सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाबवे को किया क्लीनस्वीप, सिकंदर रजा की शतकीय पारी पर फिरा पानी

by Web Desk
अगस्त 22, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

सिकंदर रजा के बेहतरीन शतक के बावजूद जिम्बाब्वे को भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी एकदिनी में 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से जीत हासिल की। भारत ने इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के सामने जीत के लित के लिए 290 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 49.3 ओवर में 276 रनों पर सिमट गई। रजा ने 95 गेंदों पर 9 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 115 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। रजा के अलावा ब्रेड एवेंस ने 28 और सिन विलियम्स ने 45 रन बनाए।

290 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम एक समय 32.1 ओवर में 169 रनों पर सात विकेट खोकर हार की दहलीज पर खड़ी थी, लेकिन यहां से सिकंदर रजा और ब्रेड एवेंस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए आठवें विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी कर जिम्बाब्वे को मैच में वापस ला दिया। खासकर रजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। हालांकि आवेश खान ने 48वें ओवर में एवेंस को पगबाधा कर भारत के लिए उम्मीदें जगा दीं। एवेंस ने 36 गेंदों पर 28 रन बनाए। एवेंस के आउट होने के बाद रजा पर रन बनाने का दबाव आ गया और इसी दबाव के चलते उन्होंने शार्दुल टाकुर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया और लांग ऑन पर शुभमन गिल ने बेहतरीन कैच पकड़कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। रजा ने 95 गेंदों पर 9 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 115 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। जिम्बाब्वे को आखिरी ओवर में 15 रनों की जरूरत थी, लेकिन आवेश खान ने विक्टर न्याउची को बोल्ड कर भारत को 13 रन से जीत दिला दी। जिम्बाब्वे की टीम 49.3 ओवर में 276 रनों पर सिमट गई।

RELATED NEWS

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026
UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

सितम्बर 1, 2026

भारत की तरफ से आवेश खान ने 3, दीपक चाहर, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 2-2 व शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट लिया।

इससे पहले शुभमन गिल के बेहतरीन शतक की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 289 रन बनाए। गिल ने 97 गेंदों में 15 चौके और 1 छक्के की बदौलत 130 रन बनाए। यह उनके करियर का पहला शतक है। गिल के अलावा ईशआन किशन ने 50 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। इनके अलावा केएल राहुल ने 30 और शिखर धवन ने 40 रन बनाए।

भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। केएल राहुल और शिखर धवन ने भारत को सधी, लेकिन धीमी शुरूआत दिलाई। भारत को पहला झटका 15वें ओवर में 63 रनों के कुल स्कोर पर लगा, जब ब्रेड एवेंस ने कप्तान राहुल को बोल्ड किया। राहुल ने 46 गेंदों पर 1 चौके और एक छक्के की बदौलत 30 रन बनाए। 21वें ओवर में 84 के कुल स्कोर पर शिखर धवन भी 40 रन बनाए एवेंस के दूसरे शिकार बने। इसके बाद ईशान किशन और शुभमन गिल ने तीसरे विकेट के लिए 140 रन जोड़े। 43वें ओवर में 224 के कुल स्कोर पर किशन 50 रन बनाकर रन आउट हो गए। किशन ने 61 गेंदों का सामना किया और 6 चौके लगाए।

Tags: cricket newCricket Newscricket news hindiind vs zimindia vs zimbabweindia vs zimbabwe 2nd odi
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ICC Action: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई बहस...

Next Post

Cricket News: वेस्टइंडीज की टीम पर जुर्माना, लेकिन क्यों? जानिए पूरा मामला

23 August 2022: किन राशियों का भाग्य देगा साथ, किन्हें रहना होगा सावधान, जानिए अपना राशिफल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In