Saturday, January 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

WTC फाइनल से पहले बड़ा झटका! स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अचानक कहा क्रिकेट को अलविदा

श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी ने इंटरनेशन क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

Gulshan by Gulshan
May 23, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
WTC Finals 2025
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

WTC Finals 2025 : श्रीलंका क्रिकेट टीम के अनुभवी और बहुमुखी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 38 वर्षीय मैथ्यूज ने करीब 17 वर्षों तक श्रीलंका का टेस्ट क्रिकेट में प्रतिनिधित्व किया और अब उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कहने का फैसला किया है। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2008 में की थी और तब से लेकर 2023 तक श्रीलंका के लिए कई अहम मुकाबलों में हिस्सा लिया, जिनमें वनडे वर्ल्ड कप 2023 भी शामिल रहा। हालांकि, उस टूर्नामेंट में श्रीलंकाई टीम सेमीफाइनल तक का सफर तय नहीं कर सकी थी।

विदाई में छलका दर्द 

मैथ्यूज ने अपने संन्यास की घोषणा एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की। उन्होंने लिखा,
“मेरे प्रिय मित्रों और परिवार, दिल से कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मैं अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। इस महान खेल के सबसे प्रतिष्ठित प्रारूप को अलविदा कहना आसान नहीं, लेकिन अब वक्त आ गया है। श्रीलंका के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गर्व रहा है। देश की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरना मेरे लिए देशभक्ति का सर्वोच्च प्रतीक रहा है।”

RELATED POSTS

No Content Available

यह भी पढ़ें : Haveri gangrape case में कोर्ट, सरकार और पुलिस सब नाकाम… न्याय नहीं, हुआ नाटक…

उन्होंने इस मौके पर भगवान, अपने माता-पिता, जीवनसाथी, बच्चों और उन सभी प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया, जो हर कठिन समय में उनके साथ खड़े रहे। मैथ्यूज ने यह भी बताया कि जून में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला टेस्ट मैच उनका आखिरी लाल गेंद का मुकाबला होगा।

ऐसा था मैथ्यूज का शानदार टेस्ट करियर

एंजेलो मैथ्यूज ने अपने टेस्ट करियर में 118 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 44.62 की औसत से 8167 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 16 शतक और 45 अर्धशतक जड़े। बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा, उन्होंने 33 विकेट हासिल किए। मैथ्यूज ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ गॉल में खेला था। उनकी विदाई श्रीलंकाई क्रिकेट के एक युग के अंत का प्रतीक है। हालांकि टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद भी उनके योगदान और यादगार प्रदर्शन हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे।

Tags: WTC Finals 2025
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Donald Trump

भारत में मैन्युफैक्चरिंग पर टिम कुक को ट्रंप की चेतावनी, कहा- निर्माण किया तो 25% टैरिफ के लिए तैयार रहो तैयार 

IND vs ENG 2025

IND vs ENG 2025: BCCI ने बुमराह को दिया धोखा ? TEST कप्तानी पर टीम इंडिया में मचा बवाल !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version