Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

सपा ने बनाया आजम खान को स्टार प्रचारक, बेल पर जेल से बाहर आकर करेंगे कमाल?

उत्तर प्रदेश उपचुनाव की तैयारी: सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में जेल में बंद आजम खान का नाम भी शामिल, क्या निकल पाएंगे चुनावी प्रचार के लिए?

Mayank Yadav by Mayank Yadav
October 26, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

No Content Available

 SP star campaigner: उत्तर प्रदेश में 13 नवंबर को विधानसभा की 9 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसके लिए सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी मुखिया अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। परंतु सबकी नजरें इस सूची के एक खास नाम पर टिकी हैं – जेल में बंद सपा नेता आजम खान। जेल में बंद होने के बावजूद आजम खान का नाम इस सूची में शामिल होना अपने आप में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सवाल यह उठता है कि क्या आजम खान जेल से बाहर आकर सपा के लिए प्रचार करेंगे?

आजम खान का नाम सबके लिए चौंकाने वाला

SP ने 9 सीटों के उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची में कई चर्चित नामों को जगह दी है। अखिलेश यादव का नाम सूची में सबसे पहले है, जबकि उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव और पूर्व सांसद जया बच्चन का नाम भी शामिल है। सूची में प्रमुख नामों में बाबू सिंह कुशवाहा, हरेंद्र मलिक, अवधेश प्रसाद और ओम प्रकाश सिंह शामिल हैं जो सपा के कद्दावर चेहरे माने जाते हैं। लेकिन इस सूची में आजम खान का नाम सामने आने से हर किसी में जिज्ञासा बढ़ी है कि क्या जेल में बंद होने के बावजूद वे प्रचार में किसी रूप में भाग ले सकेंगे।

 SP

आजम खान का प्रचार में भाग लेना कितना संभव?

आजम खान पर कई आपराधिक मामलों के चलते वे लंबे समय से जेल में बंद हैं, जिससे उनका चुनाव प्रचार में फिजिकल उपस्थिति संभव नहीं दिख रही है। हालांकि, उनके नाम का इस्तेमाल पार्टी द्वारा एक रणनीतिक चाल मानी जा रही है, जिससे  SP अपने मजबूत वोट बैंक को अपने साथ बनाए रख सके। पार्टी के जानकारों का कहना है कि आजम खान का नाम सपा समर्थकों में जोश भरने के उद्देश्य से सूची में रखा गया है। आजम खान की जनसभा में उपस्थिति न होने के बावजूद उनका नाम समाजवादी पार्टी के मुस्लिम वोट बैंक के लिए खासा महत्वपूर्ण है।

Lucknow Crime: 6 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर किया दुष्कर्म, परिजनों ने लाठी-डंडों किया बुरा हाल

उपचुनाव में किन सीटों पर होगी कड़ी टक्कर?

उत्तर प्रदेश की जिन 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, उनमें सीसामऊ, मीरापुर, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद सदर, करहल, कुंदरकी, खैर, और कटेहरी शामिल हैं। इन सीटों पर मुख्य मुकाबला बीजेपी,  SP और बसपा के बीच है। सपा ने अपने प्रचारकों के दम पर बीजेपी को कड़ी टक्कर देने का पूरा मन बना लिया है।

इन सीटों पर भाजपा,  SP और बसपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। अब देखना यह होगा कि क्या आजम खान के नाम की मौजूदगी सपा के लिए फायदे का सौदा साबित होती है या नहीं।

Tags: Azam Khan jailSP star campaigner
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
Sundar Bhati

सुंदर भाटी को हाईकोर्ट से मिली जमानत, छिड़ सकती है वर्चस्व और बदले की लड़ाई

Salman khan Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: बिग बॉस की TRP गिरी धड़ाम, दर्शकों ने शो से किया किनारा... सलमान खान बने वजह!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version