Friday, June 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home खेल

World Yogasana Championship 2026: विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में बुलंदशहर के प्रवीण पाठक ने जीता स्वर्ण, बढ़ाया देश का मान

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के लाल प्रवीण कुमार पाठक ने प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में कलात्मक योगासन (सीनियर पुरुष वर्ग) में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। अहमदाबाद में आयोजित इस प्रतियोगिता में 75 से अधिक देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। एशियन चैंपियन रह चुके प्रवीण ने अपनी शानदार प्रस्तुति से अंतरराष्ट्रीय निर्णायकों को प्रभावित किया। वर्तमान में पीएचडी स्कॉलर प्रवीण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुओं, कोचों और योगासन भारत की टीम को दिया तथा योग को विश्व स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

by Sadaf Farooqui
June 11, 2026
in खेल
Share on FacebookShare on Twitter

World Yogasana Championship 2026: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के युवा योग खिलाड़ी लाल प्रवीण कुमार पाठक ने प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने जिले और प्रदेश बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कलात्मक योगासन (सीनियर पुरुष वर्ग) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 4 से 8 जून 2026 तक गुजरात के अहमदाबाद स्थित ट्रांसस्टेडिया स्टेडियम में आयोजित की गई, जिसमें दुनिया के 75 से अधिक देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अमेरिका, कनाडा, जापान, दक्षिण कोरिया, अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका, केन्या, नाइजीरिया, नेपाल, श्रीलंका, भूटान, बांग्लादेश, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया समेत अनेक देशों के प्रतिभागियों के बीच मुकाबला बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।

RELATED NEWS

No Content Available

शानदार प्रदर्शन से निर्णायकों को किया प्रभावित

प्रवीण पाठक ने अपनी लचीली शारीरिक क्षमता, संतुलन और कलात्मक प्रस्तुति से अंतरराष्ट्रीय निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके प्रदर्शन को प्रतियोगिता के सबसे प्रभावशाली प्रदर्शनों में शामिल किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रवीण इससे पहले एशियन योगासन चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं और लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

शिक्षा और खेल का बेहतरीन संगम

प्रवीण की उपलब्धियां केवल खेल तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने बी.एससी. फिजिकल एजुकेशन और एम.एससी. योग साइंस की पढ़ाई पूरी की है तथा वर्तमान में पीएचडी स्कॉलर के रूप में शोध कार्य कर रहे हैं। उनका मानना है कि शिक्षा और खेल दोनों मिलकर व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास करते हैं।

जीत के बाद व्यक्त किया आभार

स्वर्ण पदक जीतने के बाद प्रवीण ने कहा, “यह पदक मेरे देश का है। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभारी हूं, जिनके प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। योग गुरु स्वामी रामदेव जी और सभी संतों को नमन करता हूं, जिन्होंने योग को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

उन्होंने योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य, अध्यक्ष उदित सेठ, कोषाध्यक्ष रचित कौशिक, डॉ. संजय मालपानी तथा पूरी योगासन भारत टीम का धन्यवाद किया। साथ ही उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन के पदाधिकारियों, इंडिया टीम के चीफ कोच डॉ. चंद्रकांत मिश्रा, शास्त्री सर, अपने माता-पिता और गुरुओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

प्रोफेसर और चैंपियन बनने का सपना

प्रवीण का सपना है कि वे भविष्य में एक सफल प्रोफेसर और विश्वस्तरीय चैंपियन दोनों बनें। उनका मानना है कि “एक खिलाड़ी के मन में कुछ भी बनने की ताकत होती है।” उनकी यह उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह साबित करती है कि समर्पण, मेहनत और अनुशासन से विश्व मंच पर सफलता हासिल की जा सकती है।

Tags: International Yoga ChampionshipWorld Yogasana Championship 2026
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Middle East Tensions: समझौते में देरी, ट्रंप की बढ़ी नाराजगी, अमेरिकी हमलों के बाद क्षेत्र में हालात और संवेदनशील

Middle East Tensions: समझौते में देरी, ट्रंप की बढ़ी नाराजगी, अमेरिकी हमलों के बाद क्षेत्र में हालात और संवेदनशील

ICC Test Rankings: जारी हुई नई टेस्ट रैंकिंग, जो रूट को पीछे छोड़, इंग्लैंड का कौन स्टार बल्लेबाज पहुंचा शीर्ष पर

ICC Test Rankings: जारी हुई नई टेस्ट रैंकिंग, जो रूट को पीछे छोड़, इंग्लैंड का कौन स्टार बल्लेबाज पहुंचा शीर्ष पर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist