Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Virat Kohli का फिर नहीं चला बल्ला और 150 रन पर सिमटी Team India , जानें पर्थ टेस्ट में किन 2 क्रिकेटर्स को मिला मौका

India vs Australia पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की पहली पारी महज 150 रन के स्कोर पर सिमटी। यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल तो खाता भी नहीं खेल पाए, विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हुए।

Vinod by Vinod
November 22, 2024
in Latest News, खेल, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

March 11, 2026
ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

February 17, 2026

नई दिल्ली खेल ऑनलाइन डेस्क। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर को पर्थ के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हुआ। टीम इंडिया के कैप्टन जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। तेज और उछाल भरी पिच पर बैटर्स संघर्ष करते नजर और टीम इंडिया 49.3 ओवर में सिर्फ 150 रन बना सकी। बांग्लादेश, न्यूजीलैंड की तरह आस्ट्रेलिया की जमीन पर विराट कोहली का बल्ला नहीं चला और 6 रन बनाकर वह पवेलियन लौट गए। डेब्यू डन नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 37 और केएल राहुल ने 26 रन की पारी खेली।

जोश हेजलवुड ने चार विकेट लिए

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी। यशस्वी जायसवाल और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। विराट कोहली पांच रन और ध्रुव जुरेल 11 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर भी चार रन बना सके। पंत और नीतीश ने सातवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को कमिंस ने तोड़ा। पंत के आउट होते ही भारतीय पारी 150 रन पर सिमट गई। हर्षित राणा सात रन और बुमराह आठ रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने चार विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मार्श को दो-दो विकेट मिले।

विराट कोहली का फिर नहीं चला बल्ला

कहते हैं जब वक्त खराब चल रहा हो, तो हर प्रयास विफल हो जाता है। कुछ ऐसा इनदिनों विराट कोहली के साथ घट रहा है। बांग्लादेश-न्यूजीलैंड के बाद अब आस्ट्रेलिया के खिलाफ किंग कोहली ने निराश किया। कोहली सबकुछ कर रहे हैं, लेकिन खराब किस्मत उनका पीछा नहीं छोड़ रही है। पर्थ टेस्ट की पहली पारी में विराट ने अपना विकेट बचाने के लिए हर वो काम किया, जो किंग कोहली कर सकते थे। हालांकि, किस्मत ने एक बार फिर कोहली को धोखा दे दिया। जोश हेजलवुड के हाथ से ऐसी गेंद निकली, जिस पर कोहली चाहकर भी अपना विकेट नहीं बचा सके। 12 गेंदों का सामना करने के बाद विराट को सिर्फ 5 रन बनाकर भारी कदमों के साथ पवेलियन लौटना पड़ा।

दो युवा खिलाड़ियों का हुआ टेस्ट में डेब्यू

जसप्रीत बुमराह ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चौंकाने वाले बदलाव करते हुए अनुभवी प्लेयर्स की जगह दो युवाओं को मौका दिया है। 21 साल के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और 22 साल के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा का टेस्ट डेब्यू हुआ है। दोनों अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। टॉस से पहले दोनों को टेस्ट कैप सौंपी गई। इस अहम मुकाबले से पहले भारत ने अपने अनुभवी हरफनमौला रविंद्र जडेजा और दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौका नहीं दिया है। हरफनमौला नीतीश रेड्डी निचले क्रम पर बल्लेबाजी के साथ चौथे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे। हर्षित राणा पेस अटैक में भारतीय कप्तान का साथ देंगे।

टीम इंडिया ने जीता था टॉस

भारत के लिए टॉस जीतना बेहद अहम है क्योंकि पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में अभी तक कुल चार मैच खेले गए हैं और चारों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने बाजी मारी है। पिच पर फास्ट बॉलर्स का दबदबा रहने की उम्मीद है। चीफ क्यूरेटर इसाक मैकडॉनल्ड कह चुके हैं कि पांच दिन तक पिच नहीं टूटेगी और बॉलर्स को काफी बाउंस मिलेगा। शायद यही कारण है कि भारतीय टीम ने अश्विन और जडेजा की जगह वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को चुना ठीक समझा। भारत की बल्लेबाजी पहले दिन बिखर गई और टीम का दामादार गेंदबाजों पर होगा। अगर टीम इंडिया के बॉलर्स ने अच्छी बॉलिंग की तो पर्थ टेस्ट रोमांचक मोड़ पर जा सकता है।

भारत की प्लेइंग 11

जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पड्डिकल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

पैट कमिंस (कप्तान), नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Tags: australia teamCricket Newsindia vs australiaIndian Cricket Teampath testpath test live updatesports news
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

IPL 2026 First Phase Schedule Announced: आईपीएल 2026 का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

Rivaba Jadeja viral statement issue

Rivaba Jadeja Controversy: रवींद्र जडेजा की पत्नी का बयान वायरल, टीम इंडिया की छवि और ड्रेसिंग रूम अनुशासन पर उठाएं सवाल

by SYED BUSHRA
December 12, 2025

Rivaba Jadeja Controversy: रिवाबा जडेजा, जो गुजरात सरकार में मंत्री और भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी हैं, इन दिनों...

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। रांची में रविवार को विराट कोहली और रोहित शर्मा का जादू सिर चढ़कर बोला। रोको ने...

Next Post
UP सरकार का बड़ा ऐलान अब इन जगाहों पर नहीं यूज़ होंगे मोबाइल फ़ोन

UP सरकार का बड़ा ऐलान अब इन जगाहों पर नहीं यूज़ होंगे मोबाइल फ़ोन

Chamoli

Chamoli rescue: भालू के बच्चे का सिर कनस्तर में फंसा, मादा भालू ने की रखवाली, रेस्क्यू टीम ने ऐसे बचाई जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist