Site icon News1India

Asia Cup 2023: 17 सदस्यीय भारतीय दल खेलेगा एशिया कप, 30 अगस्त से होगी इस टूर्नामेंट की शुरुआत

17 सदस्यीय भारतीय दल खेलेगा एशिया कप, 30 अगस्त से होगी इस टूर्नामेंट की शुरुआत

17 सदस्यीय भारतीय दल खेलेगा एशिया कप, 30 अगस्त से होगी इस टूर्नामेंट की शुरुआत

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने एशिया कप खेलने के लिए 17 सदस्यीय भारतीय दल का ऐलान कर दिया है. एशियाई महाद्वीप में क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त से होने वाली है.

रोहित शर्मा के हाथों में टीम इंडिया की कमान

एशिया के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त से होगी. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को होगा. आगामी वर्ल्ड कप 2023 को देखते हुए ये टूर्नामेंट काफी अहम होने वाला है. इस भारतीय क्रिकेट टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में दी गई है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बैकअप के लिए रखा गया है.

एशिया कप के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा और संजू सैमसन (बैकअप).

आयरलैंड दौरे पर है टीम इंडिया 

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम इस समय आयरलैंड दौरे पर है. यहां पर दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. श्रखंला का शुरुआती दो मुकाबला खेला जा चुका है, जिसको टीम इंडिया ने जीत लिया है. भारत और आयरलैडं के बीच दूसरा टी-20 मैच 20 अगस्त यानी रविवार के दिन खेला गया, इस मैच को भारतीय टीम ने 33 रनों से जीत लिया और श्रृखंला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली.

बल्लेबाजों ने खेली ताबड़तोड़ पारी 

गौरतलब है कि भारतीय बल्लेबाजी पारी की शुरुआत करने यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ करने उतरे, यशस्वी ने 11 गेंदों पर मात्र 16 बनाए वहीं गायकवाड़ ने 43 गेंदों पर 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. तीसरे नंबर तिलक वर्मा सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलिनय लौटे. इसके बाद चौथे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ने 26 गेंदों पर 40 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. सीरीज से डेब्यू कर रहे आईपीएल स्टार रिंकू सिंह ने भी 21 गेंदों पर 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उनके बल्ले से 2 चौके और सर्वाधिक 3 छक्का निकला. छठवें नंबर पर शिवम दुबे ने भी नाबाद 22 रनों की पारी खेली.

 

Exit mobile version