बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

ENG vs NZ Predicted Playing 11: World Cup 2023 का आगाज मैच, जानिए अहमदाबाद की Weather/Pitch Report और हेड टू हेड रिकॉर्ड

by Saurabh Chaturvedi
अक्टूबर 4, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
ENG vs NZ photo
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली. 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप  ( World Cup 2023) की शुरुआत होने जा रही है. इस टूर्नामेंट के पहला मुकाबला पिछली बार की डिफेंडिंग चैंपियन और रनअप टीम इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा.

अहमदाबाद में World Cup 2023 का पहला मैच

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच  ( World Cup 2023)  गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा, आइए जानने की कोशिश करते हैं कि इस मैच के दौरान वेदर और पिच रिपोर्ट कैसी रहने वाली है, पुराने रिकॉर्ड क्या हैं और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 क्या रहेंगी.

RELATED NEWS

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026
UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

सितम्बर 1, 2026
ये भी पढ़ें- World Cup: 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप की शुरुआत, जानिए टूर्नामेंट का पूरा पैटर्न

नरेंद्र मोदी स्टेडियम का रिकॉर्ड

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 26 वनडे मैच खेले गए हैं. इसमें से घरेलू टीम यानी भारत की 10 मैचों में जीत और मेहमान टीम को 8 मैचों में जीत मिली है. वहीं न्यूट्रल टीम के पक्ष में 8 मुकाबले गए हैं.

टॉस जीतने वाली टीम की 15 मैचों में और हारने वाली टीम को 11 मैचों में जीत मिली है. पहले बैटिंग करने वाली टीम 14 तो गेंदबाजी करने वाली टीम को 12 जीत नसीब हुई है.

बता दें नरेंद्र मोदी स्टेडियम का उच्चतम स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 365 रन है, जो साउथ अफ्रीका ने साल 2010 में भारत के खिलाफ बनाया था. सबसे न्यूनतम स्कोर 85 रन जिम्बाब्वे ने साल 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए थे.

अगर स्टेडियम के हाईएस्ट रनचेज की बात करें तो साल 2002 में वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ किया था. इस मैदान पर एक पारी का औसत रन 242 रन है.

वेदर रिपोर्ट

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है. खेल के समय अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है.

पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के पिच की बात करें तो टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकते हैं. क्योंकि दूसरे पारी में बल्लेबाजी करना आसान होगा. शाम के समय गेंदबाजों को ओस के कारण मुश्किलात का सामना करना पड़ सकता है.

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के हेड टू हेड रिकॉर्ड

गौरतलब है कि वनडे में इंग्लैडं और न्यूजीलैंड के बीच कुल 95 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से अंग्रेज टीम के पक्ष में 45 तो कीवियों के पक्ष में 44 मुकाबलों का नतीजा गया है. जबकि 4 बेनतीजा और 2 मुकाबला टाई रहा है.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11

World Cup 2023 :- जोस बटलर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, आदिल रशीद, डेविड विली, सैम करन और मार्क वुड।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11

World Cup 2023 :- डेवन कॉनवे (विकेटकीपर), विल यंग, टॉम लैथम, डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), रचिन रविंद्र, ट्रेंट बोल्ट, लोकी फर्ग्यूसन और ईश सोढ़ी।

Tags: 2023 world cup Inaugral MatchBCCICricket NewsECBEngland vs New ZealandICCicc world cup 2023new zealand cricketNEWS 1 INDIAsports newsworld cup 2023
Share196Tweet123Share49

Saurabh Chaturvedi

Related Posts

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ICC Action: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई बहस...

Next Post
धोनी photo

धोनी ने पुराने अंदाज में अपने बाल को बढ़ाया, प्रशंसकों खूब पसंद आ रहा कैप्टन कूल का नया लुक

मध्य प्रदेश कांग्रेस photo

MP: कांग्रेस के 100 उम्मीदवारों के नाम पर बनी सहमति, कई हार चुके हैं 2018 चुनाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In