गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

Happy Birthday Gautam Gambhir: 41वें जन्मदिन पर क्रिकेट जगत से गौतम को मिली ढेरों शुभकामनाएं

by Vikas Baghel
अक्टूबर 14, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

14 अक्टूबर 1981 को गौतम गंभीर(Gautam Gambhir) का जन्म नई दिल्ली में हुआ था। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट जगत ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गौतम को बधाई देते हुए ट्वीट किया है, “242 अंतरराष्ट्रीय मैच, 10324 अंतरराष्ट्रीय रन। 2007 विश्व टी20 और 2011 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य गौतम गंभीर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

RELATED NEWS

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

जून 18, 2026
Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

जून 15, 2026

भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना(Suresh Raina)  ने गौतम को बधाई देते हुए ट्वीट किया, “गौतम गंभीर को आज उनके जन्मदिन पर ढेर सारा प्यार और सफलता की शुभकामनाएं। एक सच्चा दोस्त और एक दयालु इंसान। जन्मदिन मुबारक हो भाई, आपका दिन और आने वाला साल शानदार हो।”

2011 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे युवराज सिंह(Yuvraj Singh) ने ‘सही मायने में चैंपियन’ होने के लिए गंभीर की तारीफ की। भारत के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने ट्वीट किया, “मेरे प्यारे भाई गौतम गंभीर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।”

भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज(Mithali Raj) ने ट्विट किया, “गौतम गंभीर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! आप मैदान पर और बाहर देश की सेवा में अथक रहे हैं। भगवान आपको सफलता और खुशियां दें।”

गंभीर ने 2007 और 2011 में भारत की विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 2011 विश्व कप फाइनल में उनका 97 रन अभी भी हर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक को खुशी की अनुभूति देता है।

147 एकदिवसीय और 37 टी 20 आई में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद, गंभीर के नाम सीमित ओवरों में 6000 से अधिक रन हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो आईपीएल खिताब भी दिलाए।

गंभीर के जन्मदिन पर एक नजर हम उनके आंकड़ो पर भी डाल लेते हैं

1. T20I

मैच – 37

रन – 932

औसत – 27.41

स्ट्राइक रेट- 119.03

50 – 07

100 – 00

अधिकतम स्कोर – 75

2.ODI –

मैच – 147

रन – 5238

औसत – 39.68

स्ट्राइक रेट- 85.25

50 – 34

100 – 11

अधिकतम स्कोर – 150

3.Test

मैच – 58

रन – 4154

औसत – 41.96

स्ट्राइक रेट- 51.49

50 – 22

100 – 09

200 – 1

अधिकतम स्कोर – 206

Tags: Cricket Newscricket news in hindiGautam GambhirGautam Gambhir Birthday
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
जून 18, 2026

Cricket News: दांबुला में खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में भारत ए ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों...

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

by Kirtika Tyagi
जून 15, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Fight: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच का...

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

by Kirtika Tyagi
जून 8, 2026

Test Team Chances: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

Next Post

तुर्की में हुस्न के जलवे बिखेरते दिखी Sophie Choudry

दोस्त ने सचिवालय में नौकरी का झांसा देकर मांगे लाखों रुपए, ऐसे खुली असलियत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist