शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IND vs AUS 3rd T20 Review: कोहली और सूर्या ने किया ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ, 2-1 से भारत ने जीती सीरीज

by Vikas Baghel
सितम्बर 26, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

25 सितंबर को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20I सीरीज का तीसरा, आखरी और निर्णायक मुकाबला खेला गया इस मैच को 6 विकेट से जीतकर भारत ने सीरीज अपने नाम की रातों रात इंटरनेट पर रन मशीन विराट कोहली(Virat Kohli) और सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) की जुगलबंदी के चर्चे होने लगे।
खैर चर्चे तो होने ही थे क्योंकि इस अहम मैच में विराट कोहली(Virat kohli) ने 48 गेंदों में 63 और सूर्या ने 36 गेंदों में 69 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया की टी की धुलाई कर दी, ये धुलाई इतनी कड़क थी कि इसके आगे पहले मैच में की गई हार्दिक पांड्या की अदरक वाली कुटाई भी फीकी नजर आने लगी।

सूर्यकुमार यादव तो लगातार फॉर्म में ही हैं लेकिन ऐशिया कप में शतक के साथ वापसी करने वाले किंग कोहली ने ऑस्ट्रेलिये के खिलाप पहले दोनों मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था, पहले मैच में 2 और दूसरे मैच में 11 रन बनाकर कोहली आउट क्या हो गए, सोशल मीडिया पर बैठे ट्रोलर्स में फिर से खलबली मचले लगी और कोहली को लेकर फिर से वे मीम्स बनाने लगे लेकिन उन्हें क्या पता था कि किंग कोहली तीसरे मैच में सारा हिसाब किताब चुक्ता ही कर लेंगें। दो पारियों में बल्ला खामोश होने पर कोहली को ट्रोल करने वाले ये वही लोग हैं जो बल्ला चलते ही Form is temporary, class is permanent का मंत्र पढने लगते हैं।

RELATED NEWS

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

सितम्बर 26, 2026
क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026

खैर विराट कोहली की दमदार पारी ने टीम को टीम को मैच जरूर जिताया लेकिन इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी में पेट्रोल भर देने सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को इस कदर फेंटा है कि लगता है अभी तक बेचारों के सिर में दर्द हो रहा होगा।

मैच की बात करें तो भारत के कप्तान रोहित शर्मा(Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियन टीम ने 20 ओवरों मेें 186 रन बोर्ड पर लगा दिए, हर्षल पटेल(Harshal Patel) ने डेथ में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन रोहित की भूवी को डेथ बॉलर बनाने की जिद अभी भी ज्यों की त्यों है, भूवी से डेथ में गेंदबाजी करवाई गई और जैसी उम्मीद थी, भुवनेश्वर कुमार(Bhuvnehswar kumar) ने रन भी दिल खोलकर लुटाए।

जसप्रीत बुमराह(Jasprit bumrah) ने शानदार वापसी की और अर्धशतक जड़ दिया, जी हां बुमराह ने फिफ्टी तो बनाई लेकिन गेंद से।
अपने 4 ओवरों में बुमराह ने 50 रन दिए और विकेट एक भी नहीं चकटा पाए।’

गेंदबाजी में बुमराह और भुवनेश्वर को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाजों ने अच्छी बॉलिंग की लेकिन कुछ भी हो ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवरों में बोर्ड
पर 186 रन लगा चुकी थी और अब बारी थी भारतीय बल्लेबाजों को चार्ज लेने की लेकिन भारतीय ओपनिंग इतने सस्ते में निपट गई जितने सस्ते में सरोजिनी का माल निपट जाता है।
सलामी बल्लेबाज केएल राहुल(KL Rahul) 1 रन बनाकर आउट हो गए, और पिछले मैच केे हीरो कप्तान रोहित का भी शायद दिन नहीं था, वो भी सिर्फ 17 रन ही बना पाए।
राहुल के आउट होने के बाद कोहली मैदान पर आए और आते ही ऑस्ट्रेलिया पर जमकर बरसने लगे, रोहित आउट हुए तो सूर्या आए और सूर्या भी शायद डगआउट से ही सैट होकर आए थे।
दोनों की कमाल की पार्टनरशिप ने मैच को भारत की तरफ पूरी तरह मोड़ दिया था फिर उसके बाद बची खुची कसक हार्दिक पांड्या(Hardik pandya) ने पूरी कर दी, हार्दिक ने आते ही अपनी खास अदरक वाली कुटाई शुरू कर दी और सिर्फ 16 गेंदों में 25 रन की छोटी पर असरदार पारी खेलकर भारत को जीताई।
दिनेश कार्तिक द फिनिशर भारत की वो तलवार हो चुकी है जो जंग में सिर्फ विरोधी को दिखाने के काम आती है क्योंकि उनसे पहले तो पांड्या ही सारा खेल खत्म कर देते हैं।

खैर ये तो रही तीसरे T20I की बात, ऑस्ट्रलिया को इज्जत के साथ हराकर वापस भेज दिया गया है अब बारी है साउथ अफ्रीका की, 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन T20I मैचों की सीरीज खेली जानी है और T20 वर्ल्ड कप से पहले ये भारत की आखरी सीरीज है तो हार का तो सवाल ही नहीं बनता।

Tags: Cricket Newscricket news hindiind vs ausIND vs AUS 3rd T20 Reviewsuryakumar yadavuas vs indVIRAT KOHLI
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 26, 2026

विराट कोहली का नाम भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में लिया जाता है। लंबे समय तक टीम इंडिया की...

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Next Post

Navratri 2022: शिव से नाराज होकर मां पार्वती कैलाश से काशी आकर हुई विराजमान, विश्वनाथ बाबा से ज्यादा इस मंदिर में होती है भीड़

नवरात्रि के पावन त्योहार पर Akshay Kumar ने फैंस को दिया तोहफा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In