मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड ने दोहराया 30 साल पुराना टेस्ट का इतिहास, फॉलोऑन लेकर इंग्लैंड को दी 1 रन से मात, जानिए क्या होता है फॉलोऑन और इसके सभी नियम

by Vikas Baghel
मार्च 1, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

क्रिकेट के गलियारों में इस समय न्यूजीलैंड की टीम ने हाहाकार मचा रखा है, हर कोई सोशल मीडिया पर न्यूजीलैंड की तारीफ कर रहा है। इन सब के पीछे वजह है न्यूजीलैंड का वो कारनामा जो पिछले 30 साल से कोई भी टीम नहीं कर पाई थी। ये कारनामा था टेस्ट क्रिकेट में फॉलोऑन लेकर जीत हासिल करने का जो 2001 में भारतीय टीम के बाद कोई टीम नहीं कर पाई जिसे आखिरकार कीवी टीम ने कर दिखाया। इस रिपोर्ट में हम इस एतिहासिक मैच के बारे में तो बात करेंगे ही साथ ही उन रिकॉर्डस् की भी बात करेंगे जो इस मैच में बने। हम आपको ये भी समझाएंगे कि आखिर टेस्ट क्रिकेट में फॉलॉऑन का नियम कैसे काम करता है, इसके नियम क्या हैं, ये कितना फायदेमंद है, कितना रिस्की है और किस परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

न्यूजीलैंड ने फॉलऑन लेकर इस मैच में इंग्लैंड को सिर्फ 1 रन से हराया जिसके बाद ये मैच इतिहास के पन्नों में शामिल हो गया क्योंकि –

RELATED NEWS

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026
UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

सितम्बर 1, 2026

1.ये टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सिर्फ दूसरा ही मैच था जो सिर्फ 1 रन से जीता गया। पहली बार 1993 में वेस्ट इंडीज में ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड में 1 रन से टेस्ट में हराया था।

2. ये मैच टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का चौथा ही मैच था जिसे फॉलोऑन लेने वाली टीम ने जीता हो।

पहली बार इंग्लैंड ने फॉलोऑन लेकर 1894 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया को 10 रनों से हराया था।

दूसरी बार भी इंग्लैंड ने ही फॉलोऑन का इस्तेमाल कर ऑस्ट्रेलिया को ही टेस्ट में मात दी थी,ये मैच 1981 में खेला गया था।

तीसरी बार भारत ने 2001 में कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया की टीम को फॉलोऑन लेकर 171 रनों से हराया था।

पहली तीनों बार जब जब फॉलोऑन का इस्तेमाल हुआ तब-तब हार ऑस्ट्रेलिया को ही झेलनी पड़ी लेकिन चौथी बार इंग्लैंड को हार का स्वाद चखना पड़ा और 28 फरवरी 2023 को एडिलेड में न्यूजीलैंड ने फॉलोऑन लेकर इंग्लैंड को हराया।

क्या होता है फॉलोऑन?

Image – ( NZ Twitter)

फॉलोऑन टेस्ट क्रिकेट का एक नियम होता है जिसे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम इस्तेमाल कर सकती है। इसे लेने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को अपनी पहली पारी के तुरंत बाद दूसरी पारी खेलनी होती है यानी वह टीम अपने टेस्ट मैच की दोनों पारी एकसाथ खेल लेती है।

फॉलोऑन का इस्तेमाल तब होता है जब दूसरी पारी में खेलने वाली टीम-A पहली पारी में टीम -B द्वारा बनाए गए स्कोर से कम से कम 200 रन पहले ऑल आउट हो जाए, तब इस टीम-A का कप्तान फॉलोऑन की मांग कर सकता है, हालांकि उसे स्वीकार करना या ना करना हमेशा सामने वाली टीम-B का फैसला होता है। अगर अपनी दूसरी पारी में भी टीम-A बाकी के रन नहीं बना पाती तो  टीम-B बिना दूसरी पारी खेले ही जीत जाएगी। लेकिन अगर अपनी दूसरी पारी में टीम-A ने बढ़त हासिल कर ली तो टीम-A को भी दूसरी पारी खेलनी होगी और टारगेट चेस करना होगा, टीम-A बढ़त वाले टारगेट को चेस करती है तो वह जीत जाएगी और अगर टीम-B अपनी पढ़त से पहले टीम-A को ऑल आउट कर दे तो मैच उसका हो जाएगा।

उदाहरण के लिए हम इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 24-28 फरवरी को एडिलेड में खेले के इसी मैच की बात करते हैं, टॉस न्यूजीलैंड ने जीता और गेंदबाजी का फैसला कर इंग्लैंड को बल्लेबाजी करने बुलाया-

पहली पारी में इंग्लैंड ने 435 रन बनाए थे जिसके बाद न्यूजीलैंड पहली पारी में सिर्फ 209 रन बना पाई। मतलब न्यूजीलैंड इंग्लैंड के स्कोर से 226 रन पीछे थी, तो कप्तान ने फॉलोऑन की मांग कर ली जिसे इंग्लैंड ने मान लिया।

अब फॉलोऑन के दोनो रिजल्ट समझने के लिए मान लेते हैं कि अगर दूसरी पारी में भी न्यूजीलैंड 200 रन बनाकर ऑल आउट हो जाती तो इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी खेले बिना ही 1 पारी और 99 रनों से जीत जाती। लेकिन इस मैच में दूसरी स्थिति बनी, अपनी दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने 483 रन बनाए, जिसमें अगर पहली पारी के 209 रन जोड़ दें तो 692 रन हुए और इंग्लैंड ने पहली पारी में 435 रन बनाए थे जो इसमें से घट जाएंगे यानी 692-435 = 257, यानी जीत के लिए इंग्लैंड को 257 रनों की जरूरत थी इसलिए उसे दूसरी पारी खेलनी पड़ी लेकिन न्यूजीलैंड ने यहीं कमाल कर दिया क्योंकि दूसरी पारी में उन्होने इंग्लैंड को सिर्फ 256 रनों पर चलता कर दिया और सिर्फ 1 रन से इस टेस्ट मैच को जीतकर इतिहास दोहरा दिया।

Tags: Cricket Newscricket news in hindieng vs nz testnz follow onnz vs engnz won by follow on vs nzwhat is follow onwhat is follw on in cricket
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ICC Action: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई बहस...

Next Post

Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद के छूटे पसीने, कहीं हो ना जाएं विकास दुबे जैसा हाल, SC पहुंचे अतीक अहमद, कहा- मेरी जान को खतरा, यूपी नहीं भेजें

Mumbai News: मानसून में फिर से डूब सकती है मुंबई, BMC की लापरवाही से बढ़ा खतरा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In