Saturday, November 21, 2026 8:50 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » खेल » इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने की वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, बोले- आने वाला है क्रिकेट का नया सितारा!

इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने की वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, बोले- आने वाला है क्रिकेट का नया सितारा!

14 साल के वैभव सूर्यवंशी की तुलना जोस बटलर ने महान क्रिकेटरों युवराज सिंह और ब्रायन लारा से कर दी है। स्टुअर्ट ब्रॉड और बटलर ने एक पॉडकास्ट में इस युवा खिलाड़ी को लेकर क्या कहा, आइए जानते हैं।

by Gulshan
18/06/2025
Jobs Buttler

Jobs Buttler : राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू सीज़न में ही क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है। महज 14 साल की उम्र में IPL में कदम रखने वाले वैभव की बल्लेबाज़ी से इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर जोस बटलर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उसकी तुलना क्रिकेट के दिग्गजों युवराज सिंह और ब्रायन लारा से कर डाली।

हाल ही में स्टुअर्ट ब्रॉड और जोस बटलर के बीच हुए एक पॉडकास्ट में, बटलर ने वैभव की बैटिंग को लेकर दिल खोलकर बातें कीं। उन्होंने कहा, “जैसे ही वह क्रीज़ पर आया, पहली ही गेंद पर लॉन्ग-ऑफ के ऊपर जोरदार छक्का जड़ा। उसकी बल्लेबाज़ी में एक अलग ही क्लास है, जैसे युवराज और लारा की बैटिंग में दिखता था।” वैभव सूर्यवंशी ने 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने IPL करियर की शुरुआत की थी। उस वक्त उनकी उम्र मात्र 14 साल 23 दिन थी, और वे IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए।

स्टुअर्ट ब्रॉड भी हुए हैरान

ब्रॉड ने पॉडकास्ट में कहा, “जब मैंने देखा कि राजस्थान रॉयल्स ने 14 साल के खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है, तो पहले तो यकीन नहीं हुआ। लेकिन जब उसने मैदान में बल्लेबाज़ी की, तो मेरी सोच ही बदल गई।”

RELATED NEWS

No Content Available

क्रिकेट जगत में मचा धमाल

28 अप्रैल 2025 को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने महज़ 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 38 गेंदों पर 101 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें कई बड़े-बड़े छक्के शामिल थे। इस दौरान उन्होंने मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान जैसे इंटरनेशनल स्टार गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की।

यह भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रंप से 35 मिनट की बातचीत में गरजे मोदी, पाक…

बटलर ने उस पारी को याद करते हुए कहा, “वो मुझसे करीब 20 साल छोटा है, लेकिन मैदान में ऐसे शॉट मार रहा था जैसे वो वर्षों से प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहा हो। राशिद खान जैसे बॉलर्स को वह बिना किसी झिझक के बाउंड्री के बाहर भेज रहा था। उसकी टाइमिंग और शॉट सिलेक्शन देख कर मैं हैरान रह गया।”

तकनीक, आत्मविश्वास और खेल की समझ

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक और मैच में वैभव ने रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी स्पिनरों के सामने भी धैर्य और समझदारी से रन बनाए। बटलर ने कहा, “उसके खेल में जो मैच्योरिटी है, वो उसकी उम्र से कहीं आगे की लगती है। वो सिर्फ शॉट्स नहीं मारता, बल्कि गेंदबाज़ों को पढ़कर खेलता है।”

बटलर ने यह भी जोड़ा, “उसकी बैटिंग देखकर ऐसा महसूस होता है जैसे युवराज सिंह और ब्रायन लारा एक ही खिलाड़ी में समा गए हों। वो फ्लो, वो क्लास, वो आत्मविश्वास – मैंने शायद ही किसी यंगस्टर में ऐसा देखा हो।” क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। महज़ 14 साल की उम्र में ऐसी परिपक्वता और क्रिकेटिंग माइंडसेट देख कर साफ है कि यह खिलाड़ी आने वाले समय में बड़ा नाम बनने जा रहा है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Jaunpur

पुलिस या माफिया? Jaunpur में दरोगा की बुजुर्ग को धमकी, "नाती को मिला तो कर दूंगा एनकाउंटर", वीडियो वायरल, सस्पेंड

किन विश्व नेताओं के पास है सर्वाधिक सर्वोच्च सम्मान,क्या यहां भी बाज़ी मार गए मोदी

किन विश्व नेताओं के पास है सर्वाधिक सर्वोच्च सम्मान,क्या यहां भी बाज़ी मार गए मोदी

Nitin Gadkari

सिर्फ ₹3000 में मिलेगा पूरे साल का FASTag रिचार्ज, 15 अगस्त से शुरू होगी धमाकेदार सर्विस!

POPULAR POST

 UP Weather Update:

UP Weather: यूपी में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट; अगले 4 दिन गिरेगा पारा

November 17, 2026
Hyderabad Student Death in America

Family Tragedy : पिस्तौल से चली गोली, 24 वर्षीय छात्र की मौत! भाई क्यों हुआ गिरफ्तार, परिवार में मातम

November 19, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
UP PCS Transfer

PCS Transfer : यूपी में 14 SDM समेत कई अफसरों के तबादले, पांच विकास प्राधिकरणों में किसको मिली नई जिम्मेदारी?

November 15, 2026
UP Weather Update

UP Weather: यूपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार,18 नवंबर तक गिरेगा पारा; कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

November 15, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India