Thursday, June 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

BCCI ने जारी किया नया सालाना कांट्रेक्ट, रविंद्र जड़ेजा का हुआ प्रमोशन, यहां देखें पूरी लिस्ट

by Vikas Baghel
March 27, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

BCCI ने इस साल के अपने नए एनुअल कांट्रेक्ट की घोषणा कर दी है। बता दें BCCI हर साल खिलाड़ियों की एक लिस्ट तैयार करता है जिसमें ग्रेड के हिसाब से सभी खिलाड़ियों की सालाना सैलेरी तय की जाती है। यानी किस खिलाड़ी को कितने पैसे मिलेंगे वो सब इस लिस्ट में लिखा होता है। इस बार की लिस्ट के अनुसार कई खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले हो गई तो कई खिलाड़ियों को झटका भी लग गया है। कईयों का नाम पहली बार लिस्ट में आया है तो कईयों का नाम ही साफ हो गया, किसी का प्रमोशन हुआ है तो किसी का डिमोशन। खैर अब ज़रा विस्तार से समझ लेते हैं कि आखिर BCCI कितने खिलाड़ियों को कितने पैसे देगा? कितनी ग्रेड हैं, किस ग्रेड में कौन से खिलाड़ी हैं, किस ग्रेड में कितना पैसा मिलेगा। कौन कांट्रेक्ट से बाहर हुआ, किसे पहली बार कांट्रेक्ट मिला, किसे ईनाम मिला, किसे सजा मिली और किसे कोई फर्क नहीं पड़ा।

BCCI चार ग्रेड के तहत खिलाड़ियों को सालाना सैलेरी देता है।

RELATED NEWS

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

June 18, 2026
Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

June 15, 2026

ये ग्रेड हैं A+,A,B और C

A+ ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 7 करोड़, A ग्रेड के खिलाड़ियों को 5 करोड़, B ग्रेड के खिलाड़ियों को 3 करोड़ और गेड C के खिलाड़ियों 1 करोंड़ रूपए दिए जाएंगे। ये खिलाड़ियों की सालाना सैलेरी होगी।

किस ग्रेड में कौन खिलाड़ी –

इस बार 2022-23 के सत्र में BCCI ने अपने सालाना कांट्रेक्ट में 26 खिलाड़ियों को शामिल किया है, जबकी पिछले साल 2021-22 के सत्र में 28 खिलाड़ियों को BCCI ने अपने सालाना कांट्रेक्ट में शामिल किया था।

A+ ग्रेड –

इस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 7 करोड़ रूपए सालाना दिए जाते हैं, पिछले साल इस ग्रेड में सिर्फ 3 खिलाड़ी थे मगर इस साल यहां एक और नाम जुड़ गया है।

A+ ग्रेड के खिलाड़ी हैं –

विराट कोहली,रोहित शर्मा,जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जड़ेजा।

A ग्रेड  – इस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 5 करोड़ रूपए सालाना दिए जाते हैं। , पिछले साल इस ग्रेड में 10 खिलाड़ी थे मगर इस साल यहां सिर्फ 5 खिलाड़ी शामिल हैं।

A ग्रेड में शामिल खिलाड़ी हैं –

हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत

B ग्रेड – इस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 3 करोड़ रूपए सालाना दिए जाते हैं। , पिछले साल इस ग्रेड में 5 खिलाड़ी   थे मगर इस साल यहां 6 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।

B ग्रेड में शामिल खिलाड़ी हैं –

चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल

C ग्रेड – इस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 1 करोड़ रूपए सालाना दिए जाते हैं। , पिछले साल इस ग्रेड में 10 खिलाड़ी थे मगर इस साल यहां 11 खिलाड़ी हो चुके हैं।

C ग्रेड के खिलड़ी हैं –

उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंग्टन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत।

अगर हम पिछले साल से इस साल के पूरे कांट्रेक्ट में फेरबदल की बात करें तो 8 खिलाड़ी लिस्ट से ही बाहर हो गए हैं और 6 खिलाड़ियों का नाम पहली बार कांट्रेक्ट में आया है।

