहुत खुश हैं।