लिस्ट से बाहर हुए ये खिलाड़ी –

BCCI ने अपने वार्षिक कांट्रेक्ट से 8 खिलाड़ियों को बाहर किया है इसमें

ईशान्त शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, नवदीप सैनी. दीपक चाहर और हनुमा विहारी का नाम शामिल है। इन सभी खिलाड़ियों को कांट्रेक्ट से बाहर करने का मतलब हम ये मान सकते हैं कि BCCI को इन खिलाड़ियों में कोई खास दिलचस्पी नहीं है और उनके आगामी प्लान्स में ये खिलाड़ी शायद शामिल नहीं हैं।

इन खिलाड़ियों को मिला ईनाम, कांट्रेक्ट में हुए शामिल –

इस साल कांट्रेक्ट में 6 नए खिलाड़ी जोड़ा गए हैं इन खिलाड़ियों को उनके अच्छे खेल का ईनाम मिला है इसमें

केएस भरत, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल है। इन सभी में से सबसे बड़ा ईनाम सूर्यकुमार यादव को मिला है क्योंकि उन्हें बाकियों की तरह ग्रेड C में नहीं बल्कि ग्रेड B में सीधा जोड़ा गया है।

किस-किस का हुआ प्रमोशन –

पिछले साल के कांट्रेक्ट को अगर इस साल के कांट्रेक्ट से कंपेयर करें तो हमें पता चलता है कि 5 खिलाड़ियों को BCCI ने प्रमोट कर पहले से ज्यादा पे स्केल वाली ग्रेड में डाला है।

सबसे अच्छा प्रमोशन रविंद्र जड़ेजा को मिला है वे पिछले साल ग्रेड A में थे और अब वे ग्रेड A+ का हिस्सा हैं।

अक्षर पटेल को भी शानदार प्रमोशन के साथ C ग्रेड से A ग्रेड में आ गए हैं।

श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल को ग्रेड C से ग्रेड B में प्रमोशन मिला है।

किसका हुआ डिमोशन –

नई लिस्ट के मुताबित 5 खिलाड़ियों का डिमोशन भी हुआ है।

तेतेश्वर पुजारा और केएल राहुल को A ग्रेड से हटाकर B गेड में डाल दिया गया है।

उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर और शिखर धवन को ग्रेड B से हटाकर ग्रेड C में डाल दिया गया है।

इन खिलाड़ियों को नहीं पड़ा कोई फर्क- 

कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें BCCI के नए सालाना कांट्रेक्ट से कोई भी फर्क नहीं पड़ा।

विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह पहले भी A+ ग्रेड में थे और अब भी वहीं हैं।

हार्दिक पांड्या, आर. अश्विन मोहम्मद शमी और रिषभ पंत पहले भी ग्रेड A में थे और अब भी वहीं हैं।

वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल पहले भी ग्रेड C में और अब भी वहीं हैं।

कुल मिलाकर इस साल के नए कांट्रेक्ट से कई खिलाड़ियों का भला हुआ तो कईयों का बुरा, कईयों का प्रमोशन हुआ तो कईयों का डिमोशन, किसी को पहली बार कांट्रेक्ट में जगह मिली तो किसी का पत्ता ही साफ हो गया।

Tags: BCCICricket Newscricket news in hindi
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
June 18, 2026

Cricket News: दांबुला में खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में भारत ए ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों...

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

by Kirtika Tyagi
June 15, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Fight: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच का...

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

by Kirtika Tyagi
June 8, 2026

Test Team Chances: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट...

BCCI Support : भारतीय टीम में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा सहारा, दौरे पर साथ रहेंगे माता-पिता

BCCI Support : भारतीय टीम में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा सहारा, दौरे पर साथ रहेंगे माता-पिता

by Kirtika Tyagi
June 7, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Gets Special Support: बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के साथ एशियन गेम्स...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

Next Post

Twitter Big Update: एलन मस्क ने किया बड़ा ऐलान, 15 अप्रैल से वेरिफाइड अकाउंट्स को मिलेगी ये सुविधाएं

एमोलेड डिस्पले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस, NOTHING PHONE 2 जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें कीमत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist